‘वंदे मातरम’ को वैधानिक संरक्षण : राष्ट्रभावना और सांस्कृतिक अस्मिता को मिला नया सम्मान – विष्णु देव साय

० ’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय गौरव को मिला नया सम्मान: मुख्यमंत्री’ रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘वंदे मातरम’ को राष्ट्रीय गान के समान वैधानिक संरक्षण प्रदान करने संबंधी केंद्रीय मंत्रिमंडल के ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत करते हुए इसे देश की सांस्कृतिक चेतना, स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली विरासत और राष्ट्रभक्ति की भावना को सम्मान देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम, 1971 (Prevention of Insults to National Honour Act, 1971) में संशोधन प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान किया जाना प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व और आत्मसम्मान का विषय है। उन्होंने […]

’सल्फी को नई पहचान देने की कोशिश : बस्तर के हर्षवर्धन का अनोखा प्रयोग’

० ’इनोवेशन महाकुंभ 1.0 में मिला सम्मान, सल्फी की गुणवत्ता और उपयोगिता बढ़ाने पर कर रहे काम’ रायपुर। बस्तर की पहचान मानी जाने वाली पारंपरिक पेय “सल्फी” को नई वैज्ञानिक सोच और आधुनिक प्रयोगों के माध्यम से स्वास्थ्यवर्धक पेय के रूप में स्थापित करने की दिशा में युवा नवाचारक हर्षवर्धन बाजपेयी महत्वपूर्ण काम कर रहे हैं। शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित “इनोवेशन महाकुंभ 1.0” में उनके इस प्रयोग को विशेष सराहना मिली और उन्हें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा “न्यू इनोवेशन अवार्ड” में तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया है। हर्षवर्धन “बस्तर इंडिजीनियस नेक्टर एग्रीकल्चर्स” के माध्यम से सल्फी पेय की सेल्फ लाइफ बढ़ाने पर कार्य कर रहे हैं। उनका […]

डोंगरगढ़ में फार्म हाउस पर छापा, हुक्का पार्टी करते 6 युवक गिरफ्तार

डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ में देर रात पुलिस ने एक फार्म हाउस पर चल रही हुक्का पार्टी का भंडाफोड़ करते हुए 6 युवकों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से हुक्का और उससे संबंधित अन्य सामान भी जब्त किया है। सूचना मिलने पर पुलिस ने दी दबिश जानकारी के मुताबिक, डोंगरगढ़ पुलिस को सूचना मिली थी कि शहर के एक फार्म हाउस में देर रात कुछ युवक संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हैं और वहां हुक्का पार्टी चल रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर छापेमारी की। मौके पर हुक्का पीते मिले युवक छापेमारी के दौरान पुलिस ने फार्म […]

महासमुंद में 1.14 करोड़ का गांजा जब्त, महाराष्ट्र ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार

महासमुंद। महासमुंद में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और सिंघोड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त टीम ने एक पिकअप वाहन से 226.600 किलोग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 1 करोड़ 14 लाख 30 हजार रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से एक पिकअप वाहन में भारी मात्रा में गांजा लेकर तस्कर महाराष्ट्र जा रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने गनियारीपाली गांव स्थित NH-53 पर सिल्की ढाबा के […]

Breaking news : रायपुर के रावाभाठा में संदिग्ध विस्फोटक सामग्री मिलने से हड़कंप, पुलिस ने इलाके को किया सील

रायपुर। राजधानी के रावाभाठा क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब वार्ड क्रमांक 13 स्थित एक मकान से संदिग्ध बम बनाने की सामग्री मिलने की सूचना सामने आई। जानकारी के अनुसार मौके से तार, रसायन और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किए गए हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बम निरोधक दस्ता तत्काल मौके पर पहुंचा और पूरे क्षेत्र को घेराबंदी कर सील कर दिया गया। सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के लोगों की आवाजाही पूरी तरह रोक दी गई है और भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मामला कमिश्नरेट नार्थ जोन क्षेत्र के अंतर्गत आता है। पुलिस ने बरामद सामग्री […]

छत्तीसगढ़ में मौसम ने बदली करवट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं के साथ वज्रपात की चेतावनी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम में अचानक बदलाव देखने को मिला है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ वज्रपात की गतिविधियां दर्ज की गई हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कई इलाकों में आंधी और बिजली गिरने जैसी स्थिति बनी रही। तापमान में उतार-चढ़ाव दर्ज भारत मौसम विज्ञान विभाग, रायपुर केंद्र के अनुसार, प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रायपुर में अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री और न्यूनतम […]

संसदीय समिति बैठक में बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा बयान—उर्वरक और दवा क्षेत्र में सुधारों पर जोर

नई दिल्ली / रायपुर। वरिष्ठ भाजपा नेता और रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बुधवार को नई दिल्ली में रसायन एवं उर्वरक संबंधी स्थायी समिति की बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने उर्वरक उत्पादन बढ़ाने और दवा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव दिए। निष्क्रिय संपत्तियों के उपयोग पर जोर बैठक में उर्वरक क्षेत्र के सार्वजनिक उपक्रमों (PSUs) की निष्क्रिय पड़ी संपत्तियों की समीक्षा करते हुए अग्रवाल ने कहा कि इन संसाधनों का पुनरुद्धार कर उत्पादन क्षमता बढ़ाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे खाद की उपलब्धता बढ़ेगी और किसानों को समय पर उचित मूल्य पर उर्वरक मिल सकेगा। दवा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की दिशा अग्रवाल ने उत्पादन […]

ब्रिटिश ताज को अल्टीमेटम—भारतीय धरोहरें लौटाओ, वरना 5 ट्रिलियन डॉलर का दावा

रायपुर। भारत की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों की वापसी को लेकर छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने बड़ा कदम उठाया है। सोसायटी ने ब्रिटेन के राजा किंग चार्ल्स तृतीय को कड़ा पत्र लिखकर 6 जून 2026 तक भारतीय धरोहरें लौटाने का अल्टीमेटम दिया है। शिवाजी महाराज की धरोहरों की वापसी की मांग सोसायटी के संयोजक डॉ. कुलदीप सोलंकी ने पत्र में स्पष्ट कहा है कि छत्रपति शिवाजी महाराज की ‘वाघ नख’ और ‘जगदंबा तलवार’ समेत कई ऐतिहासिक वस्तुएं भारत की अस्मिता का प्रतीक हैं और इन्हें तुरंत लौटाया जाना चाहिए। नहीं लौटाई तो अंतरराष्ट्रीय अदालत का रुख सोसायटी ने चेतावनी दी है कि तय समयसीमा तक धरोहरें वापस नहीं की गईं तो […]

रायपुर में IPL 2026 की तैयारियां तेज, 10 और 13 मई को होंगे बड़े मुकाबले

रायपुर। राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 10 और 13 मई को होने वाले IPL 2026 मुकाबलों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ के साथ समीक्षा बैठक कर सुरक्षा, ट्रैफिक, पार्किंग और दर्शकों की सुविधाओं को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश दिए। इन टीमों के बीच होगी भिड़ंत 10 मई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs मुंबई इंडियंस 13 मई: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु vs कोलकाता नाइट राइडर्स खास बात यह है कि इस सीजन में RCB ने रायपुर को अपना दूसरा होम ग्राउंड बनाया है, जिससे स्थानीय क्रिकेट फैंस में भारी उत्साह देखा जा रहा है। टिकट और […]

बिलासपुर में बड़ा हादसा, बोरा फैक्ट्री में 25 फीट से गिरकर मजदूर की मौत, प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां बोरा फैक्ट्री में काम के दौरान एक मजदूर 25 फीट की ऊंचाई से गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। काम के दौरान बिगड़ा संतुलन जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान लक्ष्मी प्रसाद धीवर, निवासी जांजी गांव के रूप में हुई है। वह पंधी स्थित बोरा फैक्ट्री में कार्यरत था। बुधवार को वह फैक्ट्री में ऊंचाई पर चढ़कर जाल और करकट की सफाई कर रहा था, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। हादसे के तुरंत बाद उसे अस्पताल ले […]