तखतपुर में दर्दनाक हादसा: राइस मिल में एलिवेटर का टीन फटने से मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

तखतपुर. जिले के तखतपुर क्षेत्र अंतर्गत खपरी स्थित शिवायम राइस मिल में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसर गया है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, मिल में धान लोडिंग का कार्य चल रहा था, तभी अचानक एलिवेटर का टीन फट गया। इस दौरान मजदूर राकेश केवट धान के ढेर में दब गए और करीब एक घंटे से अधिक समय तक वहीं फंसे रहे। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं, एक अन्य मजदूर इस […]

CG Breaking : शैलाभ साहू बने मंत्री केदार कश्यप के OSD, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

शैलाभ साहू बने मंत्री केदार कश्यप के OSD, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए राज्य प्रशासनिक सेवा के 2013 बैच के अधिकारी शैलाभ कुमार साहू को मंत्री केदार कश्यप का विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी (OSD) नियुक्त किया है। मंत्री केदार कश्यप के पास परिवहन, वन एवं जलवायु परिवर्तन, संसदीय कार्य तथा सहकारिता विभागों का प्रभार है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह नियुक्ति शैलाभ साहू के कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से प्रभावी रहेगी। इसी आदेश में उप सचिव पुलक भट्टाचार्य को उनके वर्तमान दायित्वों के साथ ई-ऑफिस, SPARROW, ई-एचआरएमएस […]

झारखंड में नक्सलियों से बड़ी मुठभेड़,सुरक्षाबलों ने 4 को किया ढेर… टॉप कमांडर की तलाश में बड़ा ऑपरेशन जारी

जगदलपुर /हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग और छतरा जिले की सीमा पर स्थित जंगलों में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है। कोबरा बटालियन के जवानों ने अब तक 4 नक्सलियों को मार गिराया है। मुठभेड़ स्थल से हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार, यह ऑपरेशन कुख्यात नक्सली कमांडर मिसिर बेसरा की तलाश में चलाया जा रहा है, जिसे क्षेत्र में नक्सलियों का बड़ा नेता माना जाता है। खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने घने जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था, जिसके बाद मुठभेड़ शुरू हो गई। मौके पर तैनात जवानों ने मोर्चा संभालते हुए नक्सलियों को करारा जवाब दिया। […]

ई-चालान पर बवाल: सुनवाई बिना जुर्माना बताकर यातायात महासंघ ने की निरस्तीकरण की मांग

रायपुर। रायपुर में ई-चालान को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने यात्री और मालवाहक वाहनों के साथ-साथ कार और दोपहिया पर किए जा रहे ऑनलाइन चालानों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महासंघ का कहना है कि बिना सुनवाई के सीधे जुर्माना लगाना न्याय के सिद्धांतों के खिलाफ है। प्रदेश अध्यक्ष अनवर अली और अन्य पदाधिकारियों ने डा. संजीव शुक्ला को पत्र लिखकर सभी ई-चालानों को निरस्त करने और संबंधित पक्ष को सुनवाई का अवसर देने की मांग की है। महासंघ के अनुसार, पुलिस और परिवहन विभाग वाहनों की पीछे से ली गई तस्वीरों के आधार पर हजारों रुपये के चालान जारी कर रहे हैं। चालान […]

कुम्हारी पुल समय से दो हफ्ते पहले हुआ तैयार, दोनों ब्रिज खुलने से ट्रैफिक हुआ सामान्य,आम जनता को मिली राहत

  रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और दुर्ग के बीच आवागमन करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। पिछले करीब 20 दिनों से जारी ट्रैफिक समस्या अब खत्म हो गई है। कुम्हारी पुल की मरम्मत तय समय से 13 दिन पहले पूरी कर ली गई है। इसके बाद शुक्रवार सुबह दोनों पुलों को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया। दुर्ग के एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि पुल अब पूरी तरह सुरक्षित है और आम नागरिकों के लिए खोल दिया गया है। पुल बंद होने के कारण 1 अप्रैल से लागू डायवर्सन अब स्वतः समाप्त हो गए हैं। पुलिस के अनुसार, खारुन नदी पुल की मरम्मत […]

CG Accident :तेज रफ़्तार ट्रेलर की टक्कर से महिला की दर्दनाक मौत, पति और बच्चा घायल, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

रायगढ़। रायगढ़ जिले में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें स्कूटी सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति और मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया और ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। जानकारी के अनुसार, भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सिंघनपुर के पास कोयला लोड ट्रेलर (CG-13-AD-2483) के चालक ने तेज और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला उमा राठिया की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उनके पति टीकाराम राठिया और बच्चा गंभीर रूप से घायल हो […]

पुसपाल घाट में गिट्टी से भरा हाईवा पलटा, चालक समेत तीन घायल

  जगदलपुर।जगदलपुर-दरभा मार्ग पर स्थित पुसपाल घाट में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। गिट्टी से भरा एक हाईवा तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में वाहन चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद घाट में तैनात सीआरपीएफ की 188वीं बटालियन के जवान मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। जवानों ने पलटे हुए वाहन में फंसे घायलों को बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया। घायलों की पहचान चालक लक्ष्मण तथा वाहन में सवार योगेंद्र और कार्तिक के रूप में हुई है। तीनों को बेहतर इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है। घटना की जानकारी सीआरपीएफ के […]

जसम छत्तीसगढ़ की पहली अध्यक्ष बनीं रूपेंद्र तिवारी, सचिव बनाए गए राजकुमार सोनी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में जन संस्कृति मंच का लगातार विस्तार हो रहा है. अभी हाल के दिनों में जसम का पहला राज्य सम्मेलन संपन्न हुआ. इस दौरान प्रदेश पदाधिकारियों और कार्यकारिणी का चयन भी किया गया. जसम छत्तीसगढ़ की पहली अध्यक्ष लेखिका रूपेंद्र तिवारी बनाई गई है, जबकि जन संस्कृति मंच के राष्ट्रीय सचिव राजकुमार सोनी प्रदेश जसम के भी सचिव बनाए गए हैं. लेखक और विचारक मुदित मिश्र बिलासपुर को उप सचिव नियुक्त किया गया है. सुप्रसिद्ध मार्क्सवादी चिंतक राजेश्वर सक्सेना, नंद कश्यप, आलोचक सियाराम शर्मा, जनकवि वासुकी प्रसाद उन्मत, कथाकार कैलाश बनवासी और जितेंद्र गढ़वी को संरक्षक बनाया गया है. कवि हरगोविंद पुरी को मध्यप्रदेश जसम का समन्वयक और […]

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में बढ़ी गर्मी की मार, 19 अप्रैल तक कई जिलों में लू का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में गर्मी लगातार अपना असर दिखा रही है। गुरुवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, वहीं आने वाले दिनों में तापमान में 3 डिग्री तक और इजाफा होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान बढ़ने का यह सिलसिला आगे भी जारी रह सकता है। प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा। सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 43.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 19.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के मुताबिक, उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और उसके आसपास ऊपरी हवा का […]

Big Breaking : वेदांता पावर प्लांट हादसा: 20 मजदूरों की मौत पर बड़ी कार्रवाई ,चेयरमैन अनिल अग्रवाल समेत 19 पर FIR

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। मंगलवार को हुए इस हादसे में अब तक 20 मजदूरों की मौत हो चुकी है, जबकि 16 अन्य गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में जारी है। हादसे के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, प्लांट हेड देवेंद्र पटेल समेत कुल 19 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 106, 289 और 3-5 के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार मृतकों में 5 […]