राज्यपाल डेका ने गरियाबंद जिले में जल संरक्षण, प्राकृतिक खेती और जनकल्याणकारी योजनाओं पर दिया विशेष जोर

रायपुर।राज्यपाल रमेन डेका ने आज लोकभवन में वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों की बैठक लेकर स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, जल संरक्षण, पौधा रोपण एवं पर्यावरण संवर्धन, जैविक खेती, टी.बी उन्मूलन, सड़क सुरक्षा, नशा मुक्ति, विशेष पिछड़ी जनजातियों के विकास सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की। राज्यपाल ने कहा कि विकास कार्यों के बेहतर परिणाम के लिए अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण करना चाहिए और योजनाओं की जमीनी स्थिति की जानकारी रखनी चाहिए। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के सहयोग से विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से संपादित करने पर बल दिया। राज्यपाल ने गोद ग्राम बिजली में जल संरक्षण को प्राथमिकता देने पर जोर देते हुए कहा कि […]

‘पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी’, हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूरे होने पर बोले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

  रायपुर। हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राजधानी रायपुर में आयोजित ‘पत्रकारिता गौरव मार्तंड उत्सव’ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पत्रकारों को लोकतंत्र का सच्चा प्रहरी बताते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि पत्रकार कठिन परिस्थितियों में भी निष्पक्षता और समर्पण के साथ समाज तक सूचनाएं पहुंचाते हैं तथा जनमत निर्माण में अहम भूमिका निभाते हैं। वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर परिसर के सुंदर सदन में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि मीडिया की सकारात्मक आलोचना केवल व्यक्तियों को ही नहीं, बल्कि सरकार और प्रशासन को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता […]

CG Crime : रायपुर कोर्ट में खूनी संघर्ष: पेशी के दौरान भाई ने भाई पर किया हमला, कोर्ट परिसर में मची अफरा-तफरी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित जिला न्यायालय परिसर में शनिवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। पेशी के लिए कोर्ट पहुंचे दो भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक भाई ने दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में घायल युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के बाद न्यायालय परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अचानक हुए हमले से वहां मौजूद वकील, पक्षकार और आम लोग भी सकते में आ गए। पेशी के दौरान हुआ हमला प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दोनों भाई किसी मामले में सुनवाई […]

बिलासपुर में खाद्य तेल की थोक दुकान में भीषण आग, लाखों के नुकसान की आशंका

  बिलासपुर। शहर के व्यापार विहार क्षेत्र में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक खाद्य तेल की थोक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी दुकान धुएं और लपटों से घिर गई। जानकारी के अनुसार व्यापार विहार स्थित चौधरी एजेंसी में बड़ी मात्रा में खाद्य तेल का स्टॉक रखा हुआ था। आग लगने से लाखों रुपये के माल के जलकर खाक होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही तारबाहर थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर […]

सुशासन तिहार 2026: टेम्पू में 30 मई को आयोजित होगा जनसमस्या निवारण शिविर

० 13 गांवों के ग्रामीणों को मिलेगा समस्याओं के समाधान का अवसर रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जशपुर जिले में “सुशासन तिहार 2026” के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविरों का आयोजन लगातार जारी है। सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की योजनाओं और सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाते हुए आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इसी क्रम में 30 मई 2026 को जशपुर जिले के जनपद पंचायत मनोरा अंतर्गत ग्राम पंचायत टेम्पू में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। इस शिविर में 13 गांवों के ग्रामीण शामिल होकर अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। शिविर में सुरजूला, रजला, खुटापानी, […]

समाधान शिविर में घूसखोर बाबू पर ACB का शिकंजा, 40 हजार रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ा गया कर्मचारी

  कोरबा। जिले के तुमान में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर के दौरान एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एसीबी टीम ने सहायक ग्रेड-2 के बाबू प्रदीप मिश्रा को 40 हजार रुपये की घूस लेते हुए दबोच लिया। जानकारी के मुताबिक, सेवानिवृत्त शिक्षक अमृतलाल बघेल से सरकारी काम कराने के बदले आरोपी कर्मचारी ने 40 हजार रुपये की मांग की थी। परेशान होकर शिक्षक ने इसकी शिकायत बिलासपुर एसीबी से की, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की योजना बनाई। बताया जा रहा है कि डीएसपी अजीत सिंह के नेतृत्व में एसीबी की टीम […]

नियद नेल्लानार 2.0 से बदलेगी बस्तर की तस्वीर, सुदूर गांवों तक पहुंचेगा विकास का लाभ

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी “नियद नेल्लानार 2.0” योजना के जरिए अब बस्तर के सुदूर और माओवादी प्रभावित इलाकों में विकास की नई रोशनी पहुंचाई जाएगी। इस अभियान के तहत ग्रामीणों को 31 व्यक्तिगत और 14 सामुदायिक योजनाओं का सीधा लाभ दिया जाएगा। सरकार का लक्ष्य वामपंथ उग्रवाद से प्रभावित क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाकर लोगों को मुख्यधारा से जोड़ना है। मंत्रालय महानदी भवन में शुक्रवार को मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक में नियद नेल्लानार 2.0, बस्तर मुन्ने और सुघ्घर छत्तीसगढ़ जैसी योजनाओं की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि योजना के पहले चरण “नियद नेल्लानार […]

किसान से रिश्वत लेते पटवारी का वीडियो वायरल, टेबल के नीचे गिन रहा था नोट; SDM ने किया सस्पेंड

  कोरबा। जिले में रिश्वतखोरी का एक और मामला सामने आया है, जहां किसान से पैसे लेते हुए एक पटवारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पटवारी को निलंबित कर दिया है। मामला पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के पसान तहसील अंतर्गत पिपरिया हल्के का है। जानकारी के अनुसार पिपरिया और सिर्री हल्के के पटवारी विनोद अग्रवाल ने जमीन का वन पट्टा ऑनलाइन करने के लिए 5 हजार रुपये और फौती नामांतरण के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बताया जा रहा है कि काम करवाने के लिए परेशान किसान ने मजबूरी में पटवारी को रिश्वत […]

छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, माओवादियों की हथियार फैक्ट्री ध्वस्त

  नारायणपुर/गढ़चिरौली। माओवादी विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर और महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले की संयुक्त पुलिस टीम ने सीमा से लगे घने जंगलों में चल रहे माओवादियों के गुप्त हथियार निर्माण केंद्र का पर्दाफाश करते हुए भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और शस्त्र निर्माण सामग्री बरामद की है। यह कार्रवाई “ऑपरेशन अंतिम प्रहार” के तहत की गई, जिसमें सुरक्षा बलों ने माओवादियों के बड़े हथियार भंडार को भी नष्ट किया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक अभियान के दौरान बरामद कई खतरनाक विस्फोटकों और उपकरणों को मौके पर ही निष्क्रिय कर दिया गया। जानकारी के अनुसार आत्मसमर्पण कर चुके माओवादियों से पूछताछ […]

पर्यटन के दम पर नई उड़ान भरेगा छत्तीसगढ़, 500 करोड़ निवेश की तैयारी : सीएम विष्णुदेव साय

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ अब पर्यटन के क्षेत्र में नई पहचान बनाने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार की निवेश अनुकूल नीतियों और पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिए जाने के बाद प्रदेश में पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश की संभावनाएं लगातार मजबूत हो रही हैं। इसी क्रम में देश की प्रतिष्ठित इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड ने छत्तीसगढ़ में 500 करोड़ रुपये से अधिक निवेश करने की इच्छा जताई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गुरुवार को अपने निवास कार्यालय में पर्यटन विकास, पर्यटक सुविधाओं के विस्तार और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में निवेश को लेकर आयोजित उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में […]