Breaking : रायपुर से IPS विकास कुमार को मिली केंद्रीय प्रतिनियुक्ति ,NIA में बने पुलिस अधीक्षक

  रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट में डीसीपी (ट्रैफिक-प्रोटोकॉल) के पद पर पदस्थ 2020 बैच के आईपीएस विकास कुमार को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है। उन्हें राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) में पुलिस अधीक्षक (SP) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में गृह मंत्रालय ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को पत्र जारी कर आदेश की जानकारी दी है। विकास कुमार वर्तमान में रायपुर में ट्रैफिक और प्रोटोकॉल व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। अब वे केंद्र सरकार की प्रमुख जांच एजेंसी में महत्वपूर्ण दायित्व निभाएंगे। एनआईए में उनकी नियुक्ति को प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि यह एजेंसी देश में आतंकवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा […]

देश और राज्य के भविष्य की दिशा तय करने का आधार है जनगणना : मुख्यमंत्री साय

० मुख्यमंत्री ने जनगणना 2027 के तहत ऑनलाइन स्व-गणना कर राज्य स्तरीय अभियान का किया शुभारंभ ० जनगणना के महाभियान में नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील ० जनगणना के सटीक आंकड़े आगामी वर्षों की योजनाएं तैयार करने में होती है मददगार रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में जनगणना 2027 के तहत ऑनलाइन स्व-गणना कर जनगणना अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने स्वयं पोर्टल पर अपनी जानकारी दर्ज कर नागरिकों को इस राष्ट्रीय कार्य में सक्रिय भागीदारी का संदेश दिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि भारत में विश्व का सबसे बड़ा जनगणना अभियान संचालित हो रहा है और छत्तीसगढ़ में भी […]

Breaking : भीषण गर्मी के कारण छत्तीसगढ़ में 20 अप्रैल से स्कूल बंद, 15 जून तक रहेगा ग्रीष्मकालीन अवकाश

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घोषणा की है कि प्रदेश के सभी शासकीय और निजी स्कूलों में 20 अप्रैल से ग्रीष्मकालीन अवकाश लागू किया जाएगा। सरकार द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, यह अवकाश 15 जून तक प्रभावी रहेगा। प्रदेश में इन दिनों तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है, वहीं मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री तक और वृद्धि की संभावना जताई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बढ़ती गर्मी और लू के प्रभाव को देखते हुए बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते […]

छत्तीसगढ़ में यूसीसी ड्राफ्ट की तैयारी, पूर्व जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में बनेगी कमेटी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ने राज्य में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) लागू करने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। इसके लिए यूनिफार्म सिविल कोड का ड्राफ्ट तैयार करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सरकार ने बताया है कि यूसीसी का ड्राफ्ट सुप्रीम कोर्ट की सेवानिवृत्त न्यायाधीश जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में गठित समिति तैयार करेगी। समिति के अन्य सदस्यों के नाम अभी घोषित किए जाने बाकी हैं। जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई संवैधानिक और कानूनी मामलों में अनुभवी मानी जाती हैं। वे इससे पहले उत्तराखंड और गुजरात में यूसीसी ड्राफ्ट तैयार करने वाली समितियों का नेतृत्व कर चुकी हैं। इसके अलावा वे परिसीमन आयोग […]

छत्तीसगढ़ में बाल संरक्षण की बड़ी पहल: 6 विश्वविद्यालयों ने मिलकर तैयार किया ‘रक्षक’ पाठ्यक्रम

  रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के नेतृत्व में पहली बार प्रदेश के छह विश्वविद्यालय बाल संरक्षण के मुद्दे पर एक साझा मंच पर एकत्र हुए। इस दौरान बाल अधिकारों से संबंधित प्रस्तावित एक वर्षीय पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पाठ्यक्रम ‘रक्षक’ को अंतिम रूप दिया गया। ‘रक्षक’ पाठ्यक्रम पर दिनभर मंथन रायपुर में आयोजित एक दिवसीय अंतर्विश्वविद्यालयीय परामर्श बैठक में दिनभर चर्चा और विचार-विमर्श के बाद ‘रक्षक’ पाठ्यक्रम के आठ प्रश्न पत्रों की उप-इकाइयों को अंतिम स्वरूप प्रदान किया गया। यह पाठ्यक्रम बाल अधिकारों के संरक्षण को मजबूत करने के उद्देश्य से तैयार किया जा रहा है। 6 विश्वविद्यालय एक मंच पर इस बैठक में छत्तीसगढ़ के विभिन्न विश्वविद्यालयों […]

Breaking : फाफाडीह टिंबर मार्केट में भीषण आग,फायर ब्रिगेड की 12 गाड़ियां मौके पर, लाखों का सामान जलकर खाक

रायपुर।राजधानी रायपुर के फाफाडीह स्थित टिंबर मार्केट में बुधवार देर रात भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग पायनियर मार्केटिंग के कैलाश टिंबर गोदाम में भड़की, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 6 से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आगजनी की इस घटना में गोदाम में रखा प्लाईवुड सहित लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह पूरा मामला देवेंद्र […]

नारी शक्ति वंदन अधिनियम 21वीं सदी का सबसे महत्वपूर्ण निर्णय, प्रधानमंत्री के दृढ़इच्छाशक्ति और साहसिक निर्णय से पूरा होगा महिलाओं का सपना : मुख्यमंत्री साय

० नारी शक्ति वंदन अधिनियम देश की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ऐतिहासिक कदम ० मुख्यमंत्री नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन में हुए शामिल रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर स्थित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित नारी शक्ति वंदन महासम्मेलन में शामिल हुए और कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने इस दौरान महिलाओं के सशक्तिकरण को लेकर केंद्र और राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 का पारित होना देश की महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक ऐतिहासिक कदम है, जिससे निर्णय प्रक्रिया में उनकी प्रभावी भागीदारी सुनिश्चित होगी। मुख्यमंत्री ने मातृशक्ति का अभिनंदन करते हुए कहा कि भारतीय सनातन परंपरा में नारी का स्थान […]

Breaking : 4 करोड़ के कर्ज में डूबे व्यापारी ने पत्नी और बच्चों के साथ खाया जहर, 3 पन्नों का सुसाइड नोट मिला

कवर्धा। कवर्धा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कर्ज में दुबे एक युवा व्यापारी ने परिवार के साथ जहर खाकर ख़ुदकुशी की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक व्यापारी ने अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ जहर का सेवन कर लिया, जिसके बाद सभी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरा मामला कवर्धा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला करीब 4 करोड़ रुपये के लेन-देन से जुड़ा हुआ है। व्यापारी पर उधारी का भारी दबाव था और पैसे मांगने पर उसे जान से मारने की धमकियां भी मिल रही थी। जिससे तंग आकर व्यापारी ने परिव्वार के साथ […]

नकल से बचें, ईमानदारी अपनाएं… , कमिश्नर संजीव शुक्ला ने बच्चो को दिए ज्ञानवर्धक टिप्स

० “MAIC-वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं रोवर-रेंजर सम्मान समारोह” रायपुर। महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज, रायपुर में “वार्षिक पुरस्कार वितरण एवं रोवर-रेंजर सम्मान समारोह” का भव्य आयोजन महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में विगत दिनों उत्साह एवं गरिमा के साथ किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रायपुर के प्रथम पुलिस आयुक्त संजीव शुक्ला की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम” से हुई, तत्पश्चात महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. जैस्मिन जोशी द्वारा स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों एवं कॉलेज के ट्रस्टिगण का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया तथा विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्य […]

डॉ. अंबेडकर जयंती पर रायपुर में व्याख्यानमाला, संविधान, लोकतंत्र और पत्रकारिता पर मंथन

० “संविधान सिर्फ कानून नहीं, सामाजिक न्याय की नींव” – एस.के. पासवान ० “लोकतंत्र चुनाव से आगे, जवाबदेही और भागीदारी जरूरी” – डॉ. सुशील त्रिवेदी ० “ग्रामीण पत्रकारिता ही असली जमीनी सच सामने लाती है” – मनजीत कौर ० बाबा साहेब के समतामूलक समाज के विचार आज भी प्रासंगिक – डॉ. नंदन रायपुर। अंबेडकर जयंती (14 अप्रैल 2026) के अवसर पर स्टेट वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन छत्तीसगढ़ (इंडियन जर्नलिस्ट्स यूनियन से संबद्ध) द्वारा “संविधान, लोकतंत्र और पत्रकारिता” विषय पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न वक्ताओं ने संविधान की मूल भावना, लोकतंत्र की वर्तमान चुनौतियों और पत्रकारिता की भूमिका पर गहन विचार रखे। कार्यक्रम के संविधान सत्र में वक्ता […]