अचल संपत्ति की रजिस्ट्री सस्ती, 0.60% उपकर खत्म—आम जनता को बड़ी राहत

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने आम नागरिकों को बड़ी राहत देते हुए अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर लगने वाला 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया है। छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) अधिनियम, 2026 की अधिसूचना जारी होने के साथ ही यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में लिया गया यह फैसला प्रदेश में जनहितकारी नीतियों की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। अब अचल संपत्ति के अंतरण विलेखों के पंजीयन पर बाजार मूल्य के आधार पर लगाया जाने वाला 0.60 प्रतिशत उपकर पूरी तरह समाप्त हो गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल राजस्व बढ़ाना नहीं, बल्कि आम जनता […]

भारतमाला स्कैम रेड में बवाल: ED टीम से धक्का-मुक्की, जमीन कारोबारी भाइयों पर FIR

रायपुर। रायपुर के अभनपुर और धमतरी में भारतमाला परियोजना से जुड़े कथित घोटाले की जांच के दौरान प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम के साथ धक्का-मुक्की और बदसलूकी का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए जमीन कारोबारी गोपाल गांधी के भाइयों—सत्यनारायण गांधी और जय प्रकाश गांधी—के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की है। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान ED के डिप्टी डायरेक्टर नीरज कुमार सिंह और उनकी टीम के साथ आरोपियों ने कथित रूप से अभद्र व्यवहार किया और शासकीय कार्य में बाधा डालने की कोशिश की। अधिकारियों का कहना है कि जांच प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए जानबूझकर विवाद खड़ा किया […]

रायपुर कैश कांड: 50 लाख की ठगी में कांग्रेस पार्षद ओमप्रकाश साहू गिरफ्तार, पार्टी से निलंबित

रायपुर। रायपुर में 50 लाख रुपये के चर्चित कैश कांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए बीरगांव नगर निगम के कांग्रेस पार्षद ओमप्रकाश साहू को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में संलिप्तता सामने आने के बाद भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने भी तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया है। पुलिस के अनुसार, 25 अप्रैल को खम्हारडीह इलाके में एक कारोबारी के ड्राइवर कृष्णा साहू ने बैंक में रकम जमा करने के बहाने 50 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। उसने रास्ते में अकाउंटेंट को गुटखा लेने भेजा और इसी दौरान कार सहित नकदी लेकर चंपत हो गया। जांच के दौरान इस मामले में चौंकाने वाले तथ्य […]

29 अप्रैल को साय कैबिनेट बैठक, 30 को विधानसभा का विशेष सत्र; महिला आरक्षण पर गरमाएगा सियासी माहौल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी दो दिनों में महत्वपूर्ण राजनीतिक गतिविधियां होने जा रही हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक 29 अप्रैल 2026 को सुबह 11:30 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित होगी। सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में 30 अप्रैल को होने वाले विधानसभा के विशेष सत्र सहित कई प्रशासनिक और नीतिगत मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। 30 अप्रैल को एक दिवसीय विशेष सत्र छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र 30 अप्रैल 2026 को आयोजित किया जाएगा। यह छठवीं विधानसभा का नवम सत्र होगा, जिसमें केवल एक बैठक निर्धारित की गई है। इस दौरान शासकीय कार्यों […]

कांग्रेस विधायक दल की बैठक 29 अप्रैल को रायपुर में, विशेष सत्र को लेकर बनेगी रणनीति

रायपुर| छत्तीसगढ़ विधानसभा के आगामी विशेष सत्र को लेकर कांग्रेस विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार, 29 अप्रैल 2026 को शाम 7 बजे रायपुर स्थित राजीव भवन में आयोजित की जाएगी। यह बैठक नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की अध्यक्षता में होगी, जिसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भी उपस्थित रहेंगे। बैठक में सभी कांग्रेस विधायकों की उपस्थिति अनिवार्य की गई है। क्या होगा बैठक का एजेंडा? बैठक में 30 अप्रैल से शुरू होने वाले विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान विपक्ष की भूमिका और रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। कांग्रेस विधायक दल सदन में उठाए जाने वाले प्रमुख मुद्दों को लेकर अपनी रणनीति तय करेगा। प्रमुख बिंदु […]

CSPDCL कर्मियों को 1करोड़ साठ लाख तक का बीमा,स्टेट बैंक के साथ कंपनी कर्मियों के लिए हुआ अनुबंध

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) कर्मियों को एक करोड़ साठ लाख तक दुर्घटना बीमा सहित कई अन्य बैंकिंग सुविधाएं मिलने जा रही हैं।भारतीय स्टेट बैंक के साथ इस संबंध में डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी ने एक महत्वपूर्ण समझौता किया है। इसके तहत कंपनी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उन्नत बैंकिंग सुविधाओं के साथ ही साथ व्यापक बीमा सुरक्षा प्रदान की जाएगी। अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर की उपस्थिति में किया गया। पॉवर कंपनी मुख्यालय सेवा भवन में पॉवर कंपनी की ओर से महाप्रबंधक (वित्त) श्री नवीन कुमार ठाकुर एवं एसबीआई के उप महाप्रबंधक श्री राकेश कुमार सिन्हा ने अनुबंध पत्र पर हस्ताक्षर किए। […]

AAP के पूर्व नेता संदीप पाठक के BJP में जाने पर बवाल, गांव में घर का घेराव, दीवारों पर लिखे आपत्तिजनक नारे

  मुंगेली। आम आदमी पार्टी (AAP) के दिग्गज नेता रहे संदीप पाठक के भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने के बाद छत्तीसगढ़ की राजनीति गरमा गई है। मुंगेली जिले के उनके पैतृक गांव बटहा में AAP कार्यकर्ताओं ने उनके निवास का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ नारेबाजी की और दीवारों पर आपत्तिजनक शब्द लिखे। प्रदर्शनकारियों ने संदीप पाठक पर “धोखाधड़ी” और “अवसरवाद” के आरोप लगाए। कुछ कार्यकर्ताओं ने उनके रणनीतिकार की छवि पर तंज कसते हुए टिप्पणी भी की।   AAP कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस पार्टी ने उन्हें पहचान दी, उसे छोड़कर उन्होंने जनता के विश्वास के साथ खिलवाड़ […]

ब्रेकिंग न्यूज़: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट 29 अप्रैल को, दोपहर 2:30 बजे होगा जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम 29 अप्रैल, बुधवार को दोपहर 2:30 बजे घोषित किए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा परिणाम जारी किए जाएंगे। इसकी जानकारी शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने एक्स (X) पर पोस्ट के माध्यम से दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का लंबे समय से चल रहा इंतजार अब समाप्त होने जा रहा है। मंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह परिणाम केवल अंकों की घोषणा नहीं है, बल्कि यह छात्रों की वर्षों की मेहनत, अनुशासन तथा शिक्षकों और अभिभावकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए धैर्य बनाए रखने और परिणाम को सकारात्मक रूप से स्वीकार […]

प्रश्न पत्र विवाद के बाद बड़ी कार्रवाई: जिला शिक्षा अधिकारी निलंबित, जांच में अनियमितताएं भी उजागर

दिलीप गुप्ता ,सरायपाली। कक्षा चौथी के प्रश्न पत्र में “कुत्ते के नाम शेरू या राम” जैसे विकल्प को लेकर उठे विवाद के बाद शिक्षा विभाग ने कड़ा कदम उठाते हुए प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी विजय कुमार लहरे को निलंबित कर दिया है। कैसे शुरू हुआ विवाद? अर्धवार्षिक परीक्षा के अंग्रेजी प्रश्न पत्र में एक प्रश्न में कुत्ते के नाम के विकल्प के रूप में “राम” नाम शामिल किए जाने पर हिंदू संगठनों ने कड़ा विरोध जताया था। मामला तूल पकड़ने के बाद विभागीय जांच शुरू की गई। जांच में गंभीर लापरवाही और अनियमितताएं उजागर जांच में पाया गया कि प्रश्न पत्र तैयार करने और वितरण की जिम्मेदारी जिला शिक्षा अधिकारी […]

सीजी बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 29 या 30 अप्रैल को संभावित, पेपर लीक से 15 दिन की देरी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम 29 या 30 अप्रैल को घोषित किए जाने की संभावना है। बोर्ड ने कॉपियों की जांच प्रक्रिया पूरी कर ली है, जबकि अंकों के मिलान और डेटा एंट्री का कार्य अंतिम चरण में है। माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव पुष्पा साहू के अनुसार, परिणाम की तारीख किसी भी समय आधिकारिक रूप से घोषित की जा सकती है। इस वर्ष 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में करीब 3.20 लाख छात्र 10वीं और 2.45 लाख से अधिक छात्र 12वीं में शामिल हुए थे। परीक्षाएं इस बार 20 फरवरी से शुरू हुई थीं और परिणाम […]