दिल्ली में बड़ा आतंकी मॉड्यूल बेनकाब: ISI और अंडरवर्ल्ड कनेक्शन के आरोप, 9 संदिग्ध गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बड़े सुरक्षा अभियान के तहत कथित आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए नौ संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह मॉड्यूल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और मुंबई अंडरवर्ल्ड से जुड़े तत्वों के संपर्क में था तथा देश के महत्वपूर्ण ठिकानों को निशाना बनाने की साजिश रच रहा था। अधिकारियों के मुताबिक कार्रवाई लंबे समय से चल रही निगरानी, खुफिया इनपुट और तकनीकी जांच के आधार पर की गई। संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के बाद स्पेशल सेल ने समन्वित अभियान चलाकर विभिन्न स्थानों से आरोपियों को गिरफ्तार किया। हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद पुलिस ने दावा किया है […]

CG Crime : रायपुर कोर्ट में खूनी संघर्ष: पेशी के दौरान भाई ने भाई पर किया हमला, कोर्ट परिसर में मची अफरा-तफरी

  रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित जिला न्यायालय परिसर में शनिवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। पेशी के लिए कोर्ट पहुंचे दो भाइयों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि एक भाई ने दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में घायल युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के बाद न्यायालय परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। अचानक हुए हमले से वहां मौजूद वकील, पक्षकार और आम लोग भी सकते में आ गए। पेशी के दौरान हुआ हमला प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक दोनों भाई किसी मामले में सुनवाई […]

समाधान शिविर में घूसखोर बाबू पर ACB का शिकंजा, 40 हजार रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ा गया कर्मचारी

  कोरबा। जिले के तुमान में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर के दौरान एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एसीबी टीम ने सहायक ग्रेड-2 के बाबू प्रदीप मिश्रा को 40 हजार रुपये की घूस लेते हुए दबोच लिया। जानकारी के मुताबिक, सेवानिवृत्त शिक्षक अमृतलाल बघेल से सरकारी काम कराने के बदले आरोपी कर्मचारी ने 40 हजार रुपये की मांग की थी। परेशान होकर शिक्षक ने इसकी शिकायत बिलासपुर एसीबी से की, जिसके बाद टीम ने जाल बिछाकर कार्रवाई की योजना बनाई। बताया जा रहा है कि डीएसपी अजीत सिंह के नेतृत्व में एसीबी की टीम […]

किसान से रिश्वत लेते पटवारी का वीडियो वायरल, टेबल के नीचे गिन रहा था नोट; SDM ने किया सस्पेंड

  कोरबा। जिले में रिश्वतखोरी का एक और मामला सामने आया है, जहां किसान से पैसे लेते हुए एक पटवारी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पटवारी को निलंबित कर दिया है। मामला पोड़ी उपरोड़ा ब्लॉक के पसान तहसील अंतर्गत पिपरिया हल्के का है। जानकारी के अनुसार पिपरिया और सिर्री हल्के के पटवारी विनोद अग्रवाल ने जमीन का वन पट्टा ऑनलाइन करने के लिए 5 हजार रुपये और फौती नामांतरण के लिए 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। बताया जा रहा है कि काम करवाने के लिए परेशान किसान ने मजबूरी में पटवारी को रिश्वत […]

देशभर में NIA की बड़ी कार्रवाई: 4 राज्यों में 12 ठिकानों पर छापेमारी, ड्रोन से हथियार सप्लाई नेटवर्क की जांच तेज

  नई दिल्ली। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने आतंकी नेटवर्क और हथियार तस्करी के खिलाफ देशभर में बड़ा अभियान शुरू किया है। एजेंसी ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार और महाराष्ट्र में एक साथ 12 ठिकानों पर छापेमारी कर संदिग्ध नेटवर्क की जांच तेज कर दी है। यह कार्रवाई पाकिस्तान से जुड़े ऑपरेटिव जसवीर चौधरी और उसके भारतीय सहयोगियों से जुड़े मामले में की जा रही है। जांच एजेंसियों के अनुसार, आरोप है कि पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भारत में हथियार, गोला-बारूद और आईईडी की बड़ी खेप भेजी जा रही थी। इन हथियारों का इस्तेमाल पंजाब, दिल्ली और देश के अन्य हिस्सों में बड़े आतंकी हमलों के लिए किया जाना […]

NEET UG 2026: परीक्षा शुल्क रिफंड के लिए बैंक डिटेल जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ी, NTA ने जारी किया नया अपडेट

नई दिल्ली। नीट यूजी 2026 परीक्षा से जुड़े उम्मीदवारों के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने अहम अपडेट जारी किया है। एनटीए ने परीक्षा शुल्क वापसी के लिए बैंक खाते की जानकारी जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 22 जून 2026 कर दी है। यह निर्णय उन अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है, जिन्होंने अब तक अपने बैंक डिटेल्स जमा नहीं किए थे। जानकारी के अनुसार, नीट यूजी 2026 परीक्षा 3 मई को आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक के आरोप सामने आने के बाद एनटीए ने 12 मई को इसे रद्द कर दिया था। इसके बाद 21 जून को पुनः परीक्षा कराने का […]

कर्नाटक में सियासी संकट खत्म, सिद्धारमैया का इस्तीफा स्वीकार; नई सरकार गठन का रास्ता साफ

  बेंगलुरु। कर्नाटक की राजनीति में बड़ा बदलाव औपचारिक रूप ले चुका है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के इस्तीफे को राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने स्वीकार कर लिया है, जिसके साथ ही राज्य में नई सरकार गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। राजभवन से जारी आदेश के अनुसार, संविधान के अनुच्छेद 164(1) के तहत यह कार्रवाई की गई है। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि नई सरकार बनने तक सिद्धारमैया कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी निभाते रहेंगे। इस्तीफे की स्वीकृति के बाद अब कर्नाटक में नई सरकार गठन का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है। कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार के अगले मुख्यमंत्री बनने की संभावनाएं प्रबल मानी […]

हमीरपुर में बड़ा हादसा: बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का हिस्सा ढहा, 6 मजदूरों की मौत

  हमीरपुर। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में गुरुवार देर रात तेज आंधी, तूफान और बारिश के बीच बड़ा हादसा हो गया। बेतवा नदी पर निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे मलबे में दबकर छह मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि कई अन्य मजदूरों के अब भी मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि थाना ललपुरा क्षेत्र के मोराकंदर परसानी और थाना कुरारा क्षेत्र के नैथी गांव को […]

पंडवानी की स्वर सम्राज्ञी तीजन बाई अस्पताल में भर्ती, फैंस कर रहे जल्द स्वस्थ होने की दुआ

  दुर्ग। छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध पंडवानी लोक गायिका और पद्मविभूषण सम्मान से अलंकृत डॉ. तीजन बाई की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें रायपुर एम्स में भर्ती कराया गया है। शुरुआत में उन्हें ट्रॉमा एवं इमरजेंसी विभाग में लाया गया, जिसके बाद हालत को देखते हुए मेडिकल इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में शिफ्ट किया गया। तीजन बाई की बहू वेणु देशमुख ने बताया कि रात करीब 11 बजे उन्हें आईसीयू में स्थानांतरित किया गया। डॉक्टरों की जांच और मेडिकल रिपोर्ट में सामने आया कि उनके फेफड़ों में पानी भर गया है और उन्हें निमोनिया की शिकायत भी है। इसके साथ ही उनका ब्लड प्रेशर काफी लो बताया गया है। हालांकि परिवार […]

Big news : कर्नाटक में बड़ा राजनीतिक उलटफेर: मुख्यमंत्री सिद्दरमैया ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

  बेंगलुरु। कर्नाटक की राजनीति में गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम सामने आया। Siddaramaiah ने दोपहर करीब 3 बजे राजभवन पहुंचकर राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उनके इस्तीफे के साथ ही राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री आवास पर हुई अहम बैठक के बाद सिद्दरमैया ने यह फैसला लिया। बताया जा रहा है कि पार्टी आलाकमान के संकेत के बाद नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया तेज हुई थी। इस्तीफे के बाद अब नए मुख्यमंत्री को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि D. K. Shivakumar को राज्य की कमान सौंपी जा सकती है। हालांकि पार्टी की ओर से आधिकारिक घोषणा […]