बाल विवाह की रोकथाम समय रहते करें , प्रिवेंशन इस बैटर देन क्योर..,डॉ. वर्णिका शर्मा के सख्त निर्देश

० वीडियो कॉन्फ्रेंस में जिलावार समीक्षा, बाल विवाह रोकने के अभियान की समीक्षा।स्थानीय बोली में प्रचार प्रसार पर जोर दें – डॉ वर्णिका शर्मा रायपुर।  छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग शुक्रवार को आगामी 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया पर्व के परिप्रेक्ष्य में ग्राम पंचायतों, नगरीय निकायों एवं जिलों में बाल विवाह की रोकथाम संबंधी सक्रिय कार्यवाही बढ़ाये जाने के लिए आयोग कार्यालय में अपरान्ह 02ः00 से 05ः00 बजे तक एक वीडियो काॅन्फ्रेसिंग का आयोजन किया गया । वीडियो काॅफे्रेसिंग में आयोग की माननीय अध्यक्ष महोदया डाॅ. वर्णिका शर्मा, ने वन टू वन महिला एवं बाल विकास विभाग के सर्व जिला कार्यक्रम अधिकारी, सर्व जिला बाल संरक्षण अधिकारियों द्वारा […]

प्रकृति में जनजातीयों की अटूट आस्था, देवी-देवताओं के वास से जल जंगल का हो रहा संरक्षण व संवर्धन : मंत्री रामविचार नेताम

  ० कॉमन्स संवाद सम्मेलन में विशेषज्ञों ने सामुदायिक शासन पर दिया जोर ० छत्तीसगढ़ कॉमन्स क्विनिंग’ के समापन समारोह में शामिल हुए मंत्री नेताम रायपुर।आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि देश के लगभग सभी राज्यों में जनजातीय समुदाय के लोग निवास करते हैं। उन्होंने कहा कि 2011 की जनगणना के अनुसार देश में 10 करोड़ से अधिक जनजातीय समुदाय हैं। उन्होंने कहा कि जनजातीयों का जल, जंगल, जमीन, नदी-नालों और पहाड़ों में अटूट आस्था है। जनजातीय समुदाय पेड़ पौधों, नदी-नालों में देवी-देवताओं का वास मानते हैं और इन्ही संस्कृति और परंपराओं के कारण वनवासी समुदाय प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन में पहले पायदान पर है। मंत्री […]

स्वस्थ नागरिक ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला – स्वास्थ्य क्षेत्र में नवाचार को नई दिशा देगा वाइस चांसलर मीट-2026 : मुख्यमंत्री साय

० आधुनिक चिकित्सा और पारंपरिक औषधीय ज्ञान के संगम से सशक्त होगा छत्तीसगढ़ का स्वास्थ्य मॉडल: मुख्यमंत्री साय ० मेडिसिटी हब और नए मेडिकल कॉलेज से बदलेगा प्रदेश का स्वास्थ्य परिदृश्य,सुकमा में “मुख्यमंत्री बस्तर स्वास्थ्य योजना” का होगा शुभारम्भ रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नवा रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय में आयोजित ऑल इंडिया हेल्थ साइंसेज वाइस चांसलर मीट-2026 को संबोधित करते हुए इसे प्रदेश के लिए एक ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण अवसर बताया। उन्होंने भगवान श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर देशभर से आए कुलपतियों, शिक्षाविदों और विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पहली बार आयोजित […]

आंध्रप्रदेश में माओवाद को बड़ा झटका: PLGA के DVCM समेत 5 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, छत्तीसगढ़ में फैलाते थे आतंक

  जगदलपुर।आंध्रप्रदेश में सुरक्षा बलों के लगातार दबाव और पुनर्वास नीति के प्रभाव के चलते माओवादी संगठन को बड़ा नुकसान हुआ है। छत्तीसगढ़ के दक्षिण बस्तर क्षेत्र में सक्रिय रहे पीएलजीए (People’s Liberation Guerrilla Army) से जुड़े 5 नक्सलियों ने अल्लूरी सीताराम राजू जिले में आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वालों में एक डीवीसीएम रैंक का सदस्य, तीन एसीएम/पीपीसीएम रैंक के सदस्य और एक कैडर सदस्य शामिल हैं। इन पर कुल मिलाकर लाखों रुपये का इनाम घोषित था। एसपी अमित बरदार ने जानकारी दी कि ऑपरेशन कागर सहित लगातार चल रहे सुरक्षा अभियानों के कारण नक्सलियों पर दबाव बढ़ा, जिससे उन्होंने मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। डीवीसीएम स्तर […]

आईपीएल सट्टा गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़, 16 गिरफ्तार, 50 लाख का डिजिटल सेटअप बरामद

बलौदाबाजार।आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए बलौदाबाजार पुलिस ने 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह पूरा नेटवर्क हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से संचालित हो रहा था और देश के अलग-अलग राज्यों तक फैला हुआ था। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि जांच में यह एक संगठित ऑनलाइन सट्टा रैकेट पाया गया, जो किराए के मकान से डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए संचालन कर रहा था। कैसे हुआ खुलासा? 4 अप्रैल 2026 को भाटापारा रेलवे स्टेशन के पास पुलिस ने अजय बत्रा को आईपीएल मैचों पर मोबाइल से सट्टा लगाते हुए रंगे हाथों […]

छत्तीसगढ़ में साड़ी घोटाले पर सियासत गरम, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का कांग्रेस पर हमला

  बिलासपुर। बिलासपुर में छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग में साड़ी वितरण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को दी गई साड़ियों की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद अब इस मामले ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इस पूरे मामले पर विभाग की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बयान देते हुए कहा कि कई स्थानों से साड़ियों की गुणवत्ता को लेकर शिकायतें मिली हैं, लेकिन यह कहना गलत होगा कि पूरी सप्लाई खराब है। साड़ियों को बदलने के दिए गए निर्देश मंत्री ने कहा कि उन्होंने खुद साड़ी का उपयोग कर उसकी गुणवत्ता जांची है और उसे धोकर भी देखा गया है। साथ […]

बिलासपुर: एक साथ 17 बकरा-बकरी की संदिग्ध मौत, ग्रामीणों में दहशत

  बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही समय में 17 बकरा-बकरी की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और हड़कंप का माहौल है। जानकारी के अनुसार, यह मामला तखतपुर थाना क्षेत्र के चितावर गांव का है। मृत बकरा-बकरी के पेट फटे हुए पाए गए हैं और शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं, जिससे मामला और संदिग्ध हो गया है। अज्ञात हमले की आशंका, पुलिस जांच शुरू ग्रामीणों का मानना है कि किसी अज्ञात हमलावर ने इन पशुओं पर हमला किया हो सकता है। सभी बकरा-बकरी किसान प्रेमलाल बिरको के बताए जा रहे हैं। घटना […]

मनरेगा में छत्तीसगढ़ की बड़ी छलांग : मनरेगा क्रियान्वयन में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल

० ई-केवायसी, जियो-टैगिंग और क्यूआर कोड से पारदर्शिता को मिली नई गति रायपुर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के प्रभावी क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ राज्य देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो गया है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य ने विभिन्न प्रमुख मानकों पर उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। 97% सक्रिय श्रमिकों का ई-केवायसी पूर्ण 1 अप्रैल 2026 की स्थिति में राज्य ने 97 प्रतिशत सक्रिय श्रमिकों का ई-केवायसी पूर्ण कर लिया है, जिससे भुगतान प्रणाली में पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित हुई है। जिसके तहत प्रदेश के 58.16 लाख श्रमिकों का ई-केवायसी तथा 11.32 लाख निर्मित परिसंपत्तियों का जियो टैगिंग का कार्य पूर्ण किया जा चुका है, जिससे […]

Big News : 15 अप्रैल को साय मंत्रिपरिषद की होगी बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 15 अप्रैल 2026 को पूर्वान्ह 11:30 बजे से मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित हैं। यह बैठक मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा के बाद मुहर लगने की संभावना है।  

CG News : मंत्रालयीन सेवा के अधिकारी राजीव अहीरे हुए पदोन्नत, बने संयुक्त सचिव

रायपुर। मंत्रालयीन सेवा के अधिकारी राजीव अहीरे संयुक्त सचिव के पद पर पदोन्नत हुए हैं। श्री अहीरे अभी आवास एवं पर्यावरण विभाग में उप सचिव हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने पदोन्नति के बाद श्री अहीरे को आवास एवं पर्यावरण विभाग का संयुक्त सचिव बनाया है।