महादेव सट्टा एप केस में बड़ी राहत: 423 करोड़ के फ्रीज शेयरों पर हाईकोर्ट का अहम फैसला

  बिलासपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा एप और मनी लॉन्ड्रिंग मामले से जुड़ी कंपनियों को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा फ्रीज किए गए करीब 423 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों और डीमैट खातों की वैल्यू सुरक्षित रखने के लिए महत्वपूर्ण आदेश जारी किए हैं। जस्टिस रविंद्र कुमार अग्रवाल की एकलपीठ ने कहा कि शेयर बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव होता रहता है। ऐसे में यदि फ्रीज किए गए शेयरों की कीमत गिरती है तो इससे संबंधित पक्षों को भारी आर्थिक नुकसान हो सकता है। शेयर बेचकर सुरक्षित निवेश की अनुमति हाईकोर्ट ने कंपनियों को राहत देते हुए कहा है कि वे फ्रीज किए गए […]

छिंदारी बांध में बड़ा हादसा, नहाने गए 3 दोस्तों में से 17 वर्षीय किशोर डूबा, SDRF को बुलाया गया

  खैरागढ़। जिले के प्रसिद्ध रश्मि देवी जलाशय (छिंदारी बांध) में बुधवार दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। बांध में नहाने उतरे तीन दोस्तों में से एक 17 वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूब गया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक किशोर का कोई सुराग नहीं मिल सका। अब दुर्ग से SDRF की टीम को बुलाया गया है, जो गुरुवार को सर्च ऑपरेशन चलाएगी। जानकारी के अनुसार, छुईखदान के तीन युवक दोपहर करीब 12 बजे घूमने के लिए छिंदारी बांध पहुंचे थे। कुछ समय बाद तीनों जलाशय में नहाने उतर गए। बताया जा रहा है कि तीनों को तैरना नहीं आता था, […]

CGPSC मुख्य परीक्षा 2025 की समय-सारिणी जारी, 6 जून से शुरू होंगी परीक्षाएं

  रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने राज्य सेवा (मुख्य) परीक्षा-2025 की लिखित परीक्षा का कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार मुख्य परीक्षा का आयोजन 6 जून से 9 जून 2026 तक प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। आयोग के अनुसार पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित की जाएगी। परीक्षा कार्यक्रम 6 जून 2026 – भाषा एवं निबंध 7 जून 2026 – सामान्य अध्ययन-I एवं सामान्य अध्ययन-II 8 जून 2026 – सामान्य अध्ययन-III एवं सामान्य अध्ययन-IV 9 जून 2026 […]

रेत माफियाओं पर सख्त हुए राज्यपाल: अवैध उत्खनन रोकने के दिए कड़े निर्देश, IIT से होगा वैज्ञानिक सर्वे

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में नदियों और बड़े नालों से हो रहे अवैध एवं बेतरतीब रेत उत्खनन पर राज्यपाल रमेन डेका ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और जल संसाधनों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अवैध खनन पर तत्काल प्रभावी रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। लोक भवन में आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में राज्यपाल ने खनिज विभाग के सचिव पी. दयानंद के साथ इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि रेत विकास और निर्माण कार्यों के लिए आवश्यक खनिज है, लेकिन इसके अनियंत्रित दोहन से पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। भू-जल स्तर और नदियों के अस्तित्व पर […]

सुशासन तिहार में फूटा जनता का गुस्सा: खाली मटकी फोड़कर महिलाओं ने जताया विरोध, कांग्रेस ने सरकार को घेरा

  अभनपुर। गोबरा नवापारा नगर में पेयजल संकट समेत विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय महिलाओं ने सुशासन तिहार कार्यक्रम के दौरान जोरदार प्रदर्शन किया। हरिहर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं खाली मटकी और तख्तियां लेकर पहुंचीं तथा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि नगर में अवैध रेत और खनिजों का परिवहन लगातार जारी है, जबकि अवैध शराब बिक्री पर भी प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। इसके अलावा पात्र हितग्राहियों को समय पर पेंशन नहीं मिलने, किसानों को पर्याप्त खाद उपलब्ध नहीं होने और लगातार बिजली कटौती जैसी समस्याओं से लोग परेशान हैं। पानी की समस्या पर […]

CGPSC भर्ती घोटाले में CBI के बाद ED की एंट्री : पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी, पूर्व सचिव जेके ध्रुव समेत 5 ठिकानों पर छापेमारी

  रायपुर/दुर्ग। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले की जांच में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी सक्रिय हो गया है। सीबीआई की कार्रवाई के बाद बुधवार को ईडी ने एक साथ पांच ठिकानों पर दबिश देकर दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की जांच शुरू कर दी। कार्रवाई से प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। ईडी की टीम ने पूर्व CGPSC चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी, पूर्व सचिव जीवन किशोर (जेके) ध्रुव, पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक, राज्यपाल के पूर्व सचिव एवं रिटायर्ड IAS अमृत खलको और आरोपी ललित गणवीर के भाई भूपेंद्र गणवीर के ठिकानों पर छापेमारी की। भिलाई से राजनांदगांव तक एक्शन, खंगाले जा रहे दस्तावेज जानकारी […]

Big News : PSC घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन: पूर्व सचिव जेके ध्रुव के घर फिर छापा, भर्ती घोटाले के नए सबूतों की तलाश

  भिलाई। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले की जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मंगलवार को एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए आयोग के पूर्व सचिव और रिटायर्ड आईएएस अधिकारी जेके ध्रुव (जीवन किशोर ध्रुव) के ठिकानों पर छापेमारी की। सीबीआई की टीम सुबह भिलाई के सेक्टर-10 स्थित उनके निवास पहुंची और दस्तावेजों व डिजिटल रिकॉर्ड की गहन जांच शुरू की। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई अधिकारी दो इनोवा वाहनों में पहुंचे और लंबे समय तक घर के भीतर जांच-पड़ताल करते रहे। बताया जा रहा है कि टीम भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अहम दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और वित्तीय लेन-देन के संभावित सबूत खंगाल रही है। ध्रुव से […]

बस्तर में विकास का नया अध्याय: कोण्डापल्ली का बेली ब्रिज बना सुशासन और विश्वास की मिसाल

  ० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया निरीक्षण, कहा- अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रायपुर/बीजापुर। कभी दुर्गम रास्तों और भौगोलिक चुनौतियों से जूझने वाला बस्तर अब तेज़ी से विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है। सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को बीजापुर जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र कोण्डापल्ली पहुंचकर बीजापुर-पूवर्ती मार्ग पर बने आधुनिक बेली ब्रिज का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने इसे बदलते बस्तर की नई पहचान बताते हुए कहा कि सड़क और पुल जैसी आधारभूत संरचनाएं केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास से जोड़ने वाले मजबूत सेतु हैं। मुख्यमंत्री ने कहा […]

स्मार्ट मीटर पर योगी सरकार का बड़ा यू-टर्न: प्रीपेड व्यवस्था खत्म, पुराने सिस्टम की वापसी; छत्तीसगढ़ में भी बढ़ी हलचल

  रायपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटरों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। लगातार मिल रही शिकायतों, तकनीकी खामियों और उपभोक्ताओं के विरोध के बाद राज्य सरकार ने स्मार्ट मीटरों की अनिवार्य प्रीपेड व्यवस्था समाप्त कर दी है। अब उपभोक्ताओं को पहले बिजली उपयोग करने और बाद में बिल भुगतान करने की सुविधा मिलेगी। ऊर्जा विभाग के फैसले के बाद उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटरों को पोस्टपेड मोड पर संचालित किया जाएगा। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को प्रीपेड और पोस्टपेड मीटर के बीच चयन की स्वतंत्रता भी दी गई है। सरकार के इस निर्णय को बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत माना जा रहा […]

Big News : छत्तीसगढ़ प्रशासनिक जगत को बड़ी क्षति: वरिष्ठ रिटायर्ड IAS बीकेएस रे का निधन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। 1972 बैच के वरिष्ठ रिटायर्ड आईएएस अधिकारी बीकेएस रे का मंगलवार देर रात निधन हो गया। वे 77 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बीकेएस रे रायपुर के सुंदर नगर स्थित अपने निवास पर रह रहे थे। उनके निधन की खबर से प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और उनके परिचितों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। कई महत्वपूर्ण पदों पर दी सेवाएं अपने लंबे प्रशासनिक करियर के दौरान बीकेएस रे ने राजनांदगांव सहित कई जिलों में कलेक्टर के रूप में […]