CG Breaking : गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में चली गोली ,भरे बाजार में ज्वेलरी कारोबारी की हत्या

  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब कोटमी गांव के भरे बाजार में गोलीबारी की घटना सामने आई। इस हमले में ज्वेलरी व्यवसायी प्रदीप सोनी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, घटना बाजार क्षेत्र में हुई, जहां अचानक चली गोली से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल प्रदीप सोनी को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। गोली चलाने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस आसपास […]

मुख्यमंत्री साय कैबिनेट के बड़े फैसले : स्क्रैप निस्तारण, कर्मचारी चयन मंडल और सड़क निर्माण को लेकर अहम निर्णय

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट बैठक में राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई। स्क्रैप निस्तारण के लिए MSTC से अनुबंध बढ़ा मंत्रिपरिषद ने राज्य के विभिन्न विभागों, सार्वजनिक उपक्रमों, निगमों, मंडलों और स्थानीय निकायों में जमा स्क्रैप एवं अनुपयोगी सामग्री के पारदर्शी निस्तारण के लिए मेटल स्क्रैप ट्रेडिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (MSTC) के साथ सेलिंग एजेंसी अनुबंध को आगामी तीन वर्षों के लिए बढ़ाने का निर्णय लिया। यह अनुबंध नवंबर 2019 से लागू था और 31 मई 2026 को समाप्त हो रहा था। MSTC के ई-ऑक्शन प्लेटफॉर्म के जरिए स्क्रैप सामग्री की पारदर्शी नीलामी होगी, जिससे राज्य […]

भीषण गर्मी का असर: 2 दिन बंद रहेगा नंदनवन जंगल सफारी,प्रशासन का बड़ा फैसला

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी और नौतपा के बढ़ते असर को देखते हुए नंदनवन जंगल सफारी को दो दिनों के लिए बंद करने का फैसला लिया गया है। इस संबंध में आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार, अत्यधिक गर्मी, तापमान में लगातार बढ़ोतरी और वन्य प्राणियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 28 और 29 मई 2026 को जंगल सफारी पर्यटकों के लिए अस्थायी रूप से बंद रहेगी। इस दौरान पर्यटक जंगल सफारी की सैर और वन्य जीवों का दीदार नहीं कर सकेंगे। अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यप्राणी) की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि वर्तमान […]

भाजपा विधायक भी साइबर ठगी का शिकार : नितिन नवीन का फर्जी पीए बनकर ठग ने ऐंठे 10 हजार रुपये

  रायपुर। साइबर ठगों ने इस बार पुरंदर मिश्रा को निशाना बनाते हुए 10 हजार रुपये की ठगी कर ली। आरोपी ने खुद को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का निजी सहायक (पीए) बताकर विधायक से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करवा लिए। जानकारी के अनुसार, ठग ने विधायक पुरंदर मिश्रा को फोन कर बताया कि वह भुवनेश्वर जा रहा है और रास्ते में वाहन चालक से विवाद होने के कारण परेशानी में फंस गया है। आरोपी ने गाड़ी में डीजल डलवाने के नाम पर तत्काल पैसों की मांग की। बताया जा रहा है कि ठग ने अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नितिन नवीन और अन्य बड़े नेताओं के साथ तस्वीरें […]

छत्तीसगढ़ में बदली बकरीद की छुट्टी की तारीख: अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश

  रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने ईद-उल-जुहा (बकरीद) के अवसर पर घोषित सार्वजनिक अवकाश की तारीख में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पहले 27 मई को घोषित अवकाश अब बदलकर 28 मई, गुरुवार कर दिया गया है। जारी अधिसूचना में बताया गया है कि वर्ष 2026 के सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाशों की सूची में पहले बकरीद के लिए 27 मई का अवकाश निर्धारित किया गया था। हालांकि त्योहार की संभावित तिथि को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने इसमें आंशिक संशोधन करते हुए 28 मई 2026 को सार्वजनिक और सामान्य अवकाश घोषित किया है। सरकार के इस फैसले के बाद राज्य के सभी शासकीय […]

Breaking : भाजपा नेता रूप नारायण सिन्हा का निधन: हार्ट अटैक से छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष ने तोड़ा दम, राजनीतिक जगत में शोक

  बिलासपुर। छत्तीसगढ़ से एक दुखद खबर सामने आई है। रूप नारायण सिन्हा का हार्ट अटैक से निधन हो गया। उन्हें गंभीर हालत में बिलासपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, रूप नारायण सिन्हा भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे थे। वे इस प्रशिक्षण अभियान के प्रभारी भी थे। कार्यक्रम के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। उनके निधन की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई है। डॉ. रमन सिंह […]

छत्तीसगढ़ को जल्द मिलेगा नया ‘फॉरेस्ट बॉस’: HOFF पद के लिए दो वरिष्ठ अफसरों के नाम फाइनल

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में नए वन बल प्रमुख (HOFF) और प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) के चयन की प्रक्रिया तेज हो गई है। सोमवार को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की अहम बैठक आयोजित हुई, जिसमें नए वन प्रमुख के लिए दो वरिष्ठ आईएफएस अधिकारियों के नामों पर मुहर लगाई गई। जानकारी के मुताबिक नए HOFF पद के लिए तैयार किए गए पैनल में वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी कौशलेंद्र कुमार और अरुण कुमार पांडे के नाम शामिल किए गए हैं। अब यह दो सदस्यीय पैनल अंतिम मंजूरी के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पास भेजा जाएगा। मुख्यमंत्री इनमें से किसी एक नाम पर अंतिम फैसला लेंगे। […]

छत्तीसगढ़ में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: रिश्वत लेते JE, लाइनमैन और पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार

  महेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग जिलों में तीन सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के बाद संबंधित विभागों में हड़कंप मच गया।   मनेंद्रगढ़ में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी कार्यालय में एसीबी की टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए कनिष्ठ अभियंता मनीष बजाज और लाइनमैन राकेश शुक्ला को रिश्वत लेते पकड़ा। आरोप है कि दोनों ने 5 एचपी मोटर कनेक्शन देने के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। शिकायतकर्ता को 9 हजार 500 रुपये देकर कार्यालय भेजा […]

इलाज के दौरान महिला की मौत से हड़कंप: परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया लापरवाही का आरोप

  बलरामपुर। बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से हड़कंप मच गया। मृतका के परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। जानकारी के अनुसार ग्राम सोनहत निवासी राजकालिया, पति रामअवतार को बुखार की शिकायत के बाद परिजन इलाज के लिए वाड्रफनगर सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में महिला को इंजेक्शन लगाए जाने के कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। बताया जा रहा है कि महिला को तेज […]

छत्तीसगढ़ में शुरू होगी ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’: छोटे शहरों को मिलेगा आधुनिक विकास का नया मॉडल

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों के समग्र विकास के लिए बड़ी पहल करने जा रही है। प्रदेश में ‘आदर्श शहर समृद्धि योजना’ शुरू की जाएगी, जिसके तहत छोटे और मध्यम शहरों को आधुनिक शहरी सुविधाओं से विकसित किया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट में इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए 200 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। सरकार का उद्देश्य बड़े शहरों के साथ-साथ उभरते कस्बों और नगरों को भी आधुनिक अधोसंरचना, बेहतर जन सुविधाएं और सुव्यवस्थित विकास का नया मॉडल उपलब्ध कराना है। यह योजना मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना की तर्ज पर लागू की जाएगी। पहले चरण में […]