नीति आयोग बैठक के बाद PM मोदी की टेबल पर सजा नेताओं का जमावड़ा, CM विष्णुदेव साय ने साझा किए अनुभव

  नई दिल्ली। नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद आयोजित भोजन कार्यक्रम के दौरान एक आत्मीय और रोचक माहौल देखने को मिला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टेबल पर विभिन्न राज्यों के प्रमुख नेताओं के बीच अनौपचारिक चर्चा का दौर चला, जहां विकास, शासन और जनहित से जुड़े विषयों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी अपने अनुभव और विचार साझा किए, जिन्हें टेबल पर मौजूद नेताओं ने रुचि और गंभीरता से सुना। बातचीत के बीच कई ऐसे पल आए जब माहौल हल्का-फुल्का और सौहार्दपूर्ण नजर आया तथा सभी नेता मुस्कुराते हुए संवाद करते दिखाई दिए। प्रधानमंत्री की टेबल पर मुख्यमंत्री […]

छत्तीसगढ़ के स्कूलों में बड़ा बदलाव: राष्ट्रगान के साथ गूंजेगा वंदे मातरम् और राज्यगीत, 16 जून से डिजिटल हाजिरी अनिवार्य

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी स्कूलों में नए शिक्षा सत्र 2026-27 से विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रभावना से जोड़ने के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। अब स्कूलों में राष्ट्रगान के साथ राष्ट्रगीत वंदे मातरम्, राज्यगीत, गायत्री मंत्र और शांति मंत्र का भी नियमित सामूहिक पाठ कराया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार, स्कूलों में दिनभर की गतिविधियों को तीन चरणों में विभाजित किया गया है। सुबह की प्रार्थना सभा में राष्ट्रगान, राष्ट्रगीत, दीप मंत्र, सरस्वती वंदना, गुरु मंत्र और महापुरुषों की जीवनी का वाचन होगा। मध्याह्न भोजन के समय भोजन मंत्र का सामूहिक पाठ कराया जाएगा, जबकि छुट्टी के समय राज्यगीत, गायत्री […]

छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए बिछा रेड कारपेट, 9,580 करोड़ रुपये के मिले प्रस्ताव

  ० इन्वेस्टर कनेक्ट में हैदराबाद के निवेशकों को मुख्यमंत्री साय का न्योता ० आईटी, टेक्सटाइल, डेटा सेंटर, फार्मा के क्षेत्र में खुली 7,800 रोजगार की राह हैदराबाद।छत्तीसगढ़ ने निवेश आकर्षित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। हैदराबाद में आयोजित ‘छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट’ कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों की सात प्रमुख कंपनियों ने 9,580 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव दिए हैं, जिनसे 7,800 से अधिक रोजगार सृजित होने की संभावना है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने देश के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा विकसित भारत के ग्रोथ इंजन के रूप में छत्तीसगढ़ तेजी से उभर […]

छत्तीसगढ़ में 10 करोड़ का गांजा पकड़ा गया, ट्रक से 19 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ बरामद

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में पुलिस ने नशे के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करोड़ों रुपये की गांजा खेप जब्त की है। बसंतपुर थाना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में ट्रक से करीब 1941 किलो गांजा बरामद किया गया, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 10 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। पुलिस ने मौके से दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा के सोनपुर से एक ट्रक में भारी मात्रा में गांजा भरकर उत्तरप्रदेश ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस और साइबर सेल की टीम सक्रिय हो गई और इलाके में नाकेबंदी कर […]

CG Crime : रायगढ़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस की रेड में 4 महिलाएं समेत 6 लोग गिरफ्तार

  रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अतरमुड़ा इलाके में एक मकान पर देर रात छापेमारी कर पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने चार महिलाओं समेत छह लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस को लंबे समय से मकान में अवैध गतिविधियां संचालित होने की शिकायत मिल रही थी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद रायगढ़ एसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर सीएसपी, साइबर सेल और चक्रधर नगर थाना पुलिस की टीम ने गुरुवार रात संयुक्त कार्रवाई की। अचानक हुई छापेमारी से इलाके में हड़कंप मच गया। जांच के दौरान […]

Big News : मनरेगा कार्यस्थल पर गिरी आकाशीय बिजली, उपसरपंच समेत 2 मजदूरों की मौत, 5 घायल

  भानुप्रतापपुर। कांकेर जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र के कलगांव में गुरुवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। मनरेगा के तहत तालाब निर्माण कार्य में लगे मजदूरों पर आकाशीय बिजली गिरने से उपसरपंच समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच मजदूर घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार, गांव में मनरेगा योजना के तहत तालाब निर्माण का कार्य चल रहा था, जहां करीब 50 मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए कई मजदूर पास के एक पेड़ के नीचे खड़े […]

Big News : छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 4 IFS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में वरिष्ठ स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। विभागीय आदेश के अनुसार कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है, जिससे वन प्रशासन से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों में बदलाव देखने को मिलेगा। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (अनुसंधान एवं मूल्यांकन) कोलेन्द्र कुमार को उनके मौजूदा दायित्वों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ राज्य वन अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, रायपुर का निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसी क्रम में ओपी यादव को प्रभारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव प्रबंधन एवं जैव विविधता संरक्षण) तथा सह-मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के पद पर […]

Big News : छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल… IAS रमेश कुमार शर्मा को मिली नई जिम्मेदारी

  रायपुर। रायपुर में राज्य शासन ने एक अहम प्रशासनिक बदलाव करते हुए गृह विभाग में सचिव पद पर कार्यरत आईएएस रमेश कुमार शर्मा को नई जिम्मेदारी सौंपी है। जारी आदेश के अनुसार, उन्हें अब आयुक्त, सहकारिता एवं रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों के पद पर नियुक्त किया गया है। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय की ओर से जारी किया गया है।  

पटाखा गोदाम में आग का तांडव… धमाकों से गूंज उठा इलाका, आसमान में उठा धुएं का गुबार …

  कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र के रामपुर इलाके में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक पटाखा गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही गोदाम में रखे पटाखों में लगातार जोरदार विस्फोट होने लगे, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। अचानक भड़की आग, लगातार धमाके जानकारी के मुताबिक रामपुर स्थित शर्मा पटाखा गोदाम में अचानक आग भड़क उठी। कुछ ही मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया और पटाखों के फटने से लगातार धमाकों की आवाजें दूर-दूर तक सुनाई देने लगीं। आसमान में धुएं का घना गुबार फैल गया, जिससे आसपास का इलाका पूरी तरह प्रभावित हो गया। मौके पर मची अफरा-तफरी आग […]

प्रतिभा, परंपरा और सृजनशीलता का उत्सव: रंग, रचनात्मकता और संस्कृति का महोत्सव बना ‘आकार-2026’

० 16 विधाओं में 1281 प्रतिभागियों ने लिया प्रशिक्षण, रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुआ भव्य समापन ० नई पीढ़ी को संस्कृति, कला और लोक परंपराओं की जानकारी देना समय की आवश्यकता है – बृजमोहन अग्रवाल रायपुर।छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक परंपराओं, हस्तशिल्प, संगीत, नृत्य और आधुनिक रचनात्मकता के अद्भुत संगम का प्रतीक बना संस्कृति विभाग का बहुप्रतीक्षित कला प्रशिक्षण शिविर “आकार-2026” रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं प्रतिभागियों की शानदार प्रस्तुतियों के साथ संपन्न हो गया। 25 मई से 9 जून तक महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय परिसर, रायपुर में आयोजित इस 16 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में प्रदेशभर से आए 1281 प्रतिभागियों ने 16 विभिन्न कला विधाओं का प्रशिक्षण प्राप्त कर अपनी प्रतिभा […]