CGPSC भर्ती घोटाले में CBI के बाद ED की एंट्री : पूर्व चेयरमैन टामन सोनवानी, पूर्व सचिव जेके ध्रुव समेत 5 ठिकानों पर छापेमारी

  रायपुर/दुर्ग। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले की जांच में अब प्रवर्तन निदेशालय (ED) भी सक्रिय हो गया है। सीबीआई की कार्रवाई के बाद बुधवार को ईडी ने एक साथ पांच ठिकानों पर दबिश देकर दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन की जांच शुरू कर दी। कार्रवाई से प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मच गया है। ईडी की टीम ने पूर्व CGPSC चेयरमैन टामन सिंह सोनवानी, पूर्व सचिव जीवन किशोर (जेके) ध्रुव, पूर्व परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक, राज्यपाल के पूर्व सचिव एवं रिटायर्ड IAS अमृत खलको और आरोपी ललित गणवीर के भाई भूपेंद्र गणवीर के ठिकानों पर छापेमारी की। भिलाई से राजनांदगांव तक एक्शन, खंगाले जा रहे दस्तावेज जानकारी […]

रायपुर में सफाई व्यवस्था पर संकट: भुगतान नहीं मिलने से ठेकेदारों की हड़ताल, 70 वार्डों में सफाई कार्य ठप

  रायपुर। राजधानी रायपुर में सफाई व्यवस्था पर बड़ा संकट खड़ा हो गया है। लंबे समय से बकाया भुगतान नहीं मिलने से नाराज सफाई ठेकेदार बुधवार सुबह से हड़ताल पर चले गए हैं। ठेकेदारों के काम बंद करने के बाद नगर निगम क्षेत्र के सभी 70 वार्डों में सफाई कार्य ठप हो गया है, जिससे शहर में गंदगी बढ़ने की आशंका गहरा गई है। चार महीने से अटका करोड़ों का भुगतान हड़ताल पर बैठे ठेकेदारों का कहना है कि नगर निगम की ओर से पिछले चार महीनों से भुगतान नहीं किया गया है। उनके अनुसार, सभी वार्डों का मासिक भुगतान करीब 4 करोड़ रुपये होता है, लेकिन लगातार भुगतान अटकने […]

Big News : अहमदाबाद में अवैध घुसपैठियों पर बड़ा शिकंजा: 290 से अधिक संदिग्ध हिरासत में, 131 बांग्लादेशी होने की पुष्टि

  अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में अवैध घुसपैठ के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 290 से अधिक संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में 131 लोगों के अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक होने की पुष्टि हुई है, जबकि करीब 160 अन्य संदिग्धों से पूछताछ जारी है। देर रात चला मेगा ऑपरेशन अहमदाबाद पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने देर रात चंडोला, गुलाबनगर और खोडियारनगर क्षेत्रों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के दस्तावेजों की जांच की गई और संदिग्ध पाए जाने पर उन्हें हिरासत में लिया […]

Big News : PSC घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन: पूर्व सचिव जेके ध्रुव के घर फिर छापा, भर्ती घोटाले के नए सबूतों की तलाश

  भिलाई। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) भर्ती घोटाले की जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने मंगलवार को एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए आयोग के पूर्व सचिव और रिटायर्ड आईएएस अधिकारी जेके ध्रुव (जीवन किशोर ध्रुव) के ठिकानों पर छापेमारी की। सीबीआई की टीम सुबह भिलाई के सेक्टर-10 स्थित उनके निवास पहुंची और दस्तावेजों व डिजिटल रिकॉर्ड की गहन जांच शुरू की। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई अधिकारी दो इनोवा वाहनों में पहुंचे और लंबे समय तक घर के भीतर जांच-पड़ताल करते रहे। बताया जा रहा है कि टीम भर्ती प्रक्रिया से जुड़े अहम दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और वित्तीय लेन-देन के संभावित सबूत खंगाल रही है। ध्रुव से […]

स्मार्ट मीटर पर योगी सरकार का बड़ा यू-टर्न: प्रीपेड व्यवस्था खत्म, पुराने सिस्टम की वापसी; छत्तीसगढ़ में भी बढ़ी हलचल

  रायपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने स्मार्ट प्रीपेड बिजली मीटरों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। लगातार मिल रही शिकायतों, तकनीकी खामियों और उपभोक्ताओं के विरोध के बाद राज्य सरकार ने स्मार्ट मीटरों की अनिवार्य प्रीपेड व्यवस्था समाप्त कर दी है। अब उपभोक्ताओं को पहले बिजली उपयोग करने और बाद में बिल भुगतान करने की सुविधा मिलेगी। ऊर्जा विभाग के फैसले के बाद उत्तर प्रदेश में स्मार्ट मीटरों को पोस्टपेड मोड पर संचालित किया जाएगा। इसके साथ ही उपभोक्ताओं को प्रीपेड और पोस्टपेड मीटर के बीच चयन की स्वतंत्रता भी दी गई है। सरकार के इस निर्णय को बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत माना जा रहा […]

Big News : छत्तीसगढ़ प्रशासनिक जगत को बड़ी क्षति: वरिष्ठ रिटायर्ड IAS बीकेएस रे का निधन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। 1972 बैच के वरिष्ठ रिटायर्ड आईएएस अधिकारी बीकेएस रे का मंगलवार देर रात निधन हो गया। वे 77 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। बीकेएस रे रायपुर के सुंदर नगर स्थित अपने निवास पर रह रहे थे। उनके निधन की खबर से प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। वरिष्ठ अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और उनके परिचितों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। कई महत्वपूर्ण पदों पर दी सेवाएं अपने लंबे प्रशासनिक करियर के दौरान बीकेएस रे ने राजनांदगांव सहित कई जिलों में कलेक्टर के रूप में […]

Big news :रायपुरवासियों को नगर निगम का बड़ा झटका: बढ़ा यूजर चार्ज, अब संपत्तिकर के साथ देनी होगी ज्यादा राशि

  रायपुर। राजधानी रायपुर के नागरिकों पर नगर निगम ने अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालते हुए यूजर चार्ज में बढ़ोतरी कर दी है। नए फैसले के तहत अब आवासीय और व्यावसायिक दोनों श्रेणी के संपत्ति मालिकों को संपत्तिकर के साथ पहले से अधिक शुल्क का भुगतान करना होगा। नगर निगम द्वारा जारी संशोधित दरों के अनुसार, आवासीय संपत्तियों पर सालाना 120 रुपये और व्यावसायिक संपत्तियों पर सालाना 360 रुपये अतिरिक्त यूजर चार्ज लिया जाएगा। यह राशि संपत्तिकर के साथ ही वसूली जाएगी। नगर निगम का कहना है कि शहर में सफाई व्यवस्था, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और अन्य नागरिक सुविधाओं के बेहतर संचालन के लिए यूजर चार्ज में संशोधन किया गया है। […]

Breaking : साप्ताहिक बाजार पर गिरी आफत: आकाशीय बिजली की चपेट में 11 लोग, महिला की मौत, 10 घायल

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। चंदेनार साप्ताहिक बाजार में अचानक गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, चंदेनार साप्ताहिक बाजार में बड़ी संख्या में ग्रामीण खरीदारी के लिए पहुंचे हुए थे। इसी दौरान मौसम ने अचानक करवट ली और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरते ही लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। […]

प्रार्थना सभा में बवाल: दो पक्षों के बीच खूनी झड़प, कई घायल; गांव में तनाव का माहौल

  सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आयोजित एक प्रार्थना सभा उस समय हिंसक संघर्ष में बदल गई, जब दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। घटना में कई ग्रामीण घायल हो गए, जबकि पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, तोंगपाल थाना क्षेत्र के साडरापाल गांव में प्रार्थना सभा चल रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही तोंगपाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची […]

Big News:न्याय की गुहार लेकर पहुंचा युवक, कलेक्ट्रेट में आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप; बीजेपी पार्षद पर लगाए गंभीर आरोप

धमतरी। धमतरी कलेक्ट्रेट परिसर में जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अपनी शिकायत लेकर पहुंचे एक युवक ने कथित तौर पर न्याय नहीं मिलने से परेशान होकर खुद पर मिट्टी तेल छिड़क आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। युवक ने एक भाजपा पार्षद पर प्रताड़ना और दबंगई के गंभीर आरोप लगाए हैं। धमतरी कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान एक युवक के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक लंबे समय से अपनी शिकायत को लेकर अधिकारियों के चक्कर काट रहा था, लेकिन उसे कोई राहत […]