Big News : 14 जुलाई से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र ,होंगी सिर्फ 5 बैठकें

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में 14 जुलाई से 18 जुलाई 2025 तक मानसून सत्र में सिर्फ पाँच बैठकें होंगी। वित्तीय वर्ष 2025‑26 के लिए सरकार के दूसरे बजट की राह यहीं से साफ होगी, तो विपक्ष किसान और खाद संकट जैसे ज्वलंत मुद्दों पर घेरा कसने को तैयार है। रायपुर के मौजूदा विधानसभा भवन में यह अंतिम सत्र होगा; दिसंबर में शीतकालीन सत्र नवा रायपुर की नई इमारत से इतिहास रचेगा।  

Big News : नक्सलियों के IED ब्लास्ट में ASP आकाश राव गिरपुंजे हुए शहीद, 4 जवान गभीर रूप से घायल

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के कोंटा क्षेत्र में नक्सलियों के IED ब्लास्ट में एडिशनल एसपी (ASP) आकाश राव गिरपुंजे शहीद हो गए हैं। ब्लास्ट में SDOP और थाना प्रभारी सहित 4 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। नक्सली हमले में शहीद हुए एडिशनल एसपी आकाश राव गिरपुंजे को लेकर रायपुर में शोक की लहर है। शहीद अधिकारी का परिवार रायपुर में रहता है। उनके शहीद होने की खबर मिलते ही सिविल लाइंस स्थित उनके सरकारी निवास पर शोक की लहर दौड़ गई। पड़ोसी, रिश्तेदार और पुलिस अधिकारी शोक-संवेदना व्यक्त करने पहुंच रहे हैं। उनकी पत्नी और बच्चों की हालत बेहद दुखद है। पोकलेन में लगाई आग […]

Big News : छत्तीसगढ़ में अब सरकारी कर्मचारियों को नहीं मिलेगी शनिवार की छुट्टी, हफ्ते में 6 दिन करना होगा काम

रायपुर। अब राज्य के सरकारी दफ्तरों में शनिवार की छुट्टी खत्म कर दी गई है। यानि अब हफ्ते में 5 की जगह 6 कार्य दिवस होंगे, जबकि रविवार को छुट्टी रहेगी।सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने इस संबंध में एक रिपोर्ट तैयार कर राज्य सरकार को भेज दी है। इसमें सुझाव दिया गया है कि सभी विभागों को शनिवार को भी काम करना चाहिए ताकि आम नागरिकों के काम जल्दी निपट सकें। इससे प्रशासन की कार्यकुशलता बढ़ेगी और फाइलों के निपटारे में तेजी आएगी। यह आदेश पुलिस विभाग और मंत्रालय में पहले ही लागू हो चुका है। इन विभागों में शनिवार को छुट्टी नहीं होती। अब इसी तरह अन्य सरकारी विभागों […]

Big News : केस खत्म करने के लिए 2 करोड़ की रिश्वत का आरोप, 20 लाख की किश्त लेते CBI के हत्थे चढ़ा ED के डिप्टी डायरेक्टर

  भुवनेश्वर। ओडिशा में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के एक डिप्टी डायरेक्टर 20 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए पकडे गए। उन पर सीबीआई ने शिकंजा कसा है.जानकारी के मुताबिक, ईडी अधिकारी पर केस खत्म करने के लिए कारोबारी से 5 करोड़ की रिश्वत मांगी गई थी और फिर 2 करोड़ में डील डन हुई थी. हालांकि, जब कारोबारी ने अधिकारी को रिश्वत की पहली किस्त दी तभी ईडी अधिकारी पर सीबीआई ने शिकंजा कसा. सीबीआई ने ईडी अधिकारी चिंतन रघुवंशी को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है. अधिकारियों ने गुरुवार को कहा कि सीबीआई ईडी अधिकारी से पूछताछ कर रही है. पीटीआई के मुताबिक, सीबीआई ने ओडिशा में एक […]