25 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में शोएब ढेबर फरार, पुलिस ने घोषित किया 5 हजार रुपये का इनाम

  रायपुर। कांग्रेस नेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में फरार आरोपी शोएब ढेबर पर रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस उपायुक्त मध्य क्षेत्र तारकेश्वर पटेल ने इनाम की घोषणा की है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार तलाश कर रही है, लेकिन फिलहाल उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। सूचना देने वाले को मिलेगा 5 हजार रुपये का इनाम पुलिस की ओर से जारी इनाम उद्घोषणा के मुताबिक, तेलीबांधा थाना में दर्ज अपराध क्रमांक 403/2026 में शोएब ढेबर फरार है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है […]

ज्योतिष के क्षेत्र में डॉ. दीर्घायु रायचूरा ने हासिल की पीएचडी की उपाधि, मेडिकल एस्ट्रोलॉजी एवं भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है लक्ष्य

धमतरी। ज्योतिष के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करते हुए; राजेश रायचूरा के सुपुत्र दीर्घायु रायचूरा ने ज्योतिष विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उन्हें यह उपाधि उदयपुर स्थित श्री महर्षि कॉलेज ऑफ वैदिक एस्ट्रोलॉजी से प्राप्त हुई। इस उपलब्धि के साथ अब वे डॉ. दीर्घायु रायचूरा के नाम से जाने जाएंगे। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, शुभचिंतकों एवं परिचितों में हर्ष का माहौल है। डॉ. दीर्घायु रायचूरा का शोध विषय “ट्रांजिट ऑफ मून एंड मेडिकल एस्ट्रोलॉजी” (चंद्रमा का गोचर एवं चिकित्सा ज्योतिष) रहा। इस शोध के माध्यम से उन्होंने ज्योतिष के एक महत्वपूर्ण आयाम का अध्ययन किया है। उनका उद्देश्य शोध को केवल अकादमिक उपलब्धि […]

पुरानी पेंशन की मांग को लेकर विद्युतकर्मियों ने दिखाई ताकत, रायपुर में विशाल आमसभा; प्रदेशभर से जुटे हजारों कर्मचारी

रायपुर। पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली की मांग को लेकर छत्तीसगढ़ के विद्युत अधिकारी-कर्मचारियों ने सोमवार को रायपुर में बड़ी ताकत दिखाई। ‘विद्युत अधिकारी-कर्मचारी ओपीएस बहाली अधिकार मंच’ के तत्वावधान में प्रदेशभर से हजारों विद्युतकर्मी राजधानी पहुंचे और विद्युत कंपनी मुख्यालय डंगनिया के मेन गेट पर विशाल आमसभा आयोजित की। आमसभा में प्रदेश के 12 विद्युत कर्मचारी एवं अधिकारी संगठनों के पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए। इस दौरान कर्मचारियों ने जोरदार नारेबाजी करते हुए पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग उठाई। ओपीएस बहाली की मांग पर आंदोलन जारी विद्युतकर्मियों का कहना है कि पुरानी पेंशन योजना कर्मचारियों के सामाजिक और आर्थिक भविष्य की सुरक्षा से जुड़ा महत्वपूर्ण मुद्दा […]

कुरुद SDM कार्यालय में ACB की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार की रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार

  धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरुद स्थित SDM कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रिश्वतखोरी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। ACB की टीम ने कार्यालय में पदस्थ बाबू पुनेश्वर सूर्यवंशी को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। कार्रवाई की खबर सामने आते ही कार्यालय में हड़कंप मच गया। जमीन डायवर्सन की फाइल आगे बढ़ाने मांगी थी रिश्वत मिली जानकारी के मुताबिक, एक जमीन कारोबारी की जमीन के डायवर्सन से संबंधित फाइल कुरुद SDM कार्यालय में लंबित थी। आरोप है कि फाइल आगे बढ़ाने और डायवर्सन की प्रक्रिया पूरी कराने के एवज में बाबू पुनेश्वर सूर्यवंशी ने कारोबारी से 20 हजार रुपये रिश्वत […]

कोल लेवी घोटाला: EOW का बड़ा एक्शन, 12 आरोपियों के खिलाफ 9500 पन्नों का छठा पूरक चालान दाखिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कथित कोल लेवी घोटाले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने बड़ी कार्रवाई की है। EOW ने विशेष अदालत में 12 आरोपियों के खिलाफ करीब 9500 पन्नों का छठा पूरक चालान पेश किया है। चालान में देवेंद्र यादव, विनोद तिवारी, चंद्रदेव राय, पीयूष साहू, आरपी सिंह, जोगेंद्र सिंह, राहुल मिश्रा, जेपी मौर्या, दीपेश टांक, रामगोपाल अग्रवाल, रामप्रताप सिंह और सुनील अग्रवाल को आरोपी बनाया गया है। 2020 से 2022 के बीच अवैध कोल लेवी वसूली का आरोप जांच एजेंसियों के अनुसार, वर्ष 2020 से 2022 के बीच छत्तीसगढ़ में कोयला परिवहन पर अवैध शुल्क यानी कोल लेवी वसूली का एक समानांतर नेटवर्क संचालित किया गया। आरोप है […]

ईडब्ल्यूएस-एलआईजी के लिए भूमि आरक्षण और किफायती आवास उपलब्ध कराने में छत्तीसगढ़ की पहल को राष्ट्रीय सम्मान

0 विश्व पर्यावास दिवस पर विज्ञान भवन में छत्तीसगढ़ की ओर से वरिष्ठ अधिकारियों ने ग्रहण किया पुरस्कार नई दिल्ली. आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और निम्न आय वर्ग के लिए भूमि आरक्षण तथा एएचपी (Affordable Housing in Partnership) के माध्यम से आवास उपलब्ध कराने की उत्कृष्ट कार्यप्रणाली के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर विशेष मान्यता प्रदान की गई है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में विश्व पर्यावास दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ को यह सम्मान प्रदान किया गया। छत्तीसगढ़ की ओर से नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा तथा राज्य शहरी विकास अभिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी-सह-राज्य मिशन संचालक, पीएमएवाई (शहरी) […]

ग्लोबल इन्वेस्टमेंट मैप पर छत्तीसगढ़ की नई पहचान की तैयारी, CM विष्णुदेव साय पहुंचे सिंगापुर

रायपुर। छत्तीसगढ़ को वैश्विक निवेश के नए केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में राज्य सरकार ने एक और अहम कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सिंगापुर पहुंच गए हैं, जहां वे SING फोरम 2026 में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे। सिंगापुर पहुंचने पर भारत के उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। SING फोरम में छत्तीसगढ़ की संभावनाओं की होगी प्रस्तुति भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने प्रथम SING फोरम 2026 में सहभागिता के लिए छत्तीसगढ़ को नामित किया है। सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन की ओर से आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ को अपनी उपलब्धियों, विकास की संभावनाओं और निवेश के अवसरों को वैश्विक निवेशकों […]

छत्तीसगढ़ के जंगलों को ग्लोबल टूरिज्म मॉडल से जोड़ेंगे साय, सिंगापुर के Mandai Wildlife Reserve में वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं देखीं

  रायपुर/सिंगापुर। छत्तीसगढ़ के जंगलों और वन्यजीव संपदा को वैश्विक पर्यटन से जोड़ने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिंगापुर के Mandai Wildlife Reserve का दौरा किया। उन्होंने वन्यजीव संरक्षण, प्राकृतिक आवास के प्रबंधन और पर्यटक सुविधाओं की आधुनिक व्यवस्था का अवलोकन किया। साय ने कहा कि सिंगापुर के अनुभवों से सीख लेकर छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक परिस्थितियों के अनुरूप इको-टूरिज्म का ऐसा मॉडल विकसित किया जा सकता है, जिसमें संरक्षण के साथ पर्यटन और रोजगार को भी गति मिले। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ मंडाई वाइल्डलाइफ रिजर्व का दौरा कर वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म की व्यवस्थाएं देखीं। साय भारत सरकार […]

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई तेज, दिन में चटख धूप तो रात में बढ़ेगी ठंडक; जानें रायपुर का मौसम

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई का दौर जारी है। प्रदेश के कई हिस्सों से मानसून लौट चुका है और अगले 2-3 दिनों में कुछ और इलाकों से इसकी वापसी के लिए मौसम अनुकूल रहने की संभावना है। फिलहाल प्रदेश में कोई मजबूत मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। इसके चलते अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। दिन में तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास बढ़ सकता है, जबकि रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने से ठंडक बढ़ने के संकेत हैं। रायपुर में आज साफ रहेगा आसमान मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी रायपुर में 5 अक्टूबर को आसमान मुख्यतः साफ रहने की संभावना है। […]

Raipur News : अदानी पावर प्लांट में शराब बिक्री को लेकर बवाल, मजदूरों ने किया पथराव; TI समेत कई पुलिसकर्मी घायल

  रायपुर। खरोरा थाना क्षेत्र के रायखेड़ा स्थित अदानी पावर प्लांट में शराब बिक्री को लेकर मजदूरों के बीच विवाद के बाद जमकर बलवा और पथराव हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर पहुंची पुलिस टीम पर भी हमला किया गया। घटना में खरोरा थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। हालात को देखते हुए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। शराब बेचने से रोकने पर शुरू हुआ विवाद जानकारी के मुताबिक, प्लांट के अंदर शराब बेचने को लेकर मजदूरों और सिक्योरिटी गार्ड के बीच विवाद शुरू हुआ था। वहीं रायखेड़ा गांव में भी शराब बिक्री का ग्रामीणों द्वारा […]