हमारी शिक्षा सबसे पहले देश के लिए है : डॉ सच्चिदानंद शुक्ल

० महंत कालेज में हुआ पुरस्कार वितरण रायपुर । महंत लक्ष्मी नारायण दास महाविद्यालय में आज पुररस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ सच्चिदानंद शुक्ल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत सिंह छाबड़ा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। शिक्षा प्रचारक समिति के अध्यक्ष अजय तिवारी एवं सचिव अनिल तिवारी विशिष्ट अतिथि के रूप मे मौजूद थे। कार्यक्रम के आरंभ में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवशीश मुखर्जी ने संस्थान के विद्यार्थियों की उपलब्धियों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि महंत लक्ष्मीनारायण महाविद्यालय के छात्रों ने अकादमिक गतिविधियों के साथ ही खेलकूद और अन्य गतिविधियों में […]

रायपुर में 45°C तक पहुंचेगा पारा, छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर जारी

  रायपुर। रायपुर समेत पूरे छत्तीसगढ़ में इस समय भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है, जबकि बस्तर क्षेत्र में कुछ राहत बनी हुई है। लगातार दूसरे दिन रायपुर में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है और आज इसके 45 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। प्रदेश में तापमान की स्थिति राज्य के कई जिलों में तापमान खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। बिलासपुर में 44.4°C के साथ सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया, जबकि दुर्ग और राजनांदगांव में भी तेज गर्मी का असर जारी है। भीषण गर्मी के कारण लोग दिन में घरों में रहने को मजबूर हैं। मौसम विभाग की चेतावनी मौसम […]

छत्तीसगढ़ में सामूहिक विवाह बना सामाजिक एकता का उत्सव, मुख्यमंत्री ने 13 नवदंपतियों को दिया आशीर्वाद

रायपुर। दुर्ग जिले के ग्राम भरर (जामगांव-आर) में आयोजित तहसील स्तरीय विशाल कर्मा महोत्सव एवं सामूहिक आदर्श विवाह कार्यक्रम सामाजिक समरसता और परंपरा का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा, जहां मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सहभागिता करते हुए 13 नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखमय दांपत्य जीवन एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने साहू समाज भवन पाटन में शेड निर्माण के लिए 50 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान करने की घोषणा की। साथ ही ग्राम भरर पंचायत में शौचालय एवं शेड निर्माण तथा ग्राम पंचायत में सीसी रोड निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की, जिससे क्षेत्रीय विकास […]

यूथ फेस्ट-2026: सौरभ द्विवेदी का मंत्र—फिट रहें, पॉजिटिव सोचें, परिवार संग आगे बढ़ें

० संस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य,स्टार्टअप, एजुकेशन एवं स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप की रही धूम रायपुर। जिले में आयोजित “यूथ फेस्ट-2026” के अंतर्गत आज शाम एक विशेष प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें देश के वरिष्ठ पत्रकार सौरभ द्विवेदी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में युवाओं, विशेषकर छात्र-छात्राओं एवं महिलाओं को जीवन के महत्वपूर्ण मूल्यों पर केंद्रित रहते हुए आगे बढ़ने का संदेश दिया। गौरतलब है कि “यूथ फेस्ट-2026” के तहत बीते दो दिनों 24-25 को जिले के शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में विभिन्न रचनात्मक एवं ज्ञानवर्धक गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य प्रस्तुतियां, स्टार्टअप, एजुकेशन एवं स्किल डेवलपमेंट से संबंधित वर्कशॉप, फूड स्टॉल्स, […]

कवर्धा किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार, रायपुर से पकड़ा गया

  कवर्धा।कवर्धा किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रवि चंद्रवंशी को दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने आरोपी को रायपुर से पकड़कर कवर्धा लाया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया। मामले में कवर्धा की एक युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर करीब 10 वर्षों तक उसका शोषण किया। युवती की शिकायत पर महिला थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से आरोपी कवर्धा में मौजूद नहीं था। पुलिस के अनुसार, पुख्ता जानकारी मिलने पर टीम रायपुर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। कवर्धा डीएसपी आशीष शुक्ला ने बताया कि युवती ने अपने […]

धमतरी : खस आधारित शिल्प कला प्रशिक्षण, महिलाओं को मिलेगा रोजगार

  धमतरी।छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड (छत्तीसगढ़ शासन, वन विभाग) द्वारा 25-26 अप्रैल को बोर्ड कार्यालय सभागार में दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस प्रशिक्षण में खस की सुगंधित जड़ों से विभिन्न शिल्प उत्पाद एवं कलाकृतियां बनाना सिखाया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य धमतरी जिले में नदी किनारे खस की खेती कर रही महिला स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को अतिरिक्त आय के अवसर उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में कुरूद विकासखंड के तीन गांवों के चार महिला स्व-सहायता समूहों ने भाग लिया। इनमें ग्राम नारी के अन्नपूर्णा एवं जय मां सरस्वती समूह, ग्राम परखंदा की धान का कटोरा उत्पादन समिति तथा ग्राम मदरौद की वंदना महिला […]

रायपुर पुलिस कमिश्नरी तो वसूली कमिश्नरेट बन गया है – कांग्रेस

० केवल ट्रैफिक के चालान भेजना, घरों से गाड़ी उठाना ही पुलिस कमिश्नरी काम है? ० कमिश्नरी बनने के बाद अपराध तो बेलगाम है, हत्या, चाकूबाजी रूक नहीं रही रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरी वसूली कमिश्नरेट बन गया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राजधानी की बिगड़ चुकी कानून व्यवस्था को सुधारने के नाम पर सरकार ने राजधानी में पुलिस कमिश्नरी प्रणाली लागू किया था, राजधानी की कानून व्यवस्था में कोई सुधार तो नहीं हुआ। कमिश्नरी प्रणाली लागू होने के कारण नागरिकों की परेशानी जरूर बढ़ गई। अपराध और अपराधी तो बेलगाम है ही अब सड़क पर पुलिस का चालान नागरिकों में एक नया […]

मुख्यमंत्री साय से कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. दयाल मुलाकात

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने शनिवार को सौजन्य मुलाकात की। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पत्रकारिता विश्वविद्यालय की उन्नति और प्रगति पर प्रसन्नता जताई और कुलपति प्रो दयाल को शुभकामना दी। विश्वविद्यालय के संख्यात्मक व गुणात्मक विकास पर वृहद व व्यापक चर्चा हुई। उल्लेखनीय है कि अद्भुत संगठन शिल्पी, त्याग और सादगी की प्रतिमूर्ति श्रद्धेय कुशाभाऊ ठाकरे जी की स्मृति में छत्तीसगढ़ शासन ने पत्रकारिता और मीडिया शिक्षा पर केंद्रित इस विश्वविद्यालय की स्थापना की। विगत 22 वर्षों में देश-प्रदेश के मीडिया संस्थानों और विविध क्षेत्रों में यहां से दीक्षित-प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं ने […]

प्रतिभा, पारदर्शिता और अवसर से ही बनेगा भारत वैश्विक खेल शक्ति, मजबूत खेल व्यवस्था से ही ओलंपिक में सफलता संभव : अरुण साव

० उप मुख्यमंत्री ने श्रीनगर में राष्ट्रीय खेल चिंतन शिविर में ‘गुड गवर्नेंस इन स्पोर्ट्स’ सत्र की अध्यक्षता की, छत्तीसगढ़ की खेल योजनाओं एवं भविष्य की रणनीतियों को किया साझा ० केन्द्रीय युवा कार्य और खेल मंत्रालय जल्दी ही युवा मामलों पर भी आयोजित करेगा विशेष चिंतन शिविर रायपुर।केन्द्रीय युवा कार्य और खेल मंत्रालय द्वारा श्रीनगर में आयोजित खेल चिंतन शिविर के दूसरे दिन आज उप मुख्यमंत्री तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने ‘गुड गवर्नेंस इन स्पोर्ट्स’ (Good Governance in Sports) पर आयोजित सत्र की अध्यक्षता की। उन्होंने इस दौरान छत्तीसगढ़ की खेल योजनाओं एवं भविष्य की रणनीतियों पर बेस्ट प्रेक्टिसेस पर आधारित वीडियो प्रेजेंटेशन भी दिया। […]

कही-सुनी (26 APRIL-26) : लोगों की नींद हराम कर दी है ई-चालान ने

  रवि भोई की कलम से कहते हैं लोगों के सिर पर ई-चालान भूत की तरह मंडराने लगा है। ई-चालान लोगों को सोने भी नहीं दे रहा है। पता नहीं कब, कहाँ ट्रैफिक नियम तोड़ने के आरोप में मोबाइल पर ई-चालान का मैसेज आ जाय। अब तो यह भी भय सताने लगा कि ई-चालान नहीं पटाया तो सिपाही घर आकर गाड़ी जब्त न कर लें। ई-चालान पटाते-पटाते कुछ लोग साइबर ठगी के शिकार हो जा रहे, यह अलग। पुलिस ट्रैफिक रूल का पालन नहीं करने के कारण लोगों को सीधे दंड तो दे रही है,पर अपनी कमी या खामी को देख नहीं रही है। कई सिग्नल्स पर जेब्रा क्रासिंग मिट […]