सकरी में खेल प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ, 18 एकड़ मैदान में निखरेगी खिलाड़ियों की प्रतिभा

  रायपुर। स्थानीय सकरी स्थित कृषि गौ राक्षणी सभा ट्रस्ट द्वारा खेल और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उपलब्ध कराई गई 18 एकड़ भूमि में युवा खिलाड़ी कमलेश डहरिया के नेतृत्व में खेल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में अजय तिवारी, अध्यक्षता कृषि गौ राक्षणी सभा ट्रस्ट के अध्यक्ष रामअवतार तिवारी तथा विशेष अतिथि के रूप में ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू बंजारे उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि अजय तिवारी ने कहा कि ट्रस्ट का प्रमुख उद्देश्य अच्छे नागरिकों का निर्माण करना है और इसकी शुरुआत बचपन में खेलकूद की गतिविधियों से होती है। उन्होंने कहा […]

शहरों और गांवों की जनता ने भाजपा को नकार दिया – कांग्रेस

० पंचायतों के उपचुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन शानदार, 543 से अधिक पंचायत प्रतिनिधि कांग्रेस समर्थित ० नगर निगमों में सभी वार्ड तथा नगर पंचायतों में 30 वार्ड, 2 नगर पंचायत घुमका, पलारी कांग्रेस जीते रायपुर। नगर निगमों तथा नगर पंचायतों एवं पंचायतों के उपचुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन शानदार रहा। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि प्रदेश के शहरों और गांवों की जनता ने भाजपा को नकार दिया। पंचायतों के उपचुनाव के विभिन्न पदों पंचों, जनपदों में कांग्रेस के 543 समर्थित प्रतिनिधि चुनाव जीते है। जगदलपुर, बिलासपुर, कांकेर निगम के वार्डों में कांग्रेस के प्रत्याशी चुनाव जीते है। अंतागढ़ के वार्ड में कांग्रेस […]

‘मेडिटेशन को बनाएं जीवनशैली का हिस्सा’, राज्यपाल रमेन डेका ने बताया तनावमुक्त जीवन का मंत्र

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि आज की भागदौड़ और तनावपूर्ण जीवनशैली में मेडिटेशन (ध्यान) मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त करने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने लोगों से ध्यान को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की। लोक भवन में अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आयोजित तीन दिवसीय ध्यान शिविर के दूसरे दिन राज्यपाल रमेन डेका स्वयं शामिल हुए। इस दौरान हार्टफुलनेस संस्था, अमलेश्वर के प्रशिक्षकों ने ध्यान की विभिन्न विधियों की जानकारी दी और प्रतिभागियों को व्यावहारिक अभ्यास भी कराया। ध्यान से बढ़ती है एकाग्रता और कार्यकुशलता राज्यपाल ने कहा कि बढ़ती प्रतिस्पर्धा और कार्यभार के कारण तनाव आज एक सामान्य […]

राजधानी के पॉश कॉलोनी में लाखों की चोरी: परिवार घर में सोता रहा, खिड़की तोड़कर नकदी-जेवरात ले उड़े चोर

  रायपुर। राजधानी रायपुर के पॉश इलाके खम्हारडीह स्थित गोल्डन होम्स कॉलोनी में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने कारोबारी भरत छाबड़िया के बंगले को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। हैरानी की बात यह है कि वारदात के समय पूरा परिवार घर के अंदर मौजूद था और चोर बेखौफ होकर चोरी को अंजाम देकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, गोल्डन होम्स के गेट नंबर-2 के पास स्थित बंगले के बाथरूम की खिड़की तोड़कर चोर अंदर घुसे। सुबह जब परिवार के सदस्य जागे तो कमरों का सामान बिखरा पड़ा मिला और अलमारी खुली हुई […]

‘नाउ फॉर क्लाइमेट’ थीम पर छाए देशभर के कार्टूनिस्ट, पर्यावरण दिवस कार्टून प्रतियोगिता के विजेता घोषित

  रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आयोजित अखिल भारतीय कार्टून प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा कर दी गई है। कार्टून वॉच पत्रिका द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य पर्यावरण संरक्षण मंडल के सहयोग से आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देशभर के कार्टूनिस्टों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गोवा से लेकर जम्मू तक के प्रतिभागियों को विभिन्न पुरस्कारों के लिए चुना गया है। कार्टून वॉच के संपादक त्रयंबक शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता देश में सबसे लंबे समय से लगातार आयोजित होने वाली कार्टून प्रतियोगिताओं में शामिल हो चुकी है। हर वर्ष की तरह इस बार भी प्रतियोगिता का आयोजन संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (यूएनईपी) की घोषित थीम “Now for Climate” पर […]

पति की प्रताड़ना से परेशान महिला ने गंगरेल बांध में लगाई छलांग, डेढ़ साल की बेटी को किनारे छोड़ किया आत्महत्या का प्रयास

  धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले स्थित गंगरेल बांध में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने अपनी डेढ़ साल की मासूम बेटी को किनारे छोड़कर पानी में छलांग लगा दी। बताया जा रहा है कि महिला पति की कथित प्रताड़ना से परेशान थी और इसी वजह से उसने आत्महत्या का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार, महिला की पहचान सतवंतीन निर्मलकर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पूरी गांव की निवासी है। वह पिछले कुछ महीनों से नगरी के छिपलीपारा स्थित अपने मायके में रह रही थी। बेटी को किनारे छोड़ पानी में उतरी महिला महिला का आरोप है कि उसका पति लंबे समय से […]

वन भूमि पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 34 अवैध मकान जमींदोज; अतिक्रमणकारियों में हड़कंप

  बलरामपुर। जिले में वन भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। वन विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अभियान चलाकर वन भूमि पर बने 34 अवैध मकानों को ध्वस्त कर अतिक्रमण हटाया। कार्रवाई के दौरान इलाके में हड़कंप मच गया और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। जानकारी के मुताबिक, वन भूमि पर लंबे समय से अवैध कब्जे की शिकायतें मिल रही थीं। प्रशासन ने पहले संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर भूमि खाली करने के निर्देश दिए थे, लेकिन निर्धारित समय सीमा बीतने के बाद भी कब्जा नहीं हटाया गया। नोटिस के बाद भी नहीं […]

एक ही घर में मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव! महिला की संदिग्ध मौत, पुरुष फंदे पर लटका मिला

  लोरमी। मुंगेली जिले के लोरमी क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। खुड़िया वन क्षेत्र के पटपरहा गांव में एक ही घर के भीतर महिला और पुरुष के शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, घर के अंदर 50 वर्षीय संतराम बैगा का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, जबकि 40 वर्षीय रामकली मृत अवस्था में पाई गई। आशंका जताई जा रही है कि महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया हो, लेकिन इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के […]

महादेव सट्टा एप केस में बड़ी राहत: 423 करोड़ के फ्रीज शेयरों पर हाईकोर्ट का अहम फैसला

  बिलासपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप और मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ी कंपनियों को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा फ्रीज किए गए करीब 423 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों और डीमैट खातों की वैल्यू सुरक्षित रखने के लिए महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की एकलपीठ ने कहा कि शेयर बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव होता रहता है। ऐसे में यदि फ्रीज किए गए शेयरों की कीमत गिरती है तो इससे संबंधित पक्षों को भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है। शेयर बेचकर सुरक्षित निवेश की अनुमति हाईकोर्ट ने कंपनियों को राहत देते हुए कहा है कि वे फ्रीज किए गए […]

छिंदारी बांध में बड़ा हादसा, नहाने गए 3 दोस्तों में से 17 वर्षीय किशोर डूबा, SDRF को बुलाया गया

  खैरागढ़। जिले के प्रसिद्ध रश्मि देवी जलाशय (छिंदारी बांध) में बुधवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। बांध में नहाने उतरे तीन दोस्तों में से एक 17 वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक किशोर का कोई सुराग नहीं मिल सका। अब दुर्ग से SDRF की टीम को बुलाया गया है, जो गुरुवार को सर्च ऑपरेशन चलाएगी। जानकारी के अनुसार, छुईखदान के तीन युवक दोपहर करीब 12 बजे घूमने के लिए छिंदारी बांध पहुंचे थे। कुछ समय बाद तीनों जलाशय में नहाने उतर गए। बताया जा रहा है कि तीनों को तैरना नहीं आता था, […]