बीपी मशीन में छिपाकर कोकीन की सप्लाई: रायपुर पुलिस ने दिल्ली में नाइजीरियन सिंडिकेट का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

रायपुर। रायपुर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए दिल्ली में छापेमारी कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह नाइजीरिया से संचालित हो रहा था और कोकीन को बीपी मशीन के बॉक्स में छिपाकर कोरियर के जरिए रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में सप्लाई करता था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नाइजीरियन नागरिक तोचकू अफामे उर्फ प्रिंस चार्ल्स और दिल्ली निवासी सन्नी शर्मा के रूप में हुई है। पुलिस दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लेकर आई है। आरोपियों के पास से करीब 9.70 लाख रुपये नकद, 5 आईफोन और 3 चेकबुक बरामद किए गए हैं। पुलिस जांच में सामने आया है कि पिछले छह […]

जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर सख्ती: रायपुर निगम के 44 कर्मचारियों को नोटिस

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में जनगणना कार्य को लेकर प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। रायपुर नगर निगम के 44 ऐसे कर्मचारियों को नोटिस जारी किया गया है, जो जनगणना ड्यूटी के दौरान अनुपस्थित पाए गए। यह कार्रवाई जनगणना अधिनियम 1948 और राज्य के सिविल आचरण नियमों के तहत की गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जनगणना कार्य में बाधा डालना या ड्यूटी से अनुपस्थित रहना कानूनन अपराध है, और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। इस बीच भारत की जनगणना 2027 का पहला चरण, यानी मकान सूचीकरण और गणना का कार्य 2 मई से शुरू हो चुका है, जो 30 मई तक जारी रहेगा। राज्यभर […]

LPG गैस में 1.5 करोड़ का घोटाला, ठाकुर पेट्रोकेमिकल पर केस—एक गिरफ्तार, बाकी फरार

दिलीप गुप्ता ,महासमुंद/सरायपाली। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में जब्त किए गए LPG गैस से भरे 6 कैप्सूल ट्रकों के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। सुपुर्द की गई गैस में करीब 1.5 करोड़ रुपये के गबन के आरोप में अभनपुर स्थित ठाकुर पेट्रोकेमिकल प्राइवेट लिमिटेड के मालिक, डायरेक्टर, मैनेजर सहित अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं। मिली जानकारी के अनुसार, दिसंबर 2025 में पुलिस ने 6 LPG कैप्सूल ट्रकों को जब्त किया था। गर्मी और सुरक्षा के मद्देनज़र इन्हें सुरक्षित रखने के लिए 30 मार्च 2026 को प्रशासन के निर्देश पर ठाकुर पेट्रोकेमिकल को सुपुर्द […]

अर्थशास्त्र अध्ययनशाला में अभिभावक-शिक्षक संवाद बैठक का सफल आयोजन

  रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर स्थित अर्थशास्त्र अध्ययनशाला में आज अभिभावक-शिक्षक संवाद बैठक का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावकों की उपस्थिति रही, जबकि कुछ अभिभावक ऑनलाइन माध्यम से भी जुड़े, जिससे कार्यक्रम में व्यापक सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. अर्चना सेठी के स्वागत उद्बोधन से हुआ। उन्होंने सभी अभिभावकों एवं उपस्थित अतिथियों का आत्मीय स्वागत करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में ऐसे संवादों की महत्ता पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर रविंद्र ब्रह्मे ने नवीन आर्थिक सर्वेक्षण पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने विद्यार्थियों में बढ़ते स्क्रीन टाइम और जंक फूड के बढ़ते चलन पर चिंता व्यक्त […]

आत्मविश्वास से नेतृत्व तक: “I Am The Best” सेशन ने बदली छात्रों की सोच

रायपुर। जेसीआई रायपुर मैक यूनाइटेड द्वारा आयोजित प्रेरणादायक ट्रेनिंग सेशन “I Am The Best” ने छात्रों को आत्मविश्वास, नेतृत्व और सकारात्मक सोच की नई दिशा दी। यह सिर्फ एक ट्रेनिंग प्रोग्राम नहीं, बल्कि छात्रों के व्यक्तित्व विकास और जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाने वाला यादगार अनुभव रहा। इस सेशन के पायलट फैकल्टी पीपीपी जेएफआर राजेश अग्रवाल, जो एक प्रसिद्ध इंटरनेशनल प्राइम ट्रेनर हैं, ने अपनी एनर्जेटिक शैली और रियल लाइफ उदाहरणों से सभी प्रतिभागियों को पूरे समय जोड़े रखा। कार्यक्रम की सबसे खास बात रही “करते हुए सीखना” की अवधारणा, जिसमें छात्रों ने विभिन्न एक्टिविटीज़, लघु नाटकों और चर्चाओं के माध्यम से जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण कौशल सीखे। डेमो मतदान […]

GST का छापा: माइनिंग ठेकेदार के घर-दफ्तर पर देर रात रेड, दस्तावेज और उपकरण खंगाले

भानुप्रतापपुर। छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर में माइनिंग ठेकेदार अरविंद साहू के घर और कार्यालय पर जीएसटी की टीम ने शुक्रवार देर रात छापेमारी की। दिल्ली और रायपुर से आई अधिकारियों की संयुक्त टीम दो वाहनों में पहुंची और एक साथ कार्रवाई को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, बाजारपार स्थित निवास और दल्लीरोड स्थित कार्यालय में करीब रात 11 बजे से 1 बजे तक जांच की गई। इस दौरान टीम ने वित्तीय लेन-देन से जुड़े दस्तावेजों और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की गहन जांच की। सूत्रों के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान कार्यालय से प्रिंटर सहित कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज और उपकरण जब्त किए गए हैं। हालांकि, जब्त सामग्री को लेकर जीएसटी विभाग की ओर से […]

नदी में डूबे 2 मासूम, नहाने गए बच्चों की दर्दनाक मौत से गांव में हड़कंप

  बलरामपुर। जिले के सामरी पाठ थाना क्षेत्र के भुताही गांव में एक दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों की नदी में डूबने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 और 6 वर्षीय दोनों बच्चे अपने अन्य साथियों के साथ गांव के पास स्थित नदी में नहाने गए थे। भीषण गर्मी के चलते बच्चे नदी में स्नान और खेलने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान खेलते-खेलते दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। साथ में मौजूद अन्य बच्चों ने जब यह देखा तो शोर मचाकर आसपास के ग्रामीणों को सूचना दी। सूचना […]

रायपुर में आईपीएल का रोमांच: 10 और 13 मई को होंगे दो बड़े मुकाबले, टिकट बुकिंग 3 मई से शुरू

रायपुर। राजधानी रायपुर में आईपीएल के दो हाई-वोल्टेज मुकाबले 10 और 13 मई को खेले जाएंगे। इन मैचों के लिए टिकट बुकिंग की शुरुआत 3 मई से होने जा रही है। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि टिकट केवल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की आधिकारिक वेबसाइट shop.royalchallengers.com/ticket और ऐप के माध्यम से ही उपलब्ध होंगे। दर्शकों को किसी भी अन्य वेबसाइट या ऐप से नकली टिकट खरीदने से बचने की सलाह दी गई है। पहला मुकाबला 10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और मुंबई इंडियंस के बीच होगा, जबकि दूसरा मैच 13 मई को आरसीबी और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा। दोनों ही मैच शाम 7:30 बजे […]

भौतिकी विभाग ने रचा इतिहास, विश्वविद्यालय के 63वें स्थापना दिवस पर मिला श्रेष्ठ विभाग का सम्मान

रायपुर। प्रदेश के सबसे प्रतिष्ठित पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के 63 वें स्थापना दिवस के अवसर पर विश्वविद्यालय के 32 विभागों में से भौतिकी विभाग को शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए सर्वोत्तम विभाग के रूप में पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर सत्र 2024-25 के लिए विभाग अध्यक्ष डॉ. नमिता ब्रह्मे ने इसे विभाग के प्रत्येक शिक्षक कर्मचारी और छात्र-छात्राओं को शुभकामनाओं के साथ समर्पित करते हुए कहा कि यह पुरस्कार विभाग में सभी के द्वारा कंधे से कंधा, कदम से कदम और मन से मन मिलाकर चलने से प्राप्त हुआ है।

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का रुख बदल गया है। आसमान में बादल छाने के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के सभी संभागों में एक-दो स्थानों पर तेज हवाओं के साथ गरज-चमक, वज्रपात और हल्की बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। इस दौरान अधिकतम तापमान में भी और गिरावट देखने को मिल सकती है। पिछले 24 घंटों का मौसम हाल प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई।सबसे अधिक गर्मी दुर्ग में रही, जहां तापमान 43.6 […]