नन्हे प्रतिभाशाली रुद्र ने राज्यपाल को किया प्रभावित, “गूगल बॉय” को मिला सम्मान
रायपुर।छत्तीसगढ़ के रायपुर स्थित लोक भवन में एक अनोखा दृश्य देखने को मिला, जब दुर्ग जिले के 6 वर्षीय बालक रुद्र शर्मा, जिन्हें “गूगल बॉय” के नाम से जाना जाता है, ने अपनी अद्भुत स्मरण शक्ति से सभी को चकित कर दिया। रुद्र ने अपने माता-पिता के साथ राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने उससे सामान्य ज्ञान, छत्तीसगढ़ के गठन, राज्य की विशेषताओं और भारतीय संविधान से जुड़े कई सवाल पूछे। हैरानी की बात यह रही कि कक्षा पहली में पढ़ने वाले रुद्र ने सभी प्रश्नों के सटीक और तुरंत उत्तर दिए। रुद्र की प्रतिभा का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसे […]



