छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबीः “ऑपरेशन तलाश” के तहत 4056 गुमशुदा व्यक्ति बरामद

रायपुर। पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम के निर्देशन में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा गुमइंसानों की पतासाजी हेतु “ऑपरेशन तलाश” अभियान दिनांक 01 अप्रैल से 30 अप्रैल, 2026 तक चलाया गया। इस अभियान के माध्यम से उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा कुल 4056 गुमशुदा लोगों को खोज निकाला गया है, जिसमें 545 गुमशुदा बच्चे और 3511 महिला एवं पुरुष शामिल हैं। राज्य पुलिस द्वारा समय-समय पर गुमइंसानों की पतासाजी हेतु विशेष अभियान चलाये जाते हैं, इसी अनुक्रम में “ऑपरेशन तलाश” का संचालन किया गया। इस संबंध में पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप सभी जिलों में पुलिस अधीक्षकों और नामांकित नोडल अधिकारियों ने अभियान को गंभीरता से लेते […]

छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस संगठन में बड़ा बदलाव, संगीता सिन्हा को मिली अहम जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में महिला कांग्रेस संगठन में महत्वपूर्ण बदलाव किया गया है। ऑल इंडिया महिला कांग्रेस (AIMC) की अध्यक्ष अलका लांबा ने संजारी बालोद की विधायक संगीता सिन्हा को छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। आदेश जारी, नई जिम्मेदारी तत्काल प्रभाव से लागू जारी आदेश के अनुसार, संगीता सिन्हा अब संगठन की कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभालेंगी। वे यह जिम्मेदारी स्थायी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति होने तक निभाएंगी। संगठन को मजबूत करने की रणनीति पार्टी सूत्रों के मुताबिक, यह बदलाव संगठन को और अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने की रणनीति का हिस्सा है। आने वाले समय में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत […]

एक ग्रामीण का न्योता, मुख्यमंत्री का अपनापन – प्रधानमंत्री आवास से साकार हुआ सपना, मुख्यमंत्री ने कराया गृह प्रवेश

0 मुख्यमंत्री साय ने पूछा “आवास कोन भेजिस, मोहन ने कहा – मोदी जी ने” रायपुर। कबीरधाम जिले के ग्राम लोखान में आज एक अत्यंत भावनात्मक, आत्मीय और जनसरोकारों से जुड़ा दृश्य देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने एक सामान्य ग्रामीण के सादे निमंत्रण को न केवल स्वीकार किया, बल्कि उसे अपने व्यवहार से एक यादगार क्षण में परिवर्तित कर दिया। गांव में उनके आगमन से जहां उत्साह और जिज्ञासा का माहौल बना हुआ था, वहीं इस पूरे घटनाक्रम ने शासन और आमजन के बीच के आत्मीय संबंधों को भी जीवंत रूप में सामने रखा। ग्राम लोखान निवासी मोहन मरावी के नए पक्के घर का आज गृह […]

धमतरी फायरिंग रेंज में बड़ा हादसा, रायफल का चेंबर फटने से जवान घायल,.303 रायफल का चेंबर फटा

धमतरी। जिले के रुद्री स्थित पुलिस फायरिंग रेंज में सोमवार सुबह अभ्यास के दौरान एक गंभीर हादसा हो गया। नियमित प्रशिक्षण के बीच .303 रायफल का चेंबर अचानक फट गया, जिससे निकला धातु का हिस्सा पास खड़े एक नगर सैनिक जवान को जा लगा और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस लाइन रुद्री के फायरिंग रेंज में नगर सैनिकों की नियमित फायरिंग प्रैक्टिस चल रही थी। सभी जवान .303 रायफल से लक्ष्य साधने का अभ्यास कर रहे थे। इसी दौरान एक राइफल में तकनीकी खराबी आने से उसका चेंबर जोरदार धमाके के साथ फट गया। इससे निकला मेटल पार्ट पास में मौजूद जवान चौबेलाल […]

झालमुड़ी के साथ जीत का जश्न: बंगाल चुनाव रुझानों पर ओपी चौधरी का अनोखा अंदाज़

रायपुर। पश्चिम बंगाल की 293 सीटों पर मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलती दिख रही है, जबकि तृणमूल कांग्रेस पीछे चल रही है। इन रुझानों के बीच ओपी चौधरी ने एक अलग ही अंदाज़ में खुशी जाहिर की। उन्होंने सोशल मीडिया पर झालमुड़ी खाते हुए वीडियो साझा किया। इतना ही नहीं, उनके सरकारी निवास के बाहर लोगों को भी मुफ्त में झालमुड़ी बांटी गई। उन्होंने सोशल मीडिया में लिखा कि बचपन से ही झालमुड़ी उनका पसंदीदा नाश्ता रहा है और आज यह जीत के स्वाद के साथ और खास हो गया है। उन्होंने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी ने झालमुड़ी जैसे सरल […]

कवर्धा में भीषण सड़क हादसा: पुल से गिरी तेज रफ्तार कार, 4 युवकों की मौत, 2 की हालत गंभीर

  कवर्धा। कबीरधाम जिले के पांडातराई थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। गड़ाई के पास फोक नदी पर बने पुल से एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई, जिससे कार सवार चार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस टीम ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद घायलों को वाहन से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बाद में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका […]

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED की बड़ी रेड, 13 ठिकानों पर छापा; 5.39 करोड़ की संपत्ति जब्त

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बार फिर सख्त कदम उठाए हैं। 30 अप्रैल 2026 को एजेंसी ने रायपुर समेत दुर्ग-भिलाई और बिलासपुर में एक साथ 13 ठिकानों पर छापेमारी कर व्यापक तलाशी अभियान चलाया। यह कार्रवाई शराब कारोबार से जुड़े व्यापारियों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और कुछ कॉर्पोरेट नेटवर्क से संबंधित स्थानों पर की गई। ईडी को शक है कि इन ठिकानों के जरिए घोटाले से कमाई गई अवैध रकम को छिपाने और इधर-उधर करने का काम किया गया। करोड़ों की नकदी और सोना बरामद तलाशी के दौरान एजेंसी ने 53 लाख रुपये नकद के साथ लगभग 3.234 किलोग्राम सोना और बुलियन बरामद किया, जिसकी […]

जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला

० सादगी और अपनापन: बच्चों के साथ खेलते दिखे मुख्यमंत्री साय ० सीएम का स्नेहिल अंदाज: बच्चों के साथ खेलकर बढ़ाया उत्साह रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के जशपुर जिला प्रवास के दौरान ग्राम भैंसामुड़ा में एक बेहद आत्मीय और उत्साहवर्धक दृश्य देखने को मिला, जब वे शासकीय प्राथमिक शाला चंदागढ़ के स्कूल परिसर में अचानक पहुंच गए। विद्यालय पहुंचते ही उनकी नजर मैदान में क्रिकेट खेल रहे बच्चों पर पड़ी, जिनका जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था। बच्चों की इस ऊर्जा ने मुख्यमंत्री को इतना आकर्षित किया कि वे बिना औपचारिकता के सीधे मैदान में उतर गए और उनके साथ क्रिकेट खेलने लगे। मुख्यमंत्री को अपने बीच खेलते […]

कच्ची झोपड़ी से पक्के घर तक का सपना हो रहा साकार,मुख्यमंत्री ने ईंट जोड़कर किया श्रमदान

  ० भैंसामुड़ा में पीएम आवास निर्माण का किया औचक अवलोकन,हितग्राही अनुसुइया पैंकरा ने जताया आभार जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आकस्मिक जशपुर जिला प्रवास के दौरानविकासखंड पत्थलगांव के ग्राम भैंसामुडा पहुंचे।मुख्यमंत्री साय जब गांव से गुजर रहे थे, तभी प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राही श्रीमती अनुसुइया पैंकरा के निर्माणाधीन आवास पर पड़ी। वे तुरंत वाहन से उतरकर मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने वहां कार्यरत श्रमिकों के प्रयासों की सराहना की। संवेदनशील और प्रेरणादायक पहल करते हुए मुख्यमंत्री ने स्वयं करणी तथा सीमेंट गारा से ईंट जोड़कर निर्माण कार्य में भागीदारी निभाई। मुख्यमंत्री ने स्वयं ईंट जोड़कर श्रमदान कर लोगों को भावुक […]

सुकमा के सुदूर गांवों तक पहुंचा शुद्ध पेयजल, सोलर पंप योजना का केंद्रीय टीम ने किया निरीक्षण, क्रेडा मॉडल की सराहना

  ० जल जीवन मिशन के तहत दूरस्थ क्षेत्रों में सौर आधारित समाधान बना वरदान, मुख्यमंत्री के नेतृत्व में ग्रामीण विकास को नई गति रायपुर। भारत सरकार के अतिरिक्त सचिव एवं राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के संचालक कमल किशोर सोन शुक्रवार को सुकमा जिले के प्रवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने दुब्बाटोटा पंचायत अंतर्गत ग्राम फायदागुड़ा में स्थापित सोलर पंप आधारित पेयजल योजना का निरीक्षण किया। उनके साथ कलेक्टर अमित कुमार सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे । निरीक्षण के दौरान केंद्रीय सचिव ने गांव की वास्तविक स्थिति का सूक्ष्मता से अवलोकन करते हुए ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित किया। उन्होंने ग्राम की सरपंच परसेक दुले से चर्चा […]