छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की लोगो डिजाइन प्रतियोगिता को मिला अभूतपूर्व प्रतिसाद, 2700 प्रतिभागियों से 3000 से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त
रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा आयोजित लोगो डिजाइन प्रतियोगिता को प्रदेश सहित देशभर से अभूतपूर्व प्रतिसाद मिला है। निर्धारित अंतिम तिथि 20 मई 2026 तक कुल 2700 प्रतिभागियों द्वारा ई-मेल के माध्यम से 3000 से अधिक लोगो डिजाइन प्रविष्टियां भेजी गईं। गौरतलब है कि राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल का नाम परिवर्तित कर “छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल” किया गया है। इस संबंध में आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ. पी. चौधरी द्वारा विधानसभा में विधेयक प्रस्तुत किया गया था, जिसे पारित कर राज्यपाल की अनुमति के बाद 24 अप्रैल 2026 को राजपत्र में प्रकाशित किया गया। मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव […]



