झारखंड राज्य आवास बोर्ड की 6 सदस्यीय टीम छत्तीसगढ़ पहुंची

० छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के निर्माण कार्यो, आवास आबंटन के प्रचलित नियमों, प्रक्रियाओं तथा अनुबंधों एवं अन्य विषयों का करेगी अध्ययन रायपुर। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल ने आज रांची से पहुंची झारखंड राज्य आवास बोर्ड की एक उच्चस्तरीय 06 सदस्यीय अध्ययन दल को अपनी योजनाओं, नीतियों एवं प्रक्रियाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। झारखंड राज्य आवास बोर्ड की 06 सदस्यीय टीम 15 अप्रैल 2026 से 18 अप्रैल 2026 तक छत्तीसगढ़ में आवासीय योजनाओं, नियमों एवं नवाचार के अध्ययन हेतु प्रवास पर है। इस दौरान छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के अधिकारियों द्वारा राज्य की आवासीय योजनाओं, संपत्ति प्रबंधन, मार्केटिंग, […]

वनांचल को मिलेगा स्थायी उजाला, बिजली अधिकारियों को कार्य योजना बनाने निर्देश

  ० सोलर के सहारे चल रहे गांवों में पहुंचेगी मुख्य विद्युत लाइन से बिजली रायपुर।प्रदेश क्षेत्र के वनांचल के गांवों में जहां अब तक सोलर ऊर्जा के माध्यम से बिजली की व्यवस्था की गई थी, अब शीघ्र ही मुख्य बिजली लाइन (ग्रिड) से जोड़ा जाएगा। इससे इन गांवों को अस्थायी सोलर व्यवस्था से मुक्ति मिलेगी और नियमित, स्थायी बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। इसका जायजा लेने के लिए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के प्रबंध निदेशक भीम सिंह कंवर अधिकारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बिलासपुर के कोटा वनांचल क्षेत्र के चार गांवों का स्थल निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का आकलन किया तथा आगे की […]

भीषण गर्मी का असर, 20 अप्रैल से स्कूलों में छुट्टी, आंगनबाड़ी का समय बदला, 4 घंटे के लिए खुले रहेंगे

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ती भीषण गर्मी को देखते हुए साय सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 20 अप्रैल से स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। इसके साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में भी बदलाव किया गया है। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सभी कलेक्टरों को आदेश जारी कर दिए गए हैं। आदेश के अनुसार अब आंगनबाड़ी केंद्र सुबह 7 बजे से 11 बजे तक ही संचालित होंगे। पहले ये केंद्र लगभग 6 घंटे तक चलते थे, लेकिन अब समय घटाकर 4 घंटे कर दिया गया है, ताकि छोटे बच्चों को तेज धूप […]

पत्रकारिता में मौलिकता अनिवार्य तत्व- प्रो.दयाल

० कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय का 22वीं स्थापना दिवस समारोह रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में 22 वां स्थापना दिवस समारोह 16 अप्रैल गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि के बतौर प्रो. रवि आर सक्सेना कुलपति, महात्मा गांधी उद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, विशिष्ट अतिथि आर. कृष्णा दास मुख्यमंत्री के सलाहकार और प्रभात मिश्र अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग रहे। विश्वविद्यालय के स्वर्णिम उपलब्धियों पर कुलसचिव सुनील कुमार शर्मा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि प्रो. रवि आर सक्सेना ने अपने उद्बोधन में कहा कि पत्रकारिता शब्दों को निखारने की कला है और यह समाज में छवि निर्माण की महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने पत्रकारिता […]

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत तथा जांच दल के सदस्य वेदांता पावर प्रभावितों से मिले

० प्रदेश में लगातार हो रही औद्योगिक दुर्घटनाएं चिंता का विषय – दीपक बैज ० मजदूरों की सुरक्षा पर ध्यान नहीं देने से दुर्घटनाएं हो रही – महंत रायपुर। कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की अगुवाई में सक्ती के वेदांता पावर प्लांट गया तथा दुर्घटना स्थल एवं प्रभावितों से मुलाकात किया। उनके साथ वेदांता पावर दुर्घटना के लिए बनाई गई कांग्रेस की जांच समिति के संयोजक जयसिंह अग्रवाल एवं सदस्यगण पूर्व मंत्री उमेश पटेल, पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा, विधायक रामकुमार यादव, उत्तरी जांगड़े, अटल श्रीवास्तव, बालेश्वर साहू, राघवेन्द्र सिंह, व्यास कश्यप, शेषराज हरवंश, जिला अध्यक्ष रश्मि गबेल, राजेश अग्रवाल भी शामिल हुए। […]

Big News: साल 2026 के लिए सरकारी अवकाश घोषित, नुआखाई, महाष्टमी और गोवर्धन पूजा पर रहेगी छुट्टी

रायपुर। साल 2026 में सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों के लिए छुट्टियों की घोषणा की गई है। सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय की ओर से जारी आदेश के अनुसार आगामी प्रमुख पर्वों पर अवकाश रहेगा। नुआखाई पर्व पर 15 सितंबर 2026 (बुधवार) को सरकारी छुट्टी घोषित की गई है। इसके अलावा महाष्टमी के अवसर पर 19 अक्टूबर 2026 और गोवर्धन पूजा पर 09 नवंबर 2026 को भी अवकाश रहेगा। यह आदेश सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी किया गया है, जिसके तहत सभी शासकीय कार्यालयों और संस्थानों में इन तिथियों पर कार्य नहीं होगा।

जीएसटी विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव, शारदा मिश्रा को मिला डिप्टी कमिश्नर का पद, संभाग-1 ऑडिट की संभालेंगी जिम्मेदारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के वाणिज्यिक कर (GST) विभाग में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण पदोन्नति करते हुए असिस्टेंट कमिश्नर श्रीमती शारदा मिश्रा को डिप्टी कमिश्नर के पद पर पदोन्नत किया गया है। पदोन्नति के बाद उन्हें नया रायपुर (अटल नगर) संभाग-1 में ऑडिट कार्यों की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। श्रीमती मिश्रा लंबे समय से विभाग में अपनी कार्यकुशलता, अनुशासन और पारदर्शी कार्यशैली के लिए जानी जाती रही हैं। विभागीय स्तर पर उन्हें एक दक्ष और अनुभवी अधिकारी के रूप में पहचाना जाता है। उनके अनुभव और प्रशासनिक क्षमता को देखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। पदभार ग्रहण करने के बाद उनसे संभाग-1 के ऑडिट कार्यों में अधिक पारदर्शिता और […]

वेदांता प्लांट हादसा: कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन ने घायलों का जाना हालचाल, बेहतर उपचार के दिए निर्देश

० मुख्यमंत्री के निर्देश पर घायलों को मिल रहा बेहतर इलाज ,घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश ० मृतकों के परिजनों व घायलों को आर्थिक सहायता और रोजगार सहयोग की घोषणा रायपुर। प्रदेश के वाणिज्य उद्योग, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम विभाग के कैबिनेट मंत्री लखन देवांगन ने आज गुरुवार को रायगढ़ के शासकीय एवं निजी अस्पतालों का दौरा कर सिंघीतराई वेदांता प्लांट हादसे में घायल श्रमिकों का हालचाल जाना तथा उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने अस्पतालों में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, आईसीयू व्यवस्था, विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती एवं मरीजों की देखभाल की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कलेक्टर एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा चिकित्सकों की […]

शिवम एजुकेशनल एकेडमी, इंद्रपुरा, रायपुर के दसवीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम

  रायपुर। शिवम एजुकेशनल एकेडमी, इंद्रप्रस्थ,रायपुर के विद्यार्थियों ने दसवीं बोर्ड परीक्षा 2026 में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय के छात्र नीरज वर्मा ने 97.4% अंक प्राप्त कर स्कूल टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। इसके साथ ही सृष्टि साहू, कनिष्ठ चंद्रिकापुरे, अवंतिका पटेल एवं अर्पित टेम्बरे ने भी 90% से अधिक अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। तान्या तिवारी, शुभम नायक, रोशन सिंह सेंगर, रितेश मुंद्रा, तान्या साहू, मीत अम्बोले, खुशी टेम्बरे एवं शेखर रॉय ने 80% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य श्री विनोद कुमार पांडे जी ने सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक […]

जसम छत्तीसगढ़ का पहला राज्य सम्मेलन : बुद्धिजीवी तो वहीं है जो सूरज के धब्बे को भी उंगली दिखाकर कहेगा कि वहां धब्बा है-रामजी राय

  रायपुर। न्याय आज्ञाकारिता से ऊपर है। सामंती व्यवस्था, राजशाही व्यवस्था, तानाशाही व्यवस्था, फासीवादी व्यवस्था सब आज्ञाकारिता सिखाते हैं। इसीलिए सत्ता जो कहे, वही सत्य है, शिव है, सुंदर है और आप जो कहे वह असत्य है, अशिव है और कुरूप है। सूरज के धब्बे को उंगली दिखाकर धब्बा कहने वाला ही बुद्धिजीवी है। संशयात्मक होना खतरनाक है। इंकार करना सीखा जाए। विवेक को जागृत किया जाए। मुख्य अतिथि प्रखर वक्ता मार्क्सवादी चिंतक रामजी राय ने उक्ताशय के विचार राज्य सम्मेलन के दौरान व्यक्त किए. विगत दिनों रायपुर के स्थानीय वृंदावन हॉल में आयोजित किए गए जन संस्कृति मंच के राज्य सम्मेलन में आलोचक सियाराम शर्मा ने बेहद महत्वपूर्ण उद्बोधन […]