गांजा तस्कर को पकड़ने गई छत्तीसगढ़ पुलिस पर हमला: ‘चोर-चोर’ का शोर मचाकर ग्रामीणों ने घेरा, जवान गंभीर रूप से घायल

  रायपुर। उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में गांजा तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची छत्तीसगढ़ पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। देर रात हुई इस घटना में रायपुर पुलिस का एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि पुलिस को आरोपियों की गिरफ्तारी अभियान बीच में रोकना पड़ा। मामले में पुलिस ने 3 नामजद समेत करीब 50 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जानकारी के अनुसार रायपुर के गंज थाना क्षेत्र में दर्ज गांजा तस्करी के एक मामले में विशेष न्यायालय द्वारा आरोपी शिवम केशरवानी और आकाश उर्फ मास्टर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। वारंट की तामील के लिए रायपुर पुलिस […]

कोरिया में देर रात सिलेंडर ब्लास्ट से मचा हड़कंप: SECL के डिप्टी मैनेजर की मौके पर मौत, कॉलोनी दहली

  कोरिया। छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में शनिवार देर रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया। एसईसीएल चरचा कॉलरी क्षेत्र के चाइना ब्लॉक स्थित एक क्वार्टर में गैस सिलेंडर में हुए भीषण विस्फोट से एसईसीएल के डिप्टी मैनेजर के. वी. नंदन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 11:30 बजे अचानक जोरदार धमाके के साथ क्वार्टर में रखा गैस सिलेंडर फट गया। विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी और आसपास के लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। घटना की सूचना मिलते […]

महंगाई, किसान संकट और जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस का बड़ा आंदोलन तय…

रायपुर (राजेंद्र ठाकुर) । ब्लॉक कांग्रेस कमेटी राजिम-फिंगेश्वर के तत्वावधान में राजिम नगर मंडल की महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय रेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रूपेश साहू ने की। बैठक में कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने, आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा जनहित के मुद्दों पर व्यापक आंदोलन चलाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए रूपेश साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों को गांव-गांव और बूथ स्तर तक सक्रिय करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि बूथ, सेक्टर और मंडल समितियों को और अधिक सशक्त बनाते हुए जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को […]

जंगल में फिल्मी अंदाज में पीछा कर पकड़ा शराब से भरा ट्रक, 800 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त; करोड़ों के नेटवर्क का खुलासा

  मोहला-मानपुर। छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले की पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने जंगल क्षेत्र में पीछा कर एक ट्रक से करीब 800 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त की है, जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी गई है। मामले में ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, शराब की यह खेप मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र से लोड की गई थी और इसे छत्तीसगढ़ के रास्ते महाराष्ट्र के गढ़चिरौली सीमा से लगे गांवों में अवैध रूप से खपाने की तैयारी थी। एसपी वायपी सिंह, एएसपी पीताम्बर पटेल और एएसपी […]

MATS मेगा जॉब फेयर 2026 का आगाज: 45+ कंपनियां, 700 से ज्यादा युवाओं को रोजगार का मौका

  रायपुर। युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में MATS यूनिवर्सिटी ने एक बड़ी पहल करते हुए दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर 2026 का भव्य शुभारंभ किया। रायपुर स्थित विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित इस रोजगार मेले में 45 से अधिक राष्ट्रीय और प्रतिष्ठित कंपनियों ने भाग लिया, जबकि 700 से ज्यादा छात्रों ने पंजीकरण कर रोजगार के अवसरों के लिए अपनी दावेदारी पेश की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह रहे। उनके साथ रायपुर के एसडीएम सहित विश्वविद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारी भी मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा था। कलेक्टर ने युवाओं को दिया सफलता का […]

धान खरीदी केंद्र में भीषण आग, सैकड़ों बोरा धान जलकर राख; कलेक्टर ने लिया मौके का जायजा

  दुर्ग। जिले के कोड़िया धान खरीदी केंद्र में शनिवार को अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग ने देखते ही देखते धान के बड़े भंडार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे सैकड़ों बोरा धान जलकर खाक हो गए। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि धान संग्रहण केंद्र में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी, जिसके बाद अग्निशमन दल ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। 300 क्विंटल धान के नुकसान का […]

आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल : खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके पर दिए समाधान

० निमधा में नर्सिंग कॉलेज, मिनी स्टेडियम और मंगल भवन की घोषणा ० लापरवाह अधिकारियों को सख्त चेतावनी रू महिलाओं को दिया ‘करोड़पति दीदी’ बनने का मंत्र ० स्व-सहायता समूहों की सफलता को मिली नई पहचान, मुख्यमंत्री ने किया ‘आजीविका गाथा’ कॉफी टेबल बुक का विमोचन रायपुर।सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज मरवाही विकासखंड के ग्राम निमधा में एक अनूठा और आत्मीय जनसंवाद देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गांव के बीच आम के पेड़ की छांव में खाट पर बैठकर ग्रामीणों से रूबरू हुए, उनकी समस्याएं सुनीं और शासन की योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का प्रत्यक्ष फीडबैक लिया। उन्होंने ग्रामीणों से बिजली, […]

आंगनबाड़ी भवन की छत पर मिला युवक का शव, हरफतराई गांव में मचा हड़कंप

  धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हरफतराई में एक युवक का शव आंगनबाड़ी भवन की छत पर संदिग्ध हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान गांव निवासी सोनू यादव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार सोनू यादव रोजी-मजदूरी के लिए घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर ग्रामीणों की मदद से खोजबीन शुरू की गई। तलाश के दौरान छत पर मिला शव खोजबीन के […]

रायपुर में नशे के कारोबार पर बड़ा वार: 249 बोतल कोडीन सिरप के साथ तस्कर गिरफ्तार

  रायपुर। राजधानी रायपुर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुढ़ियारी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 249 नग प्रतिबंधित कोडीन युक्त नशीली सिरप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से जब्त माल की कुल कीमत करीब 1.40 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में आरोपी को झाबक पेट्रोल पंप के पास से पकड़ा गया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक बैग में भारी मात्रा में नशीली सिरप लेकर ग्राहक की तलाश में खड़ा है। सूचना मिलते ही एडिशनल […]

पत्नी से संबंधों के शक में बाउंसर ने अपने ही वकील की पत्थर से कुचलकर हत्या, आरोपी फरार

  बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में रिश्तों और भरोसे को झकझोर देने वाली वारदात सामने आई है। कोटा क्षेत्र में एक बाउंसर ने पत्नी से कथित संबंध होने के शक में अपने ही वकील की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय अधिवक्ता निखिल गोस्वामी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी भोला मानिकपुरी (28) पेशे से बाउंसर है और उसका एक मामला अदालत में चल रहा था, जिसकी पैरवी निखिल गोस्वामी कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी को अपनी पत्नी और वकील के […]