Big News : तेलंगाना में 47 माओवादियों का सामूहिक आत्मसमर्पण, भारी हथियार भी सौंपे; नक्सल नेटवर्क को बड़ा झटका

जगदलपुर/तेलंगाना। नक्सल मोर्चे पर सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है, जहां तेलंगाना में 47 माओवादियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इस सामूहिक सरेंडर को नक्सल संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है और इससे दक्षिण बस्तर डिवीजनल कमेटी (DVC) के लगभग खत्म होने की स्थिति बन गई है। बड़े नक्सली नेताओं की अगुवाई में आत्मसमर्पण इस आत्मसमर्पण की अगुवाई दो वरिष्ठ नक्सली नेताओं ने की। इनमें दक्षिण बस्तर DVC के प्रभारी हेमला आयथु उर्फ विज्जा 9वीं बटालियन कमांडर पोडियम लाचू उर्फ मनोज शामिल हैं। सरेंडर करने वालों में एक SCM स्तर का नेता, 3 DVCM/CyPCM स्तर के सदस्य, 24 ACM/PPCM कैडर और 19 पार्टी सदस्य […]

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, 22 दिन का पेट्रोल और 15 दिन का डीजल उपलब्ध; कालाबाजारी पर सख्ती

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति को लेकर सरकार ने स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अनुसार राज्य में फिलहाल करीब 77,111 किलोलीटर पेट्रोल उपलब्ध है, जो लगभग 22 दिनों की खपत के लिए पर्याप्त है। वहीं 84,295 किलोलीटर डीजल का स्टॉक मौजूद है, जो करीब 15 दिनों की जरूरत को पूरा कर सकता है। आपूर्ति सामान्य, स्टॉक पर्याप्त राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति सुचारू रूप से चल रही है और किसी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार ने आश्वासन दिया है कि पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता […]

CG Crime : सिपाही के घर में घुसकर महिला ने पत्नी और बेटे की हत्या, दो बच्चियां घायल; आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। दुर्ग में शनिवार, 25 अप्रैल की सुबह एक महिला ने एसटीएफ सिपाही के घर में घुसकर उसकी पत्नी और 9 साल के बेटे को बेरहमी से चाकू से गोदकर मार डाला। उसने सिपाही के घर में मौजूद दो बच्चियों को भी घायल कर दिया। आरोपी महिला का नाम सरोजिनी भारद्वाज बताया गया है। यह वारदात भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली एसटीएफ कॉलोनी में हुई, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। दुर्ग पुलिस के अनुसार आरोपी सरोजिनी के हमले में सिपाही ललितेश यादव की पत्नी रीना यादव और बेटे आदित्य की मौत हुई है। घर में […]

नगर के सभी जल ग्रहण स्रोतों पर हो गया अवैध कब्जा जल संकट गहराने का एक बड़ा कारण

0 आम जनताओं के साथ ही नगरपालिका भी पीछे नहीं अतिक्रमण करने में 0 महल बांध में ही 3.50 लाख वर्गफुट से अधिक कब्जा दिलीप गुप्ता ,सरायपाली।नगर में पिछले कई वर्षों से नगरवासी भीषण पेयजल व निस्तारी की समस्याओं से जूझ रहे हैं । नगर का हो भूजल लेबल आज 600 फिट से भी नीचे चला गया है जिसके कारण नगर में भीषण पेयजल की समस्या उत्पन्न हो चुकी है । वहीं आम लोगों को निस्तारी की समस्याओ से भी जूझना पड़ रहा है । नगर मे लगातार उत्पन्न हो रहे पेयजल संकट के पीछे सबसे बड़ा कारण जमीन से पानी का दोहन करना है जबकि जमीन में पानी जाने […]

रायपुर में सट्टा रैकेट पर बड़ी कार्रवाई: बाबू खेमानी के घर से करोड़ों की संपत्ति और लग्जरी कारों का खुलासा

  रायपुर। रायपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शुक्रवार को गंज पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीमों ने सट्टे के कथित मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी के आमानाका स्थित मारुति एनक्लेव घर पर छापेमारी की। सर्च वारंट के साथ पहुंची पुलिस टीम को घर में बाबू खेमानी, उसके परिजन और अन्य सदस्य मौजूद मिले। जांच के दौरान पुलिस को पांच महंगी लग्जरी कारें, बीएमडब्ल्यू और क्रेटा सहित कई वाहनों के साथ-साथ करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। जानकारी के अनुसार, आरोपी के पास रविभवन में मोबाइल दुकान, जोरापारा में गोदाम और महासमुंद-बागबाहरा मेन रोड पर करीब एक एकड़ जमीन भी […]

मस्तूरी में भीषण आग: एक बंद मकान से फैली लपटों ने 9 घरों को लिया चपेट में

  बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र में जोंधरा चौक के पास देर रात एक बड़ा अग्निकांड हो गया। आरा मिल के पीछे स्थित एक बंद मकान में अचानक आग भड़क उठी, जिसने देखते ही देखते आसपास के लगभग 9 घरों को अपनी चपेट में ले लिया। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। लकड़ी और कच्चे निर्माण वाले घर होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के दौरान लोग समय रहते अपने घरों से बाहर निकलने में सफल रहे, जिससे किसी जनहानि की सूचना नहीं है। हालांकि, इस हादसे में […]

भारत सरकार के मिशन कर्मयोगी – साधना सप्ताह में SECL को राष्ट्रीय स्तर पर टॉप 10 में स्थान

  ० सीएमडी हरीश दुहन को क्षमता निर्माण आयोग द्वारा प्रशंसा-पत्र प्राप्त बिलासपुर। साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL), कोल इंडिया लिमिटेड की प्रमुख सहायक कंपनी, को मिशन कर्मयोगी – साधना सप्ताह 2026 के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए देश के टॉप 10 परफॉर्मिंग संगठनों में स्थान प्राप्त हुआ है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए भारत सरकार के क्षमता निर्माण आयोग (Capacity Building Commission) द्वारा SECL के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (CMD) श्री हरीश दुहन को प्रशंसा-पत्र प्रेषित किया गया है। प्रशंसा-पत्र में SECL की सक्रिय सहभागिता, कोर्स पूर्णता में उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा क्षमता निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की गई है । प्रशंसा-पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि […]

छत्तीसगढ़ में बढ़ी भीषण गर्मी, रायपुर में 44°C की आशंका, बस्तर में मिल सकती है राहत

छत्तीसगढ़ में इन दिनों भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। राज्य के कई हिस्सों में तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। राजधानी रायपुर में एक बार फिर 44 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की संभावना जताई गई है। राजनांदगांव रहा सबसे गर्म पिछले 24 घंटों के दौरान तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। राजनांदगांव प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर में झुलसाने वाली गर्मी शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप रही और दोपहर बाद गर्मी ने लोगों को झुलसा दिया। हालात ऐसे रहे […]

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

० मुख्यमंत्री ने अपने अनुभव साझा कर गांव के विकास में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका को बताया महत्वपूर्ण ० मुख्यमंत्री पंचायती राज दिवस के अवसर पर आयोजित पंचायत पदाधिकारी सम्मेलन में हुए शामिल ० पंचायत प्रतिनिधियों की सक्रियता से ही होगा गांवों का विकास: अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचेगा शासन की योजनाओं का लाभ – मुख्यमंत्री रायपुर। डबल इंजन की हमारी सरकार पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में गांवों के समग्र विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर […]

कांकेर के अंतागढ़,भानुप्रतापुर व जिला बालोद के क्षेत्रों का क्रेडा सीईओ ने किया दौरा

० प्रदेश में स्थापित जल जीवन मिशन, सौर सुजला पंपों, सोलर पॉवर प्लांट व अन्य संयंत्रों के संचालन-संधारण व रखरखाव के लिए दिये सख्त निर्देश ० संरपच व ग्रामीणों द्वारा शिकायत किये जाने पर क्रेडा के उप-अभियंता को संचालन-संधारण कार्यों में लापरवाही पर किया बर्खास्त रायपुर। भारत सरकार एवं राज्य सरकार की सौर आधारित महत्तवपूर्ण योजनाओं के माध्यम से राज्य के नागरिकों को लाभ पहुंचाने का कार्य गैर परम्परागत ऊर्जा स्त्रोतों के क्रियान्वयन हेतु राज्य एवं केन्द्र सरकार की नोडल एजेंसी क्रेडा द्वारा किया जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुसार कार्यों की उत्कृष्ट गुणवत्ता एवं इसमे जीरो टॉलरेंस नीति को फलीभूत करने का कार्य क्रेडा सी.ई.ओ. […]