प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए नामांकन शुरू, प्रतिभाशाली बच्चों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान

  रायपुर। बच्चों की असाधारण प्रतिभा और उपलब्धियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान देने के उद्देश्य से Prime Minister’s National Children Award 2026 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रतिवर्ष भारत के राष्ट्रपति द्वारा उन बच्चों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का नाम रोशन किया है। नामांकन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 रायपुर सहित पूरे देश में 5 से 18 वर्ष आयु वर्ग के बच्चे इस पुरस्कार के लिए आवेदन कर सकते हैं। नामांकन प्रक्रिया 31 जुलाई 2026 तक जारी रहेगी। किन क्षेत्रों में मिलेगा सम्मान इस पुरस्कार के लिए बच्चों की उपलब्धियों को निम्न […]

पीआरएसयू भर्ती विवाद: पारदर्शिता और नियमों के उल्लंघन के आरोप, अभ्यर्थियों ने मंत्री से की शिकायत

  रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित Pt. Ravishankar Shukla University में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती प्रक्रिया को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। अभ्यर्थियों ने भर्ती में अनियमितताओं और पारदर्शिता की कमी के गंभीर आरोप लगाए हैं। अभ्यर्थियों ने पहले राज्यपाल Ramen Deka और अब उच्च शिक्षा मंत्री Tankram Verma को ज्ञापन सौंपकर शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि विश्वविद्यालय प्रशासन भर्ती प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी कर रहा है। अभ्यर्थियों के अनुसार, चयन प्रक्रिया में कई खामियां हैं, जिनमें API (Academic Performance Index) स्कोर सार्वजनिक न करना, चयन के बाद प्राप्त अंकों की सूची जारी न करना और डोमिसाइल नियमों की अनदेखी […]

सुरक्षा के लिए लगे क्रैश बैरियर अब बन रहे जानलेवा खतरा

० NH-130C पर जर्जर गार्ड रेल से बढ़ा हादसों का डर, लोगों ने उठाई तत्काल सुधार की मांग राधे पटेल , गरियाबंद/देवभोग।राष्ट्रीय राजमार्ग NH-130C पर वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए लगाए गए क्रैश बैरियर (गार्ड रेल) अब खुद हादसों की वजह बनते नजर आ रहे हैं। सड़क किनारे सुरक्षा के उद्देश्य से लगाए गए ये लोहे के बैरियर लंबे समय से मरम्मत और निगरानी के अभाव में जर्जर हो चुके हैं, जिससे यात्रियों और वाहन चालकों की चिंता बढ़ गई है। क्रैश बैरियर का मुख्य उद्देश्य दुर्घटना के दौरान वाहन को सड़क से नीचे गिरने या अनियंत्रित होने से रोकना होता है, लेकिन खराब रखरखाव अब इन्हें खतरनाक बना […]

खैरागढ़ विश्वविद्यालय को मिली नई पहचान, अब इस नाम से जाना जाएगा देश का प्रतिष्ठित संगीत संस्थान

  खैरागढ़। खैरागढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़े देश के प्रतिष्ठित कला एवं संगीत संस्थान Indira Kala Sangeet Vishwavidyalaya का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलने जा रहा है। राज्य शासन ने विश्वविद्यालय का नाम बदलकर “राजकुमारी इंदिरा सिंह कला संगीत विश्वविद्यालय” किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। शासन की स्वीकृति के बाद अब इस नए नाम को औपचारिक रूप से लागू करने का रास्ता साफ हो गया है। राजपरिवार की विरासत को मिलेगा सम्मान जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालय के नाम परिवर्तन का सुझाव राज्यपाल एवं कुलाधिपति की ओर से दिया गया था। इसके बाद कुलपति Lovely Sharma के नेतृत्व में विश्वविद्यालय प्रशासन ने आवश्यक […]

क्रॉस हिल पर गूंजी रहस्यमयी आवाजें, पहाड़ी पर दिखे खतरनाक स्लॉथ बीयर

डोंगरगढ़। Dongargarh के केदारबाड़ी स्थित क्रॉस हिल शुक्रवार शाम अचानक रहस्य और डर का केंद्र बन गई। मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार चल रहा था, तभी पहाड़ी की तरफ से रोने, कराहने और सिसकने जैसी डरावनी आवाजें आने लगीं। आवाज इतनी भयावह थी कि वहां मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। पहाड़ी से आती रही चीखें, सहमे लोग मुक्तिधाम में मौजूद लोगों को लगा कि शायद पहाड़ी पर कोई घायल है या कोई बड़ी अनहोनी हो गई है। जैसे-जैसे आवाजें तेज होती गईं, लोगों में डर और बेचैनी बढ़ती गई। कई लोग पहाड़ी की तरफ देखते रहे, लेकिन ऊपर जाने की किसी की हिम्मत नहीं हुई। मोबाइल कैमरे में कैद […]

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में आग उगल रहा सूरज , 45°C के करीब पहुंचा पारा, रायपुर-बिलासपुर में हीटवेव अलर्ट

  रायपुर। Chhattisgarh में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। लगातार दूसरे दिन पूरा प्रदेश तेज गर्मी और लू की चपेट में रहा। सुबह 10 बजे के बाद ही धूप के तेवर तीखे हो रहे हैं, जबकि दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक लू लोगों को झुलसा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों तक राहत मिलने की उम्मीद बेहद कम है। दुर्ग सबसे गर्म, रायपुर में भी 45°C के करीब पहुंचा तापमान शुक्रवार को प्रदेश का सबसे गर्म शहर Durg रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं Raipur में 44.2°C और Bilaspur में 44°C तापमान दर्ज हुआ। […]

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना से उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

रायपुर। सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत बलौदाबाजार जिले के करहीबाजार में आयोजित समाधान शिविर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से सीधे संवाद कर उन्हें मिल रहे लाभों की जानकारी ली। शिविर में मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 के तहत कई उपभोक्ताओं को उनके लंबित बिजली बिलों में राहत प्रदान की गई। हितग्राहियों ने बताया कि इस योजना से उन्हें आर्थिक बोझ में काफी राहत मिली है और लंबे समय से बकाया बिल की चिंता कम हुई है। ग्राम बिटकुली के आशाराम को 11,625 रुपये, बाबूलाल को 14,922 रुपये, जगदीश को 9,832 रुपये, बुधयारिन को 8,467 रुपये तथा चोवाराम को […]

अंतागढ़ ब्लॉक के सभी सरपंचों का सामूहिक इस्तीफा सरकार के सुशासन के दावे पर करारा तमाचा – कांग्रेस

  रायपुर। बस्तर संभाग के कांकेर जिले के अंतागढ़ ब्लॉक के सभी 56 ग्राम पंचायतों के सरपंचों के सामूहिक इस्तीफे को सरकार के द्वारा किये जा रहे सुशासन के दावे पर करारा तमाचा बताते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने कहा है कि भाजपा सरकार केवल झूठ और जुमलों की सरकार है, सत्ता के विकेंद्रीकरण से भाजपा को कितनी हिकारत है वह स्थानीय निकायों की दुर्दशा, बदहाली और वर्तमान दयनीय स्थिति से प्रमाणित है। स्थानीय जनप्रतिधियों का स्पष्ट तौर पर आरोप है कि विकास कार्यों के लिए लंबे समय से फंड जारी नहीं किया जा रहा है, अति आवश्यक, जरूरी और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े काम […]

धमतरी पुलिस की बड़ी सफलता : ऑपरेशन लॉस्ट एंड फाउंड’ के तहत 151 गुम मोबाइल लौटाए गए

  धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन लॉस्ट एंड फाउंड’ के तहत बड़ी सफलता हासिल की गई है। इस अभियान के अंतर्गत 151 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपे गए। पुलिस ने तकनीकी सहायता और साइबर सेल की मदद से विभिन्न स्थानों से इन मोबाइलों को ट्रेस कर बरामद किया। बरामद किए गए मोबाइलों की कुल कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। पुलिस लाइन स्थित कंपोजिट बिल्डिंग में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर, एसपी और महापौर की उपस्थिति में मोबाइल धारकों को उनके फोन लौटाए गए। इस दौरान […]

रायपुर में ठेला कारोबारियों का होगा सत्यापन, महापौर मीनल चौबे के सख्त निर्देश

  रायपुर। राजधानी रायपुर में सुरक्षा व्यवस्था और स्थानीय व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए नगर निगम प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। शहर के विभिन्न बाजारों, चौराहों और गली-मोहल्लों में मेटाडोर और ठेला लगाकर सामान बेचने वाले कारोबारियों का अब अनिवार्य पंजीकरण और भौतिक सत्यापन किया जाएगा। महापौर मीनल चौबे ने नगर निगम के टाउन प्लानिंग (टीपी) विभाग को इस संबंध में तत्काल प्रभाव से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा बाहरी और संदिग्ध तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। महापौर के निर्देशानुसार टीपी विभाग शहरभर में अभियान चलाकर ऐसे व्यवसायियों का पूरा रिकॉर्ड तैयार […]