सीएम साय के प्रधान सचिव सुबोध सिंह एक्शन मोड में, कानून-व्यवस्था और जनशिकायतों पर सीधी नजर; बड़े प्रशासनिक फेरबदल के संकेत

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जवाबदेही को लेकर सरकार अब और सख्त नजर आ रही है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रधान सचिव सुबोध कुमार सिंह ने कानून-व्यवस्था और जनशिकायतों की मॉनिटरिंग सीधे अपने हाथ में ले ली है। सूत्रों के मुताबिक, अब जिलों में कलेक्टर-एसपी से लेकर मंत्रालय के अधिकारियों तक की कार्यशैली का मूल्यांकन इन्हीं मानकों के आधार पर किया जाएगा। इसी बीच सुशासन तिहार से मिले फीडबैक के बाद राज्य के मैदानी अमले में बड़े पैमाने पर फेरबदल की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। परफॉरमेंस के आधार पर होगा मूल्यांकन विश्वस्त सूत्रों के अनुसार सरकार अब प्रशासनिक मशीनरी की कार्यक्षमता को लेकर कोई ढिलाई नहीं बरतना […]

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

० सुशासन तिहार के दौरान सक्ती जिले के ठठारी गांव पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अंतर्गत आज सक्ती जिले के जैजैपुर विकासखंड स्थित ग्राम ठठारी पहुंचकर ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।मुख्यमंत्री साय ने भगवान विष्णु से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना करते हुए छत्तीसगढ़ के सर्वांगीण विकास के लिए आशीर्वाद मांगा। यह प्राचीन मंदिर क्षेत्र की आस्था, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत का महत्वपूर्ण केंद्र माना जाता है। स्थानीय जनश्रुतियों के अनुसार यहां स्थापित भगवान विष्णु की प्रतिमा चौथी शताब्दी की मानी जाती है, जो इस स्थल की ऐतिहासिक महत्ता को और अधिक विशेष […]

आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल : खाट पर बैठे, ग्रामीणों की सुनी बात, मौके पर दिए समाधान

० निमधा में नर्सिंग कॉलेज, मिनी स्टेडियम और मंगल भवन की घोषणा ० लापरवाह अधिकारियों को सख्त चेतावनी रू महिलाओं को दिया ‘करोड़पति दीदी’ बनने का मंत्र ० स्व-सहायता समूहों की सफलता को मिली नई पहचान, मुख्यमंत्री ने किया ‘आजीविका गाथा’ कॉफी टेबल बुक का विमोचन रायपुर।सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आज मरवाही विकासखंड के ग्राम निमधा में एक अनूठा और आत्मीय जनसंवाद देखने को मिला। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गांव के बीच आम के पेड़ की छांव में खाट पर बैठकर ग्रामीणों से रूबरू हुए, उनकी समस्याएं सुनीं और शासन की योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति का प्रत्यक्ष फीडबैक लिया। उन्होंने ग्रामीणों से बिजली, […]

विश्व पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री साय ने किया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 का शुभारंभ

० राजीव स्मृति वन में बरगद का पौधा लगाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित राजीव स्मृति वन में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान 2026-27 का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री साय ने कृष्ण वट (बरगद) का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर वन मंत्री केदार कश्यप ने भी बेल का पौधा लगाकर अभियान में सहभागिता निभाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रकृति और मानव जीवन का संबंध अभिन्न है। अनियंत्रित वृक्ष कटाई और पर्यावरणीय असंतुलन पूरी मानवता के लिए गंभीर चुनौती बनते जा रहे हैं। ऐसे […]

नई पीढ़ी को डिजिटल एडिक्शन और पॉपकॉर्न स्टेटस से बाहर निकलने की आवश्यकता है – रमेन डेका

० पं. दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में शामिल हुए राज्यपाल और मुख्यमंत्री ० 9 हजार 194 विद्यार्थियों को प्रदान की गई उपाधि रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कहा है कि डिजिटल एडिक्शन आज की सबसे बड़ी समस्याओं में से एक बनती जा रही है। यह केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पारिवारिक और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित कर रहा है। नई पीढ़ी को डिजिटल एडिक्शन और ‘पॉपकॉर्न मेंटल स्टेटस‘ से बाहर निकलने की आवश्यकता है, क्योंकि इससे सोचने-समझने की क्षमता प्रभावित होती है और केवल कृत्रिम संतुष्टि प्राप्त होती है। राज्यपाल रमेन डेका ने आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति स्वास्थ्य विज्ञान एवं […]

छत्तीसगढ़ में श्रमिकों को बड़ी राहत, श्रम विभाग की सेवाएं लोक सेवा गारंटी कानून के दायरे में

  रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने श्रमिकों और आम नागरिकों को समयबद्ध एवं पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राज्य शासन ने छत्तीसगढ़ लोक सेवा गारंटी अधिनियम, 2011 के तहत श्रम विभाग की विभिन्न सेवाओं को अधिसूचित करते हुए उनके लिए निर्धारित समय-सीमा तय कर दी है। जारी अधिसूचना के अनुसार श्रम विभाग द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाओं के लिए पदाभिहित अधिकारी, सक्षम प्राधिकारी और अपीलीय प्राधिकारी निर्धारित किए गए हैं। इससे आवेदकों को तय समय के भीतर सेवाएं उपलब्ध कराने की जवाबदेही सुनिश्चित होगी। सेवाओं के लिए तय हुई समय-सीमा राज्य सरकार द्वारा जारी व्यवस्था के तहत श्रम विभाग की अधिसूचित सेवाओं के लिए […]

महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त जारी: 68.54 लाख महिलाओं के खातों में पहुंचे 642.27 करोड़ रुपये

  रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त जारी कर दी। बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश की 68 लाख 54 हजार महिलाओं के बैंक खातों में 642 करोड़ 27 लाख 77 हजार 950 रुपये की राशि अंतरित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं का सम्मान, आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास और निर्णय लेने की क्षमता को […]

9 जून को होगी साय कैबिनेट की अहम बैठक, कई अहम् मुद्दों पर चर्चा की संभावना

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार, 9 जून को आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में होगी। बैठक में राज्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों, नीतिगत प्रस्तावों और विकास कार्यों की समीक्षा किए जाने की संभावना है। साथ ही कई अहम प्रशासनिक और जनहित से जुड़े निर्णयों पर भी मंत्रिपरिषद की मुहर लग सकती है। कैबिनेट बैठक को लेकर सभी विभागों ने अपने-अपने प्रस्ताव तैयार कर लिए हैं, जिन्हें मंत्रिपरिषद के समक्ष रखा जाएगा। बैठक के बाद लिए गए महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी आधिकारिक तौर पर जारी की जाएगी।

बस्तर में विकास का नया अध्याय: कोण्डापल्ली का बेली ब्रिज बना सुशासन और विश्वास की मिसाल

  ० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया निरीक्षण, कहा- अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता रायपुर/बीजापुर। कभी दुर्गम रास्तों और भौगोलिक चुनौतियों से जूझने वाला बस्तर अब तेज़ी से विकास की नई राह पर आगे बढ़ रहा है। सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को बीजापुर जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र कोण्डापल्ली पहुंचकर बीजापुर-पूवर्ती मार्ग पर बने आधुनिक बेली ब्रिज का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने इसे बदलते बस्तर की नई पहचान बताते हुए कहा कि सड़क और पुल जैसी आधारभूत संरचनाएं केवल निर्माण कार्य नहीं, बल्कि लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और विकास से जोड़ने वाले मजबूत सेतु हैं। मुख्यमंत्री ने कहा […]

दुर्ग को मिली डिजिटल उड़ान: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया अत्याधुनिक आईटी पार्क का लोकार्पण, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार

रायपुर/दुर्ग। छत्तीसगढ़ को डिजिटल और तकनीकी विकास की नई पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को दुर्ग के सिविल लाइन्स क्षेत्र में अत्याधुनिक आईटी पार्क का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने इसे प्रदेश के युवाओं के सपनों, तकनीकी नवाचार और आत्मनिर्भर भविष्य की नई शुरुआत बताया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को केवल नौकरी तलाशने वाला नहीं, बल्कि तकनीक और नवाचार आधारित अर्थव्यवस्था का नेतृत्व करने वाला बनाना चाहती है। उन्होंने बताया कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) भिलाई और राज्य शासन के सहयोग से विकसित यह आईटी पार्क युवाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास, स्टार्टअप संस्कृति और रोजगार के […]