चुनाव आयोग की सख्ती: सोशल मीडिया पर भ्रामक और AI-जनित सामग्री के खिलाफ 3 घंटे में कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव प्रक्रिया के दौरान सोशल मीडिया और डिजिटल प्लेटफॉर्म के जिम्मेदार उपयोग को लेकर सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000, आईटी नियम 2021 और आदर्श आचार संहिता का पालन सभी राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों और संबंधित हितधारकों के लिए अनिवार्य होगा। आयोग ने निर्देश जारी किए हैं कि किसी भी भ्रामक, अवैध या एआई-जनित (AI-generated) सामग्री की शिकायत मिलने पर संबंधित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को तीन घंटे के भीतर कार्रवाई करनी होगी। साथ ही, चुनाव प्रचार में उपयोग होने वाली किसी भी सिंथेटिक या एआई-आधारित सामग्री को स्पष्ट रूप से “एआई-जनित”, “डिजिटल रूप से संवर्धित” या “सिंथेटिक सामग्री” […]

अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं, 23 अप्रैल को होगी अगली सुनवाई

  रायपुर / दिल्ली। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित एनसीपी नेता रामावतार जग्गी हत्या मामले में उम्रकैद की सजा पाए अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत नहीं मिली है। जस्टिस विक्रमनाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ इस मामले में 23 अप्रैल को अगली सुनवाई करेगी। अमित जोगी ने अपनी गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की है। सुनवाई के दौरान अमित जोगी की ओर से पेश वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने दलील दी कि हाई कोर्ट ने उनका पक्ष सुने बिना एकतरफा फैसला सुनाया है। इससे पहले की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने अमित जोगी को भरोसा दिया था कि गिरफ्तारी से मिली अंतरिम राहत की अवधि समाप्त होने […]

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, गर्मी से मिलेगी राहत; बारिश और अंधड़ की चेतावनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मौसम का मिजाज बदलने वाला है। भीषण गर्मी से परेशान लोगों को अब हल्की राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में बारिश, अंधड़ और बिजली गिरने की संभावना जताई है। हालांकि, अगले 5 दिनों तक अधिकतम तापमान में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं, लेकिन मध्य क्षेत्र में ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा तापमान Rajnandgaon में 44.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान Ambikapur में 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। […]

वेदांता हादसा: 24 श्रमिकों की मौत, अनिल अग्रवाल को आरोपी बनाने पर उठे सवाल

  सक्ती। में वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण हादसे ने पूरे देश को झकझोर दिया है। इस दुर्घटना में अब तक 24 श्रमिकों की मौत हो चुकी है, जिससे औद्योगिक सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं सामने आई हैं। इस मामले में पुलिस द्वारा दर्ज एफआईआर में अनिल अग्रवाल को भी आरोपी बनाए जाने की खबर है। इस कदम पर उद्योग जगत में अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। उद्योगपति नवीन जिंदल ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए हादसे को बेहद दुखद बताया, लेकिन बिना पूरी जांच के किसी बड़े उद्योगपति का नाम एफआईआर में शामिल करने पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र (PSU) या रेलवे […]

अर्थशास्त्र विभाग के पूर्व प्राध्यापक डॉ हनुमंत यादव का निधन, कल होगा अंतिम संस्कार

रायपुर। अर्थशास्त्र विभाग के पूर्व प्राध्यापक डॉ हनुमंत यादव जी का आज दिनांक 19.4.2026 को उनके निवास, HIG-71 सैक्टर वन,दीनदयाल उपाध्याय नगर रायपुर में निधन हो गया है। वे 86 वर्ष के थे। उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके निवास पर दोपहर 12 बजे तक रखी जाएगी।

रायपुर में MSME भुगतान समाधान पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

  रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग विभाग द्वारा भारत सरकार की RAMP योजना के तहत “विलंबित भुगतान समाधान एवं MSME सुगमिकीकरण” विषय पर दो दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम 18 और 19 अप्रैल को उद्योग भवन, रायपुर में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य MSME (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) क्षेत्र में विलंबित भुगतानों की समस्या को कम करना और संबंधित हितधारकों को अधिक सक्षम बनाना था। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को MSMED अधिनियम, विलंबित भुगतान से जुड़े विवाद समाधान, वार्ता (Negotiation) और निपटान (Settlement) की प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण सत्र का संचालन हमीदा सिद्दीकी, पूर्व उप महाधिवक्ता, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय एवं वर्तमान निदेशक, […]

गुम फाइल से परेशान युवक का अनोखा विरोध, दफ्तर में बादाम बिखेरकर जताया आक्रोश

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक युवक का अनोखा विरोध प्रदर्शन इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। तिफरा स्थित हाउसिंग बोर्ड कार्यालय में युवक ने अपनी समस्या को लेकर ऐसा तरीका अपनाया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, युवक तरुण साहू ने उप संपदा अधिकारी के टेबल पर बादाम बिखेरते हुए कहा कि वह विभाग की “याददाश्त” बढ़ाने के लिए बादाम लाया है, ताकि उसकी गुम फाइल को याद किया जा सके। दरअसल, मामला नामांतरण से जुड़ा हुआ है। युवक का कहना है कि उसने करीब एक साल पहले रिसेल में EWS फ्लैट खरीदा था, लेकिन आज तक उसे […]

छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी का कहर, राजनांदगांव 45°C के साथ सबसे गर्म

रायपुर. छत्तीसगढ़ में इन दिनों गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के मध्य क्षेत्रों में तापमान लगातार बढ़ रहा है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शनिवार को राजनांदगांव में पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं दुर्ग और रायपुर में तापमान 43 से 44 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के कई हिस्से इस समय लू की चपेट में हैं। दिन के साथ-साथ रातें भी असामान्य रूप से गर्म हो गई हैं। बीते 24 घंटों में न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री अधिक दर्ज किया गया, जिससे लोगों को रात […]

कही-सुनी (19 APRIL-26) : पांच सौ रुपए की साड़ी में खेल,महिला एवं बाल विकास विभाग सुर्ख़ियों में

रवि भोई की कलम से छत्तीसगढ़ में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के लिए साड़ी खरीदी को लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग सुर्ख़ियों में है। महिला एवं बाल विकास विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रति नग 500 रुपए की दर से 1,94,590 साड़ियां छत्तीसगढ़ खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के माध्यम से खरीदी। बताते हैं साड़ियों की सप्लाई सरगुजा संभाग के सप्लायरों ने की। साड़ियां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के हाथ लगते ही शिकायतों का अंबार लग गया। रंग छूटने से लेकर लंबाई भी कम बताई जाने लगी। बताते हैं पिछले साल की साड़ियों में शिकायत आने के बाद 2025-26 के लिए खरीदी गई साड़ियों का वितरण रोक दिया गया […]

पं. नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अम्बेडकर अस्पताल रायपुर की बड़ी उपलब्धि: सिकल सेल डायग्नोस्टिक किट राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित होगी

रायपुर।पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय स्थित मल्टी डिसिप्लिनरी रिसर्च यूनिट (एमआरयू) के वैज्ञानिकों द्वारा विकसित सिकल सेल डायग्नोस्टिक किट को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। इस नवाचार को इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित “इनोवेटर्स टू इंडस्ट्री कनेक्ट” समिट में प्रदर्शित करने के लिए चयनित किया गया है। यह समिट 23 अप्रैल 2026 को भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित होगा, जहां देशभर के प्रमुख बायोमेडिकल इनोवेटर्स और उद्योग जगत के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इस सिकल सेल डायग्नोस्टिक किट की खोज एमआरयू के वैज्ञानिक डॉ. जगन्नाथ पाल, डॉ. योगिता राजपूत एवं उनकी टीम द्वारा किया गया है। […]