Close

Shinzo Abe Death- जापान के पूर्व पीएम शिंजो की मौत, सभा में मारी गोली

टोक्यो। एक सभा को शुक्रवार की सुबह संबोधित करते हुए जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मार दी गई थी। इलाज के दौरान अस्पताल में उनका निधन हो गया। हमलावर ने पीछे से उन पर दो गोलियां दागीं थी, जिसके बाद शिंजो आबे जमीन पर गिर पड़े थे।

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारने का नया वीडियो सामने आया है। इसमें हमलावर आबे पर पीछे से गोली चलाता दिखता है। इसके बाद धुआं ही धुआं दिखाई देता है।

इधर जापानी मीडिया के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक शिंजो आबे पर हमले के आरोपी ने अपराध कबूल लिया है। उसने कहा है कि वह आबे की हत्या करना चाहता था। क्योंकि वह उनसे असंतुष्ट था।

न्यूज एजेंसी एपी ने जापान के एक अधिकारी के हवाले से बताया, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे हमले के बाद वह सांस नहीं ले रहे थे। एयरलिफ्ट करते वक्त उनकी दिल की धड़कने भी बंद थी। वहीं हमले की सूचना के बाद जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा व अन्य कैबिनेट मंत्री टोक्यो लौट आए।

दुखी मन से पीएम मोदी ने किया ट्वीट
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्वीट भी सामने आया है। उन्होंने शिंजो आबे के निधन पर दुखी मन से शब्ध लिखे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, मेरे प्यारे दोस्त शिंजो आबे पर हुए हमले से बहुत व्यथित हूं। हम सब की प्रार्थना उनके परिवार व जापान के लोगों के साथ है।

मनमोहन सिंह ने की हमले की निंदा
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने भी शिंजो आबे पर हुए हमले की निंदा की है। उन्होंने कहा, मेरे मित्र पूर्व प्रधानमंत्री आबे पर हुए दुखद हमले से गहरा सदमा पहुंचा है। मेरी प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ है।

समुद्री आत्मरक्षा बल का पूर्व सदस्य है हमलावर
जापान के सरकारी चैनल एनएचके के मुताबिक हमलावर की पहचान जापानी समुद्री आत्मरक्षा बल के पूर्व सदस्य के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि बंदूकधारी ने स्वीकार किया कि उसने आबे को मारने की कोशिश की क्योंकि वह उनसे ‘असंतुष्ट’ था।

हमले को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता- फुमियो किशिदा
हमले के बाद जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, मैं इस हमले की निंदा करता हूं। इस हमले को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने आगे कहा, हम वह सब कुछ करेंगे जो हम कर सकते हैं। हम दुखी हैं।

घटना की बारीकी से निगरानी कर रहे- व्हाइट हाउस
शिंजो आबे पर हमले के बाद व्हाइट हाउस का भी बयान सामने आया है। व्हाइट हाउस ने कहा, जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुए हमले की हम बारीकी से निगरानी कर रहे हैं। हम उनके परिवार व जापान के लोगों के साथ हैं।

समुद्री सेना का पूर्व सैनिक रहा है हमलावर
जापान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हमला करने वाले संदिग्ध की पहचान हो गई है। 41 वर्षीय हमलावर का नाम यामागामी तेत्सुया है और वह जापान की समुद्री सेना का पूर्व सैनिक रहा है।

जापान में बंदूक नियंत्रण के सख्त कानून लागू हैं
दुनिया के सबसे सुरक्षित देशों में से एक माने जाने वाले जापान में यह हमला हैरान करने वाला है। जापान में बंदूक नियंत्रण का सख्त कानून लागू है।

एनएचके’ ने घटना का एक फुटेज प्रसारित किया है, जिसमें शिंजो आबे को सड़क पर गिरते हुए देखा जा सकता है और कई सुरक्षाकर्मी उनकी ओर भागते हुए देखे जा सकते हैं। आबे जब जमीन पर गिरे तो उन्होंने अपने सीने पर हाथ रखा हुआ था तथा उनकी कमीज पर खून लगा हुआ देखा गया।

scroll to top