1.16 करोड़ के धान घोटाले में बड़ी कार्रवाई, उपार्जन केंद्र प्रभारी गिरफ्तार
पिथौरा, महासमुंद।महासमुंद जिले में धान खरीदी से जुड़े करोड़ों रुपये के घोटाले का खुलासा होने के बाद प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। धान उपार्जन केंद्र बम्हनी में किसानों के हजारों क्विंटल धान के गबन मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए केंद्र प्रभारी गंगाधर जगत को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पर करीब 1 करोड़ 16 लाख रुपये के गबन का आरोप है। मिली जानकारी के अनुसार जिला सहकारी केंद्रीय बैंक पिरदा शाखा के प्रबंधक उस्त कुमार प्रधान ने 27 मई 2026 को थाना बसना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस ने […]


