पेयजल संकट पर मुख्यमंत्री साय सख्त, कहा- “हर हाल में लोगों तक पहुंचे पानी, बहानेबाजी बर्दाश्त नहीं”

  रायपुर। सुशासन तिहार के तहत कोरिया जिले में आयोजित चौपाल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पेयजल व्यवस्था को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि गांवों और नगरीय निकायों में कहीं भी पेयजल आपूर्ति बाधित नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भीषण गर्मी के दौरान आम नागरिकों को पानी की समस्या का सामना करना पड़े, यह किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि पेयजल संकट के समाधान में किसी प्रकार की लापरवाही या बहानेबाजी नहीं चलेगी। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से राज्य के विभिन्न हिस्सों से […]

सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री साय का कड़ा रुख: लापरवाही पर सहायक आयुक्त निलंबित, शिक्षा और आवास योजनाओं की समीक्षा

कोरिया। कोरिया जिले में आयोजित सुशासन तिहार के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का सख्त प्रशासनिक रवैया देखने को मिला। विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक के बीच मुख्यमंत्री ने सहायक आयुक्त सहकारी संस्थाएं आयुष प्रताप सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए। उनके खिलाफ कार्य में लापरवाही और शिकायतों की लगातार जानकारी मिलने पर यह कार्रवाई की गई। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को जवाबदेही के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि […]

सूरजपुर जिला अस्पताल को बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा का किया वर्चुअल शुभारंभ

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन तिहार के अवसर पर जिला चिकित्सालय सूरजपुर में 32 स्लाइस अत्याधुनिक सीटी स्कैन मशीन का वर्चुअल शुभारंभ किया। यह सुविधा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, छत्तीसगढ़ शासन, सीजीएमएससी तथा मुख्यमंत्री शासकीय अस्पताल रूपांतरण कोष (CMPHTF) के माध्यम से लगभग 449.99 लाख रुपये की लागत से स्थापित की गई है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह पहल जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को नई मजबूती प्रदान करेगी और आम नागरिकों को बेहतर एवं समयबद्ध उपचार उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने इसे सूरजपुर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। इस अत्याधुनिक सीटी स्कैन सुविधा से […]

तेंदूपत्ता संग्राहकों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री, महुआ पेड़ के नीचे लगाई चौपाल

० मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तेंदूपत्ता संग्राहकों से किया आत्मीय संवाद, सुनी समस्याएं ० चरण पादुका वितरण कर संग्राहकों का बढ़ाया उत्साहरू राशन, पेयजल, शिक्षा और महतारी वंदन योजना की ली जानकारी रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सूरजपुर प्रवास के दौरान रामानुजनगर प्राथमिक वनोपज सहकारी समिति अंतर्गत तेंदूपत्ता संग्रहण फड़ पटना का निरीक्षण कर तेंदूपत्ता संग्राहकों से आत्मीय संवाद किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने तेंदूपत्ता संग्रहण कार्यों का जायजा लेते हुए संग्राहकों की समस्याओं, आजीविका और मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली तथा वनाधारित अर्थव्यवस्था से जुड़े परिवारों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री विष्णु […]

सियान गुड़ी बन रही वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहारा और सम्मान का केंद्र

० जशपुर में 94 वरिष्ठ नागरिक पंजीकृत, 32 को मिल रही नियमित फिजियोथेरेपी सुविधा ० स्वास्थ्य जांच, परामर्श, योग-भजन और सुंदरकांड पाठ से मिल रहा मानसिक एवं शारीरिक संबल रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित सियान गुड़ी बुजुर्गों के लिए देखभाल, स्वास्थ्य सुविधा और सामाजिक जुड़ाव का महत्वपूर्ण केंद्र बनकर उभर रही है। समाज कल्याण विभाग की इस महत्वाकांक्षी पहल के तहत जिले में अब तक 94 वरिष्ठ नागरिक पंजीकृत किए जा चुके हैं। इनमें से 32 बुजुर्गों को नियमित रूप से फिजियोथेरेपी की सुविधा प्रदान की जा रही है, जिससे उन्हें शारीरिक समस्याओं से राहत मिल रही है। हाल […]

जगदलपुर में पहली बार चार राज्यों के मुख्यमंत्री एक मंच पर, अमित शाह की अध्यक्षता में बड़ी बैठक

  जगदलपुर । बस्तर संभाग के इतिहास में पहली बार इतना बड़ा अंतरराज्यीय राजनीतिक और प्रशासनिक आयोजन हो रहा है। मध्य क्षेत्रीय परिषद (Central Zonal Council) की 26वीं बैठक आज मंगलवार को जगदलपुर में शुरू हुई, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री Amit Shah कर रहे हैं। बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के साथ उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami शामिल हुए। चारों राज्यों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, मुख्य सचिव और NITI Aayog के प्रतिनिधि भी बैठक में मौजूद हैं। सुबह 11 बजे शुरू हुई यह हाईलेवल बैठक दोपहर बाद तक चलेगी। बैठक समाप्त होने के बाद […]

जगदलपुर में 26वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक शुरू, बस्तर को विकास-शांति मॉडल बनाने पर जोर

जगदलपुर। जगदलपुर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक शुरू हो गई है। बैठक में छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। इस महत्वपूर्ण बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे। बैठक का मुख्य फोकस बस्तर क्षेत्र को विकास और शांति के मॉडल के रूप में विकसित करना बताया जा रहा है। इसके साथ ही राज्यों के बीच प्रशासनिक समन्वय को मजबूत करने और नीतिगत मुद्दों पर साझा रणनीति तैयार करने पर चर्चा की जा […]

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक के लिए पहुंचे योगी आदित्यनाथ, सीएम साय ने किया स्वागत

रायपुर/बस्तर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath का छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्हें राज्य की परंपरा के अनुसार राजकीय गमछा भेंट कर सम्मानित किया गया। यह बैठक केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही है, जिसमें विभिन्न राज्यों के बीच समन्वय, प्रशासनिक मुद्दों और विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई। बैठक के दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच आपसी सहयोग, क्षेत्रीय विकास और समसामयिक नीतिगत विषयों पर भी विचार-विमर्श हुआ। साथ ही सुशासन और जनहित से जुड़ी योजनाओं के […]

बस्तर में ऐतिहासिक बैठक, अमित शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक आज

  रायपुर। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने कहा है कि 19 मई 2026 का दिन बस्तर के इतिहास में एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण दिन के रूप में दर्ज होगा। जगदलपुर में पहली बार केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हो रहे हैं। बड़ी बैठक: मध्य क्षेत्रीय परिषद में शामिल हुए कई राज्यों के मुख्यमंत्री इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने के लिए छत्तीसगढ़ पहुंचे मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान सभी […]

रायपुर में गृह मंत्री अमित शाह ने 112 इमरजेंसी सेवा और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का किया शुभारंभ,400 वाहनों को दिखाई हरी झंडी

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah ने आज माना पुलिस परेड ग्राउंड, रायपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस की अत्याधुनिक ‘नेक्स्ट जेन सीजी डायल-112 सेवा’ और मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai और विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh की उपस्थिति रही। केंद्रीय गृह मंत्री ने 400 नए डायल-112 आपातकालीन वाहनों और 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री Vijay Sharma, पुलिस महानिदेशक Arun Dev Gautam सहित कई जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। ‘एक्के नंबर, सब्बो बर’ थीम पर आधारित यह नई डायल-112 सेवा अब पुलिस, अग्निशमन और चिकित्सा आपात सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर […]