West Bengal Election : टीएमसी-एजेयूपी में हिंसक टकराव: गाड़ियों में तोड़फोड़, पत्थरबाजी और लाठियां चलीं, बंगाल मतदान के दौरान नाओदा में बवाल

मुर्शिदाबाद। पश्चिम बंगाल में 152 विधानसभा सीटों पर पहले चरण के मतदान के दौरान मुर्शिदाबाद जिले के नाओदा क्षेत्र में एक बार फिर राजनीतिक तनाव हिंसक रूप लेता नजर आया। मतदान प्रक्रिया के बीच शिवनगर गांव में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और आम जनता उन्नयन पार्टी (एजेयूपी) के बीच तीखी झड़प की खबरों ने माहौल को गरमा दिया। जानकारी के अनुसार, मतदान के दौरान दोनों दलों के समर्थक आमने-सामने आ गए और स्थिति तेजी से बिगड़ गई। इस दौरान जमकर नारेबाजी, पत्थरबाजी और लाठीचार्ज जैसी घटनाएं सामने आईं, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। एजेयूपी प्रमुख हुमायूं कबीर ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि टीएमसी ने उनकी पार्टी के […]

तमिलनाडु चुनाव LIVE: रजनीकांत ने डाला वोट, कमल हासन बेटी संग लाइन में दिखे, विजय को घेरने पहुंची भीड़

चेन्नई। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के तहत राज्य में मतदान जारी है। इस दौरान साउथ सिनेमा के कई बड़े सितारे अलग-अलग मतदान केंद्रों पर वोट डालते नजर आए। रजनीकांत ने किया मतदान सुपरस्टार रजनीकांत चेन्नई के स्टेला मैरिस कॉलेज स्थित मतदान केंद्र पर वोट डालने पहुंचे। उन्होंने लोगों से भी मतदान करने की अपील की। कमल हासन बेटी के साथ लाइन में लगे अभिनेता और नेता कमल हासन अपनी बेटी श्रुति हासन के साथ वोट डालने पहुंचे। उन्होंने आम नागरिकों की तरह लाइन में खड़े होकर मतदान किया। विजय को देखने उमड़ी भीड़ टीवीके प्रमुख और अभिनेता थलापति विजय जब मतदान केंद्र पहुंचे तो वहां मौजूद भीड़ ने उन्हें घेर लिया। […]

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 मतदान LIVE: टीएमसी और बीजेपी में कांटे की टक्कर, पहले चरण की 152 सीटों पर वोटिंग जारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के तहत पहले चरण का मतदान गुरुवार को जारी है। इस चरण में राज्य के 16 जिलों की 152 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। कुल 1,478 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। इन 152 निर्वाचन क्षेत्रों में 44 हजार से अधिक मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 7,384 को अत्यधिक संवेदनशील घोषित किया गया है। इस चरण में लगभग 3 करोड़ 60 लाख मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच माना जा रहा है। कुल 44,376 बूथों पर मतदान हो रहा है, जिनमें करीब 3,000 सहायक बूथ शामिल हैं। 5,444 बूथों का संचालन […]

मणिपुर में तड़के लगा 5.2 तीव्रता का भूकंप का झटका , जापान में सुनामी की चेतावनी

दिल्ली। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के अनुसार मंगलवार तड़के मणिपुर में 5.2 तीव्रता का भूकंप आया। वहीं जापान में आए तेज भूकंप के बाद समुद्र में ऊंची लहरें उठीं और तटीय इलाकों में सुनामी का असर देखा गया। राहत की बात यह है कि अभी तक किसी बड़े जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। मणिपुर में सुबह-सुबह मची अफरा-तफरी NCS के मुताबिक, सुबह 5:59 बजे कामजोंग जिला में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.2 मापी गई और इसका केंद्र जमीन से 62 किलोमीटर की गहराई पर था। अचानक आए झटकों से लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। फिलहाल किसी प्रकार के […]

बालोतरा: पचपदरा रिफाइनरी में लगी भीषण आग, मचा हड़कंप,कल पीएम मोदी करने वाले थे उद्घाटन

बालोतरा (राजस्थान). पचपदरा रिफाइनरी परिसर में सोमवार को अचानक एक प्रोसेसिंग यूनिट में भीषण आग लग गई, जिससे पूरे क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब रिफाइनरी का उद्घाटन अगले ही दिन यानी 21 अप्रैल को प्रस्तावित है। आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियां और रिफाइनरी प्रबंधन तुरंत सक्रिय हो गए और मौके पर स्थिति को संभालने की कोशिशें शुरू कर दी गईं। प्रोसेसिंग यूनिट में लगी आग प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग रिफाइनरी की एक प्रोसेसिंग यूनिट में लगी है। घटना के बाद परिसर में दहशत और हलचल का माहौल बन गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं […]

डिजिटल अरेस्ट स्कैम पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, बढ़ते साइबर अपराधों पर जताई गंभीर चिंता,CJI सूर्यकांत बोले- शिक्षित लोगों का भी शिकार चौंकाने वाला

  नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने देश में “डिजिटल अरेस्ट” के नाम पर हो रही साइबर ठगी की बढ़ती घटनाओं को लेकर एक बार फिर गंभीर चिंता जताई है। सोमवार को हुई सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि यह बेहद हैरान करने वाली बात है कि उच्च शिक्षित और जागरूक लोग भी इस तरह के साइबर अपराधों का शिकार हो रहे हैं। मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ, जिसमें न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची भी शामिल थे, इस मामले पर स्वतः संज्ञान लेते हुए सुनवाई कर रही थी। इस दौरान अटॉर्नी जनरल आर. वेंकटरमानी ने अदालत को बताया कि सरकार इस मुद्दे पर लगातार काम कर रही है और संबंधित […]

उधमपुर में दर्दनाक बस हादसा: खाई में गिरी यात्री बस, 12 की मौत, कई यात्री गंभीर रूप से घायल

  उधमपुर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई, जिसमें एक यात्री बस गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में 12 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बस जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रही थी और यह हादसा रामबन-बनिहाल मार्ग के पास हुआ। दुर्घटना सुबह लगभग 10 बजे हुई, जब बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस और सेना के जवान मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू […]

दिल्ली में दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्यूंग का भव्य स्वागत, भारत-कोरिया संबंधों को नई दिशा

  दिल्ली। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे म्यूंग अपने भारत दौरे पर हैं। सोमवार को राष्ट्रपति भवन परिसर में उनका औपचारिक और भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं मौजूद रहकर विदेशी मेहमान का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। राष्ट्रपति ली के साथ उनकी पत्नी और दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम ही क्यूंग भी भारत आई हैं। इसके बाद उन्होंने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर विदेश मंत्रालय ने इस दौरे को भारत और दक्षिण कोरिया के बीच “विशेष रणनीतिक साझेदारी” को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया […]

कवर्धा में सनसनी : शादीशुदा जोड़े ने लगाई फांसी, 4 साल पहले किया था प्रेम विवाह

कवर्धा। कवर्धा में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां एक प्रेमी जोड़े ने अपने ही मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतकों की पहचान रामलाल चंद्रवंशी और रीना चंद्रवंशी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों पहले से शादीशुदा थे, लेकिन करीब 4 साल पहले घर से भागकर एक-दूसरे से विवाह किया था।फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है और मामला रहस्य बना हुआ है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। यह पूरा मामला पांडातराई थाना क्षेत्र के जंगलपुर गांव का बताया […]

कोयला घोटाले में बड़ा एक्शन, IAS समीर विश्नोई की 4 करोड़ रुपये की 9 अवैध संपत्तियां कुर्क करने का आदेश

  रायपुर। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (ईओडब्ल्यू) की जांच में कोयला घोटाले के प्रमुख आरोपी आईएएस समीर विश्नोई की लगभग 4 करोड़ रुपये मूल्य की 9 अवैध अचल संपत्तियों का खुलासा हुआ है। इस मामले में पेश आवेदन पर विशेष न्यायालय, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, रायपुर ने संपत्तियों को कुर्क करने का आदेश जारी किया है। कोयला घोटाले के प्रमुख आरोपी और 2018 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी समीर विश्नोई के खिलाफ राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो ने अपराध क्रमांक 23/2024 के तहत धारा 13 (1) बी, 13 (2) पीसी एक्ट 1988 (संशोधित) के अंतर्गत आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया है। जांच में सामने आया […]