ट्रंप की हत्या पर ईरान में ₹558 करोड़ इनाम प्रस्ताव का दावा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मचा हड़कंप

  तेहरान/वॉशिंगटन । ईरानी मीडिया रिपोर्ट्स में एक सनसनीखेज दावा सामने आया है, जिसमें कहा गया है कि ईरान की संसद में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या के बदले लगभग 50 मिलियन यूरो (करीब ₹558 करोड़) के इनाम का प्रस्ताव लाने की तैयारी की जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार, ईरान की संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के अध्यक्ष इब्राहिम अजीजी ने दावा किया है कि सैन्य और सुरक्षा एजेंसियों ने ‘काउंटर-एक्शन’ नाम से एक मसौदा तैयार किया है, जिसमें यह प्रस्ताव शामिल है। दावा किया गया टारगेट लिस्ट में और नाम भी शामिल रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रस्ताव में केवल ट्रंप ही नहीं, बल्कि इज़राइल […]

इंडोनेशिया के जकार्ता के पास भीषण ट्रेन हादसा, 14 लोगों की मौत,राहत-बचाव कार्य जारी

  जकार्ता। जकार्ता के बाहरी इलाके में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। सरकारी रेलवे कंपनी पीटी केरेटा एपी इंडोनेशिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी बॉबी रसीदिन ने इसकी पुष्टि की है। सभी शवों को पहचान और अन्य औपचारिकताओं के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। यह हादसा सोमवार को बेकासी तिमुर स्टेशन पर हुआ, जहां एक लंबी दूरी की ट्रेन ने स्टेशन पर खड़ी कम्यूटर ट्रेन के पिछले हिस्से में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कई डिब्बे क्षतिग्रस्त हो गए और कई यात्री अंदर फंस गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत और बचाव दल […]

व्हाइट हाउस डिनर में गोलियों की गूंज! ट्रंप बोले— “यह अमेरिका के संविधान पर हमला”

इंटरनेशनल न्यूज़: डोनाल्ड ट्रंप ने वॉशिंगटन डीसी के Hilton Hotel में आयोजित White House Correspondents Dinner के दौरान हुई फायरिंग की घटना पर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बड़ा बयान दिया है। हमले के करीब डेढ़ घंटे बाद मीडिया से बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि यह घटना पूरी तरह अप्रत्याशित थी और “यह अमेरिका के संविधान पर सीधा हमला है।” उन्होंने अपनी सुरक्षा के लिए United States Secret Service की जमकर तारीफ की और कहा कि उनकी तेजी और बहादुरी ने कई जिंदगियां बचा लीं। ट्रंप ने बताया कि फायरिंग में एक अधिकारी को गोली लगी, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट की वजह से उनकी जान बच गई। “उसे बेहद नजदीक से […]

इजरायल-हिजबुल्लाह संघर्ष-विराम 3 हफ्ते बढ़ा, कूटनीतिक बातचीत तेज

इंटरनेशनल न्यूज़। इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच जारी संघर्ष-विराम को तीन हफ्तों के लिए बढ़ाने पर सहमति बन गई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में हुई बैठक के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह फैसला इजरायल और लेबनान के राजदूतों के बीच हुई चर्चा में लिया गया। बताया जा रहा है कि पिछले एक हफ्ते में यह दूसरी बैठक थी। हालांकि पिछले शुक्रवार से लागू संघर्ष-विराम का दोनों पक्षों द्वारा कई बार उल्लंघन भी किया गया। ट्रंप ने ओवल ऑफिस में कहा कि इस मसले में हिजबुल्लाह को भी ध्यान में रखना जरूरी है। उन्होंने संकेत दिया कि आने वाले हफ्तों में वे […]

नेपाल में सियासी भूचाल: 26 दिन में गृह मंत्री पद से हटे सुदन गुरुंग, कई विवादों के बाद देना पड़ा इस्तीफा

  काठमांडू। नेपाल की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। पिछले साल के Gen-Z आंदोलन (नेपाल) से चर्चा में आए नेता सुदन गुरुंग ने महज 26 दिनों के भीतर गृह मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने बुधवार को अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री बालेन शाह को सौंपा। कैसे मिली थी राजनीतिक पहचान सुदन गुरुंग मूल रूप से गैर-राजनीतिक पृष्ठभूमि से आते हैं और सामाजिक संगठन हामी नेपाल के जरिए युवाओं के बीच लोकप्रिय हुए थे। Gen-Z आंदोलन के दौरान वे युवाओं के प्रमुख चेहरे के रूप में उभरे और इसके बाद उनकी राजनीतिक एंट्री हुई। गृह मंत्री बनते ही शुरू हुआ विवाद गृह मंत्री बनने के बाद ही उनके […]

नेपाल में बालेन शाह सरकार के खिलाफ बड़ा जनआंदोलन, काठमांडू से सिंह दरबार तक फैला विरोध

  इंटरनेशनल न्यूज़। नेपाल में प्रधानमंत्री बालेन शाह की सरकार के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। सरकार बने अभी एक महीना भी नहीं हुआ है, लेकिन काठमांडू सहित कई शहरों में छात्र, राजनीतिक दल और आम नागरिक सड़कों पर उतर आए हैं। प्रदर्शन अब केवल सड़कों तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि राजधानी के प्रशासनिक केंद्र सिंह दरबार तक पहुंच चुके हैं, जिससे हालात गंभीर होते नजर आ रहे हैं। विरोध की एक प्रमुख वजह सरकार का वह निर्णय है, जिसमें भारत से आने वाले 100 रुपये से अधिक मूल्य के सामान पर कस्टम ड्यूटी अनिवार्य कर दी गई है। सीमा क्षेत्रों में रहने वाले […]

जापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप, सुनामी का अलर्ट; तटीय इलाकों में हाई अलर्ट

  इंटरनेशनल न्यूज़। जापान में सोमवार को आए तेज भूकंप के झटकों ने लोगों में दहशत फैला दी। राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके के अनुसार, उत्तरी जापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिसके बाद तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई। तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों में ले जाने के निर्देश प्रशासन ने खासतौर पर इवाते प्रीफेक्चर और होक्काइडो के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों या ऊंचे इलाकों में जाने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों के मुताबिक समुद्र में 3 मीटर तक ऊंची लहरें उठ सकती हैं, जो तट पर पहुंचकर भारी नुकसान पहुंचा सकती हैं। जापान […]

दिल्ली में दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्यूंग का भव्य स्वागत, भारत-कोरिया संबंधों को नई दिशा

  दिल्ली। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्यूंग अपने भारत दौरे पर हैं। सोमवार को राष्ट्रपति भवन परिसर में उनका औपचारिक और भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं मौजूद रहकर विदेशी मेहमान का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। राष्ट्रपति ली के साथ उनकी पत्नी और दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम ही क्यूंग भी भारत आई हैं। इसके बाद उन्होंने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर विदेश मंत्रालय ने इस दौरे को भारत और दक्षिण कोरिया के बीच “विशेष रणनीतिक साझेदारी” को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया […]

ईरान का बड़ा दावा: होर्मुज जलडमरूमध्य पर फिर सख्त सैन्य नियंत्रण, अमेरिका से तनाव बढ़ा

  इंटरनेशनल डेस्क। ईरान ने शनिवार को दावा किया है कि रणनीतिक रूप से बेहद अहम Strait of Hormuz पर उसने फिर से सख्त सैन्य नियंत्रण लागू कर दिया है। ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, यह कदम अमेरिका की ओर से ईरानी बंदरगाहों पर बढ़ते दबाव और कथित घेराबंदी के जवाब में उठाया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, पहले ईरान ने कुछ शर्तों के साथ तेल टैंकरों और व्यापारिक जहाजों को इस मार्ग से गुजरने की अनुमति दी थी, लेकिन अब स्थिति बदल दी गई है। ईरानी अधिकारियों का आरोप है कि अमेरिका ने अपने समझौतों का पालन नहीं किया और समुद्री गतिविधियों में बाधा डाली। ईरान ने स्पष्ट किया […]

US-Iran तनाव के बीच चौंकाने वाले दावे: अमेरिकी सैनिकों ने 9.5 लाख गैलन कॉफी और 20 लाख एनर्जी ड्रिंक का खुलासा,पेंटागन ब्रीफिंग में चर्चा

इंटरनेशनल डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच तनावपूर्ण हालातों को लेकर सामने आई एक रिपोर्ट में अमेरिकी सेना की खपत से जुड़े कुछ चौंकाने वाले आंकड़ों का उल्लेख किया गया है। दावा किया जा रहा है कि अमेरिकी रक्षा विभाग (पेंटागन) की एक ब्रीफिंग के दौरान इस सैन्य अभियान के दौरान सैनिकों की कैफीन और भोजन खपत पर चर्चा हुई। रिपोर्ट के अनुसार, जॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ के चेयरमैन जनरल डैन कैन ने बताया कि लंबे और तनावपूर्ण ऑपरेशनों के दौरान सैनिकों ने बड़ी मात्रा में कॉफी और एनर्जी ड्रिंक का उपयोग किया, ताकि लगातार चल रहे मिशनों में उनकी सतर्कता बनी रहे। कैफीन खपत से जुड़े दावे दावा किया […]