Big news :रायपुरवासियों को नगर निगम का बड़ा झटका: बढ़ा यूजर चार्ज, अब संपत्तिकर के साथ देनी होगी ज्यादा राशि

  रायपुर। राजधानी रायपुर के नागरिकों पर नगर निगम ने अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालते हुए यूजर चार्ज में बढ़ोतरी कर दी है। नए फैसले के तहत अब आवासीय और व्यावसायिक दोनों श्रेणी के संपत्ति मालिकों को संपत्तिकर के साथ पहले से अधिक शुल्क का भुगतान करना होगा। नगर निगम द्वारा जारी संशोधित दरों के अनुसार, आवासीय संपत्तियों पर सालाना 120 रुपये और व्यावसायिक संपत्तियों पर सालाना 360 रुपये अतिरिक्त यूजर चार्ज लिया जाएगा। यह राशि संपत्तिकर के साथ ही वसूली जाएगी। नगर निगम का कहना है कि शहर में सफाई व्यवस्था, डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और अन्य नागरिक सुविधाओं के बेहतर संचालन के लिए यूजर चार्ज में संशोधन किया गया है। […]

Breaking : साप्ताहिक बाजार पर गिरी आफत: आकाशीय बिजली की चपेट में 11 लोग, महिला की मौत, 10 घायल

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। चंदेनार साप्ताहिक बाजार में अचानक गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार, चंदेनार साप्ताहिक बाजार में बड़ी संख्या में ग्रामीण खरीदारी के लिए पहुंचे हुए थे। इसी दौरान मौसम ने अचानक करवट ली और तेज गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली गिरते ही लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। […]

मोबाइल बैटरी बनी मौत का कारण: खेलते वक्त हुआ ब्लास्ट, 1 साल के मासूम की दर्दनाक मौत

० पुरानी बैटरी फटने से बुरी तरह झुलसा बच्चा, इलाज के दौरान तोड़ा दम; गांव में पसरा मातम सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां मोबाइल की पुरानी बैटरी फटने से एक वर्षीय मासूम की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। खेलते-खेलते हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, प्रेमनगर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव निवासी महेंद्र सिंह नेताम का एक वर्षीय पुत्र आदित्य सिंह 31 मई की शाम अपने भाई-बहनों और अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान बच्चों को कहीं […]

कार के दरवाजे में बना रखा था ‘सीक्रेट चेंबर’, गांजे की गंध ने खोल दिया तस्करों का राज

  दुर्ग। छत्तीसगढ़ में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुर्ग पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) को बड़ी सफलता मिली है। संयुक्त कार्रवाई में ओडिशा से गांजा लाकर दुर्ग-भिलाई क्षेत्र में खपाने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 14.5 किलो गांजा, एक कार, नकदी और मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 7.25 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से एक क्रेटा कार के जरिए बड़ी मात्रा में गांजा लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर कुम्हारी थाना पुलिस और ACCU की टीम ने […]

मांगें पूरी करो या आंदोलन झेलो! कांकेर और बालोद में सरकार के खिलाफ गरजे लोग,68 गांवों ने रोकी रफ्तार

भानुप्रतापपुर/बालोद। छत्तीसगढ़ में जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन तेज होता जा रहा है। कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा में 10 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले छह दिनों से धरने पर बैठे ग्रामीणों का सब्र सोमवार को जवाब दे गया। मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने से नाराज 18 पंचायतों के 68 गांवों के लोगों ने अंतागढ़ में चक्काजाम कर दिया, जिससे भानुप्रतापपुर-नारायणपुर मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। आंदोलन के सातवें दिन सड़क पर उतरे ग्रामीणों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नाराजगी जाहिर की। चक्काजाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। आंदोलनकारियों का आरोप है […]

‘दो जून की रोटी’ बनेगी सामाजिक संवाद का माध्यम, नव सुजन मंच की अनूठी पहल

रायपुर। समाज में आपसी सद्भाव, संवाद और आत्मीयता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नव सुजन मंच छत्तीसगढ़ ने एक अनोखी पहल शुरू की है। “दो जून की रोटी” नामक इस कार्यक्रम के जरिए लोगों को एक मंच पर लाकर सामाजिक सरोकारों और जनहित के मुद्दों पर खुलकर चर्चा करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार यह केवल सामूहिक भोजन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद और सहयोग की भावना को मजबूत करने का प्रयास है। कार्यक्रम में सहभागी अपने-अपने टिफिन के साथ पहुंचेंगे और एक साथ बैठकर भोजन करते हुए सामाजिक विषयों पर विचार-विमर्श करेंगे। नव सुजन मंच का मानना है कि […]

प्रार्थना सभा में बवाल: दो पक्षों के बीच खूनी झड़प, कई घायल; गांव में तनाव का माहौल

  सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में आयोजित एक प्रार्थना सभा उस समय हिंसक संघर्ष में बदल गई, जब दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। घटना में कई ग्रामीण घायल हो गए, जबकि पूरे गांव में तनाव का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, तोंगपाल थाना क्षेत्र के साडरापाल गांव में प्रार्थना सभा चल रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही तोंगपाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची […]

जंगल में मधुमक्खियों का कहर: सास-दामाद पर झुंड का हमला, बुजुर्ग महिला की मौत

  धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में मधुमक्खियों के हमले से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि उसका दामाद घायल हो गया। यह दर्दनाक घटना दुगली थाना क्षेत्र के पालगांव के पास जंगल में हुई, जिसके बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार, पालगांव निवासी रामवती नेताम अपने दामाद के साथ सुबह जंगल में सराई बीनने गई थीं। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों के एक बड़े झुंड ने दोनों पर हमला कर दिया। हमले से बचने के लिए दोनों जंगल में इधर-उधर भागने लगे, लेकिन रामवती नेताम मधुमक्खियों के डंक से बुरी तरह घायल हो गईं। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके […]

Big News:न्याय की गुहार लेकर पहुंचा युवक, कलेक्ट्रेट में आत्मदाह की कोशिश से मचा हड़कंप; बीजेपी पार्षद पर लगाए गंभीर आरोप

धमतरी। धमतरी कलेक्ट्रेट परिसर में जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब अपनी शिकायत लेकर पहुंचे एक युवक ने कथित तौर पर न्याय नहीं मिलने से परेशान होकर खुद पर मिट्टी तेल छिड़क आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद अधिकारियों और पुलिसकर्मियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया। युवक ने एक भाजपा पार्षद पर प्रताड़ना और दबंगई के गंभीर आरोप लगाए हैं। धमतरी कलेक्ट्रेट परिसर में मंगलवार को जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान एक युवक के आत्मदाह के प्रयास से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक लंबे समय से अपनी शिकायत को लेकर अधिकारियों के चक्कर काट रहा था, लेकिन उसे कोई राहत […]

सुशासन तिहार बना जनता की उम्मीदों का आधार, विकास और जवाबदेही की नई मिसाल : अमित चिमनानी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी ने कहा है कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आयोजित सुशासन तिहार छत्तीसगढ़ में विकास, जनसरोकार और जनकल्याण का नया अध्याय लिख रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान शासन को जनता के द्वार तक पहुंचाने और आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। चिमनानी ने हाल ही में जनता से दुर्व्यवहार के आरोप में अधिकारी रूपेश पांडे के निलंबन का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनता के सम्मान से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। प्रदेश में सुशासन और जवाबदेही सर्वोच्च […]