पूर्व सीएम बघेल और महिला का फेक AI वीडियो विवाद: महिला आयोग का सख्त एक्शन, FIR के निर्देश 7 दिन में रिपोर्ट तलब

  रायपुर। राजधानी रायपुर में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे फेक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित आपत्तिजनक वीडियो के मामले में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक ने इस पूरे मामले को गंभीर मानते हुए स्वतः संज्ञान लिया है। क्या है पूरा मामला 27 अप्रैल 2026 को प्रकाशित एक समाचार के आधार पर आयोग ने कार्रवाई शुरू की। इसमें बताया गया कि आधुनिक AI तकनीक का दुरुपयोग कर पूर्व मुख्यमंत्री और एक महिला से जुड़ा भ्रामक व आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है, जिससे समाज में गलत संदेश फैल रहा […]

नेशनल हाईवे 930 पर फिर हादसा: कार पलटी, 10 घायल; दो दिन में दूसरी बड़ी दुर्घटना

मोहला मानपुर। छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे 930 पर एक बार फिर भीषण सड़क हादसा सामने आया है। मानपुर ब्लॉक के खड़गांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कमानसुर के पास एक आरटिका कार अनियंत्रित होकर पलट गई, जिसमें सवार 10 लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बालोद जिले के भरदा कला गांव से एक ही परिवार के 10 लोग कांकेर जिले के ग्राम शिलपट में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद सभी वापस अपने गांव लौट रहे थे, तभी रास्ते में कार अचानक अनियंत्रित हो गई और पलटते हुए सड़क पर दोबारा खड़ी हो गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों […]

50 लाख गबन कांड का खुलासा, ड्राइवर समेत 7 आरोपी गिरफ्तार, 66.50 लाख की संपत्ति जब्त

रायपुर। राजधानी रायपुर में 50 लाख रुपये के गबन मामले का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले में मुख्य आरोपी ड्राइवर कृष्णा साहू सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 49 लाख 50 हजार रुपये नकद, एक एमजी विंडसर कार (CG 04 QG 6633) और वारदात में इस्तेमाल हुई वर्ना कार (CG 06 HB 8055) जब्त की है। जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 66.50 लाख रुपये बताई जा रही है। पहले से रची गई थी साजिश पुलिस जांच में सामने आया है कि ड्राइवर कृष्णा साहू ही इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड था। उसने अपने रिश्तेदारों और साथियों के […]

मनरेगा श्रमिकों की ई- के वाय सी में छत्तीसगढ़ देश में अव्वल

० मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान रायपुर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत श्रमिकों के ई-के वाय सी कार्य में छत्तीसगढ़ ने पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। भारत सरकार द्वारा जारी ताजा रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 97.11 प्रतिशत सक्रिय श्रमिकों का ई-के वाय सी पूर्ण कर लिया गया है, जो राष्ट्रीय स्तर पर सर्वाधिक है। खास बात यह है कि छत्तीसगढ़ ने केरलम, त्रिपुरा, मिजोरम जैसे छोटे राज्यों तथा कर्नाटक, तमिलनाडु जैसे बड़े राज्यों को भी पछाड़कर यह उपलब्धि हासिल की है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना ;मनरेगा के तहत […]

आरंग में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार दो युवकों को रौंदा, मौके पर मौत

  आरंग। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-53 पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम उमरिया के पास रेत से भरे एक तेज रफ्तार अनियंत्रित हाइवा ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक होंडा मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। […]

रायपुर में 50 लाख की धोखाधड़ी: ड्राइवर ने कारोबारी का तोड़ा भरोसा , पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। राजधानी के खम्हारडीह क्षेत्र में एक भरोसे को तोड़ने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक कंस्ट्रक्शन कारोबारी के 50 लाख रुपये लेकर उसका ड्राइवर फरार हो गया। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, खम्हारडीह निवासी कारोबारी उमेश अग्रवाल ने 24 अप्रैल को अपने अकाउंटेंट भूपेंद्र देवांगन को बैंक में जमा करने के लिए 50 लाख रुपये दिए थे। अकाउंटेंट, ड्राइवर कृष्णा साहू के साथ कार (CG 04 QG 663) से बैंक पहुंचा, लेकिन बैंक बंद मिलने पर दोनों वापस लौटने लगे। वापसी के दौरान गीतांजलि नगर के पास ड्राइवर ने चालाकी से अकाउंटेंट को […]

Big News: पूर्व विधायक धनीराम साहू के बेटे ने लगाई फांसी, घरेलू विवाद हो सकती है आत्महत्या की वजह

रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। पूर्व विधायक धनीराम साहू के पुत्र जय साहू ने फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली.जिसकी सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। 45 वर्षीय जय साहू के पास से पुलिस को कोई सुसाइडल नोट नहीं मिला है. पुलिस ने ये अंदेशा जताया है कि उन्होंने घरेलू विवाद के चलते फांसी लगाई है. पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया है. जानकारी के अनुसार, धनीराम साहू वर्ष 1977 में कसडोल विधानसभा से विधायक चुने गए थे. उन्होंने जनता पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़ा था. जीत का प्रतिफल उन्हें तत्कालीन मध्यप्रदेश सरकार में उन्हें राज्य […]

कांकेर सांसद भोजराज नाग को हाईकोर्ट से राहत, ईवीएम जांच की याचिका खारिज

बिलासपुर। कांकेर से सांसद भोजराज नाग को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उनके निर्वाचन को चुनौती देते हुए ईवीएम मशीनों में छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली याचिका को अदालत ने फिलहाल खारिज कर दिया है। यह याचिका तत्कालीन प्रत्याशी बीरेश ठाकुर ने दाखिल की थी, जिसमें 26 अप्रैल 2024 को कांकेर संसदीय सीट पर हुए चुनाव में इस्तेमाल ईवीएम (बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वीवीपैट यूनिट) की जांच और वेरिफिकेशन की मांग की गई थी। क्या थे आरोप? याचिकाकर्ता ने आरोप लगाया था कि चुनाव प्रक्रिया में रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा गलत तरीके अपनाए गए और कई अनियमितताएं हुईं, जिससे चुनाव परिणाम प्रभावित हुआ। इसके साथ ही दूसरी रैंडमाइजेशन रिपोर्ट […]

गरियाबंद में पुलिस की सख्ती से घबराए तस्कर, नहर में फेंका गांजा; 17 पैकेट बरामद

गरियाबंद। जिले में पुलिस की सघन नाकाबंदी और लगातार चल रही कार्रवाई का असर अब तस्करों पर साफ दिखने लगा है। पुलिस की बढ़ती सख्ती से घबराकर तस्करों ने भारी मात्रा में गांजा नहर में फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। यह घटना अतरमरा नहर क्षेत्र की है, जहां पुलिस को नहर में लावारिस हालत में गांजे के कई पैकेट तैरते मिले। शुरुआती जांच में सामने आया है कि एक-एक पैकेट में लगभग 2 से 3 किलो गांजा हो सकता है। कुल मिलाकर करीब 17 पैकेट बरामद किए गए हैं, जिनका वजन लगभग 30 से 45 किलो के बीच बताया जा रहा है। पुलिस को अंदेशा, चेकिंग से […]

CG Breaking : भारतमाला परियोजना घोटाले में ईडी की बड़ी छापेमारी, जमीन कारोबारी गोपाल गांधी से जुड़े लोगों के ठिकानों पर कार्रवाई

रायपुर। भारतमाला परियोजना से जुड़े कथित जमीन मुआवजा घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने जमीन कारोबारी गोपाल गांधी और उनसे जुड़े लोगों के आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की। जानकारी के अनुसार, ईडी की करीब 13 अधिकारियों की टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी है। छापे के दौरान अभनपुर स्थित गोपाल गांधी के घर और उनके कार्यालय को भी खंगाला गया। सुबह तड़के शुरू हुई इस कार्रवाई में टीम दस्तावेजों के साथ-साथ डिजिटल सबूतों की भी जांच कर रही है। क्या है पूरा मामला भारतमाला परियोजना के तहत छत्तीसगढ़ में हुए भूमि अधिग्रहण में बड़े पैमाने पर मुआवजा घोटाले के आरोप सामने […]