मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बच्चों को कराया अन्नप्राशन, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई में दी शुभकामनाएं
० सुशासन तिहार समाधान शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल का निरीक्षण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर दिया जोर रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बलौदाबाजार जिले के करहीबाजार में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण किया तथा वहां मौजूद महिलाओं और बच्चों से आत्मीय मुलाकात की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अन्नप्राशन संस्कार में भाग लेते हुए नन्हे बच्चों को अपने हाथों से अन्नप्राशन कराया और उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया। इस मौके पर शेवांशी चक्रधारी, राध्या यादव, हिमांशी निषाद, कान्हा सेन और अहान बंजारे सहित अन्य बच्चे शामिल रहे। मुख्यमंत्री […]



