रायपुर में हंस ट्रैवल्स पर DRI की बड़ी कार्रवाई, 10, 20 और 50 रुपये के जाली नोटों के तीन बोरे जब्त
रायपुर। रायपुर में रिंग रोड स्थित हंस ट्रैवल्स कार्यालय पर डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने बड़ी छापेमार कार्रवाई की है। यह कार्रवाई जाली नोटों की तस्करी के इनपुट के आधार पर की गई। सूत्रों के अनुसार, डीआरआई को सूचना मिली थी कि ट्रैवल कंपनी के जरिए भारी मात्रा में नकली नोट दूसरे राज्यों में भेजे जा रहे हैं। इसी आधार पर पांच अधिकारियों की टीम ने हंस ट्रैवल्स कार्यालय पर रेड की। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने 10, 20 और 50 रुपये के नकली नोटों से भरे तीन बोरे बरामद किए, जिन्हें जब्त कर जांच के लिए अपने साथ ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक, ये बोरे कोलकाता से […]



