Breaking news: साय कैबिनेट के बड़े फैसले- UCC समिति गठन, महिलाओं को जमीन रजिस्ट्री में 50% छूट

रायपुर। विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसले लिए गए, जिनका सीधा असर आम जनता, महिलाओं, सैनिकों और उद्योग क्षेत्र पर पड़ेगा। UCC लागू करने की दिशा में कदम कैबिनेट ने राज्य में Uniform Civil Code (UCC) लागू करने के लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में समिति गठित करने का निर्णय लिया। यह समिति नागरिकों और विशेषज्ञों से सुझाव लेकर UCC का प्रारूप तैयार करेगी। महिलाओं को बड़ी राहत महिलाओं के नाम पर होने वाले जमीन रजिस्ट्रेशन शुल्क में 50% की छूट देने का फैसला लिया गया है। इसका उद्देश्य महिलाओं को संपत्ति खरीदने के लिए प्रोत्साहित […]

वेदांता पावर प्लांट हादसा: जनता कांग्रेस ने बनाई 7 सदस्यीय जांच समिति, प्रबंधन पर उठाए सवाल

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिला स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए हादसे को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जेसीसीजे) ने दुखद, चिंताजनक और निंदनीय बताया है। पार्टी का कहना है कि यह घटना महज एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सुरक्षा मानकों की गंभीर अनदेखी और मुनाफाखोरी की मानसिकता का परिणाम प्रतीत होती है। पार्टी अध्यक्ष अमित जोगी ने कहा कि केवल निचले स्तर के कर्मचारियों को जिम्मेदार ठहराकर मामले को दबाया नहीं जा सकता। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि जिम्मेदारी उन प्रबंधन स्तर के निर्णयकर्ताओं तक तय होनी चाहिए, जो मुंबई और लंदन में बैठकर संचालन संबंधी फैसले लेते हैं। उन्होंने इस मामले में हाईकोर्ट के वर्तमान न्यायाधीश से निष्पक्ष जांच कराने, […]

कवर्धा के हनुमान मंदिर से 10 तोला चांदी का मुकुट चोरी, पुलिस जांच में जुटी

कवर्धा। कबीरधाम जिले के कवर्धा शहर में चोरी की एक वारदात सामने आई है, जहां अज्ञात चोरों ने एक मंदिर को निशाना बनाया।जानकारी के अनुसार, फूलवारी स्थित हनुमान मंदिर में स्थापित भगवान हनुमान जी की प्रतिमा से करीब 10 तोला चांदी का मुकुट चोरी कर लिया गया। घटना का पता मंदिर के पुजारी को तब चला, जब उन्होंने नियमित पूजा के दौरान मुकुट गायब पाया। पुजारी की शिकायत पर कवर्धा सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर […]

डाॅ. बी. आर. आंबेडकर की श्रेष्ठता के पीछे उनका वर्षो का संघर्ष है: प्रो. सच्चिदानंद शुक्ल

रायपुर। किसी भी व्यक्ति की श्रेष्ठता के पीछे उनके कई वर्षो के संघर्ष का परिणाम होता है। कोई भी व्यक्ति बिना संघर्ष के महान नहीं हुआ है जैसे कि बाबा साहब डाॅ. भीमराव आंबेडकर, यह वक्तव्य प्रो. सच्चिदानंद शुक्ल, कुलपति, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय ने आज दिनांक 14 अप्रैल को अर्थशास्त्र अध्ययनशाला, पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 136वीं जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कहा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. नवीन मार्कंडेय, पूर्व विधायक आरंग (जिला रायपुर) थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. मनोज दयाल, कुलपति कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर तथा प्रोफेसर एस.के. जाधव, प्राध्यापक (जैव प्रौद्योगिकी) उपस्थित थे। […]

वेदांता पावर प्लांट हादसा: कांग्रेस ने बनाई जांच समिति, जयसिंह अग्रवाल को सौंपी जिम्मेदारी

रायपुर। वेदांता पावर प्लांट में हुए हादसे को लेकर कांग्रेस ने जांच के लिए एक विशेष समिति का गठन किया है। इस समिति का नेतृत्व पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को सौंपा गया है। कांग्रेस द्वारा गठित इस जांच समिति में कुल 9 सदस्यों को शामिल किया गया है, जो मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेंगे और पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। समिति का उद्देश्य हादसे के कारणों की पड़ताल करना और प्रभावितों की स्थिति की जानकारी जुटाना है। समिति में पूर्व मंत्री नोबेल वर्मा, विधायक रामकुमार यादव, विधायक अटल श्रीवास्तव, विधायक बालेश्वर साहू, विधायक राघवेंद्र सिंह, विधायक व्यास कश्यप, विधायक शेषराज हरवंश, जिला अध्यक्ष रश्मि गवेल और जिला अध्यक्ष […]

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में बढ़ी तपिश, कई जिलों में लू जैसे हालात के संकेत, रायपुर में पारा 41°C पार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मध्य क्षेत्रों में गर्मी ने अब तेज असर दिखाना शुरू कर दिया है। राज्य के कई हिस्सों में अगले 24 घंटों के भीतर लू जैसी स्थिति बनने की संभावना जताई जा रही है। मंगलवार को रायपुर प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग इस समय भीषण गर्मी की चपेट में हैं, जहां तापमान लगातार 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। वहीं बस्तर और सरगुजा संभाग में फिलहाल गर्मी का असर कम है, लेकिन महीने के अंतिम दिनों में वहां भी तापमान बढ़ने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम दिशा से आ […]

वेदांता पावर प्लांट हादसा: मजिस्ट्रियल जांच के आदेश, 10 मजदूरों की मौत, कई घायल

सक्ति। जिले के ग्राम सिंघीतराई स्थित Vedanta Limited के पावर प्लांट में हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। घटना के तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य तेज़ी से शुरू किए गए, जिससे घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सका। हादसे की गंभीरता को देखते हुए जिला कलेक्टर Amrit Vikas Topno ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं। ताजा जानकारी के अनुसार इस दर्दनाक हादसे में अब तक 10 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 16 से अधिक मजदूर घायल हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है। कलेक्टर-SP मौके पर पहुंचे, संभाली कमान हादसे की सूचना मिलते […]

नारी शक्ति की भागीदारी से मजबूत होगा लोकतंत्र: अब नारी शक्ति के प्रतिनिधित्व को नई ऊंचाई देने का समय – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

० नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु एकजुटता का आह्वान: मुख्यमंत्री साय ने सांसदों, विधायकों और महिला संगठनों को लिखा पत्र रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर छत्तीसगढ़ के सभी लोकसभा एवं राज्यसभा सांसदों, विधानसभा सदस्यों तथा महिला संगठनों को पत्र लिखकर सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया है। उन्होंने 16 अप्रैल 2026 को संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर प्रस्तावित चर्चा को देश के लोकतांत्रिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण और निर्णायक क्षण बताते हुए कहा है कि यह मातृशक्ति को लोकतांत्रिक संस्थाओं में समुचित प्रतिनिधित्व दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक अवसर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय […]

जगदलपुर में अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 54 किलो गांजा के साथ 6 गिरफ्तार

जगदलपुर। जगदलपुर में बस्तर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का खुलासा किया है। इस कार्रवाई में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 54 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 26 लाख 97 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध लोग गोयल धर्मशाला में रुके हुए हैं। सूचना के आधार पर बोधघाट थाना पुलिस ने मौके पर दबिश दी और सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार आरोपियों में राजस्थान निवासी बबलू कुशवाहा, श्रीनिवास और देशराज कुशवाहा, उत्तर प्रदेश निवासी पंकज उपरेती, तथा सुकमा निवासी राम सिंह और दुबराज कश्यप […]

अभनपुर में भीषण सड़क हादसा: मिनी हाइवा और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, तीन की मौत

अभनपुर। अभनपुर थाना गोबरा नवापारा क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। घटना बजरंगपुर टोल नाका के पास रात करीब 1:30 बजे उस समय हुई जब एक मिनी हाइवा और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए और उनमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर घायलों को बाहर निकाला। घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोबरा नवापारा ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान तीनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान भागवत राम साहू (65) निवासी […]