इंडोनेशिया में यात्री फेरी में भीषण आग, 5 की मौत; 41 लोग अब भी लापता

  इंटरनेशनल न्यूज़। इंडोनेशिया के मदुरा द्वीप के पास रविवार को एक यात्री फेरी में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में अब तक कम से कम पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 41 लोग अब भी लापता हैं। राहत एवं बचाव एजेंसियां युद्धस्तर पर सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। इंडोनेशिया की राष्ट्रीय खोज एवं बचाव एजेंसी के अनुसार, हादसे के समय फेरी में कुल 271 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे। इनमें से 225 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है, जबकि 41 लोगों की तलाश अभी भी जारी है। यह फेरी पूर्वी जावा प्रांत के सुराबाया शहर से दक्षिण सुलावेसी के […]

मॉस्को के रेस्तरां में बम धमाका: 3 की मौत, 21 घायल, महिला हमलावर भी मारी गई

  मॉस्को। रूस की राजधानी मॉस्को के मध्य क्षेत्र स्थित एक रेस्तरां में शनिवार को हुए बम विस्फोट में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हुए हैं। रूसी अधिकारियों के अनुसार, मृतकों में विस्फोटक लेकर पहुंची कथित महिला भी शामिल है। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती के मुताबिक, यह घटना कुड्रिन्स्काया स्क्वायर स्थित एक रेस्तरां में हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक महिला कथित तौर पर विस्फोटक उपकरण लेकर रेस्तरां के अंदर प्रवेश करने की कोशिश कर रही थी। प्रवेश द्वार पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने उसे रोक दिया, तभी विस्फोट हो गया। धमाके में महिला, सुरक्षा गार्ड और रेस्तरां में […]

पाकिस्तान: बलूचिस्तान की कोयला खदान में भीषण विस्फोट, 32 मजदूरों की मौत; कई अब भी फंसे

  इस्लामाबाद/क्वेटा। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के बाहरी इलाके में स्थित एक कोयला खदान में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 32 मजदूरों की मौत हो गई। अधिकारियों के अनुसार, 10 अन्य मजदूर अब भी खदान के भीतर फंसे हुए हैं। उनकी तलाश के लिए राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है, हालांकि उनके जीवित बचने की संभावना बेहद कम बताई जा रही है। मीथेन गैस बनने से हुआ विस्फोट सरकारी खदान निरीक्षक गनी बलोच के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह खदान में मीथेन गैस का अत्यधिक जमाव सामने आया है। विस्फोट के बाद पहले सात और फिर अन्य मजदूरों के शव निकाले गए। […]

जापान में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी; क्यूशू में रोकी गई ट्रेन सेवाएं

  ० कुमामोटो प्रांत में तेज झटकों के बाद अलर्ट, परमाणु संयंत्र सुरक्षित; चीन के छिंगहाई में भी 20 मिनट के भीतर दो भूकंप टोक्यो। जापान के दक्षिणी कुमामोटो प्रांत में मंगलवार को 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया, जिसके बाद जापान मौसम विज्ञान एजेंसी (JMA) ने 1 मीटर तक ऊंची सुनामी की चेतावनी जारी कर दी। प्रशासन ने लोगों से समुद्र तट और तटीय क्षेत्रों से तुरंत दूर रहने की अपील की है। भूकंप के बाद सरकार ने दक्षिणी क्यूशू द्वीप के कुमामोटो, नागासाकी, कागोशिमा, फुकुओका, सागा, ओइता और मियाजाकी प्रांतों के लिए आपातकालीन भूकंप चेतावनी जारी की। एहतियात के तौर पर राहत और बचाव एजेंसियों को अलर्ट पर […]

बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें पद छोड़ने की वजह

  ० स्वास्थ्य कारणों का दिया हवाला, नए राष्ट्रपति के चुनाव तक संसदीय अध्यक्ष संभालेंगे कार्यभार ढाका। बांग्लादेश की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनका कार्यकाल अभी करीब दो वर्ष शेष था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से उनके इस्तीफे की अटकलें तेज थीं। राष्ट्रपति के एक करीबी सहयोगी ने उनके इस्तीफे की पुष्टि की है। स्वास्थ्य कारणों से छोड़ा पद 76 वर्षीय मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्थानीय मीडिया से बातचीत में बताया कि वे लंबे समय से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं, जिसके चलते उन्होंने पद छोड़ने का फैसला लिया। राष्ट्रपति भवन के प्रवक्ता के अनुसार, […]

पश्चिम एशिया तनाव: होर्मुज जलडमरूमध्य में भारतीय नाविकों की तैनाती पर रोक, सरकार का बड़ा फैसला

  नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और हालिया समुद्री हमलों के बाद भारत सरकार ने भारतीय नाविकों (सीफेयरर्स) की सुरक्षा को लेकर बड़ा एहतियाती कदम उठाया है। महानिदेशालय समुद्री प्रशासन (DGMA) ने जहाज मालिकों, जहाज प्रबंधन कंपनियों और भर्ती एजेंसियों को अगले आदेश तक होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने वाले जहाजों पर भारतीय नाविकों की तैनाती नहीं करने के निर्देश दिए हैं। सुरक्षा को लेकर जारी हुई सख्त एडवाइजरी डीजीएमए की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि फारस की खाड़ी, होर्मुज जलडमरूमध्य और आसपास के समुद्री क्षेत्रों में संचालित सभी जहाजों के कप्तान (मास्टर) सुरक्षा को लेकर पूरी सतर्कता बरतें। उन्हें नेविगेशन चेतावनियों, सुरक्षा सलाह और […]

ओमान तट पर जहाजों पर हमले के बाद भारत सख्त, ईरानी राजनयिक तलब; भारतीय नाविक की मौत पर मांगा जवाब

  नई दिल्ली। ओमान के तट के पास व्यापारिक जहाजों पर हुए मिसाइल हमले में एक भारतीय नाविक की मौत के बाद भारत ने कड़ा रुख अपनाया है। विदेश मंत्रालय ने ईरानी दूतावास के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन मोहम्मद जवाद होसैनी समेत अन्य ईरानी राजनयिकों को तलब कर इस घटना पर जवाब मांगा और अपनी गहरी चिंता जताई। भारतीय नागरिक की मौत के बाद बढ़ी सख्ती यह राजनयिक कदम उस हमले के बाद उठाया गया है, जिसमें होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के ध्वज वाले दो तेल टैंकरों को निशाना बनाया गया। हमले में एक भारतीय चालक दल के सदस्य की मौत हो गई, जबकि कई […]

ईरानी मिसाइल हमले से दहला होर्मुज जलडमरूमध्य, UAE के दो तेल टैंकर बने निशाना; भारतीय क्रू मेंबर की मौत, 8 घायल

  नई दिल्ली/अबू धाबी। होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, ओमान के क्षेत्रीय जल क्षेत्र से गुजर रहे UAE के दो राष्ट्रीय तेल टैंकर ‘मोम्बासा’ और ‘अल बहिया’ पर ईरान की ओर से दागी गई दो क्रूज मिसाइलों से हमला किया गया। इस हमले में एक भारतीय चालक दल के सदस्य की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हुए हैं। 6 भारतीय समेत 8 लोग घायल रक्षा मंत्रालय के अनुसार, घायलों में 6 भारतीय नागरिक और 2 यूक्रेनी नागरिक शामिल हैं। इनमें से चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। हमले के बाद दोनों […]

शादी से लौट रहे मेहमानों की पिकअप दो ट्रकों के बीच फंसी, 13 की मौत; हाईवे पर मची चीख-पुकार

  ० यू-टर्न लेते समय पीछे से ट्रक ने मारी टक्कर, दूसरी लेन में पहुंची पिकअप को सामने से आ रहे ट्रक ने भी रौंदा इंटरनेशनल न्यूज़। इंडोनेशिया के जावा द्वीप पर एक भीषण सड़क हादसे में शादी समारोह से लौट रहे 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। हाईवे पर यू-टर्न लेते समय पिकअप वाहन पहले पीछे से आए ट्रक की चपेट में आया और फिर दूसरी लेन में पहुंचने पर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कैसे हुआ हादसा? स्थानीय यातायात पुलिस प्रमुख उंदांग स्यारिफ हिदायत के मुताबिक यह हादसा रविवार दोपहर जावा […]

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों की स्पीडबोट पलटी, 15 की मौत; दूतावास ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

  नई दिल्ली/हनोई। वियतनाम के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल फु क्वोक द्वीप के पास भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट के पलटने से बड़ा हादसा हो गया। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार इस दुर्घटना में 15 लोगों की मौत हुई है, जबकि कई अन्य लोगों को बचाने के लिए राहत एवं बचाव अभियान जारी है। हादसे के बाद हनोई स्थित भारतीय दूतावास और हो ची मिन्ह सिटी स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए हैं। भारतीय दूतावास ने बताया कि हादसा फु क्वोक द्वीप के पास हुआ, जहां भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही नाव पलट गई। स्थानीय प्रशासन घटनास्थल पर […]