CG Breaking : राजधानी के स्टील प्लांट में भीषण ब्लास्ट के बाद लगी आग, कई किलोमीटर दूर तक दिखा धुएं का गुबार

० रायपुर के मिवान स्टील प्लांट में मचा हड़कंप, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीम मौके पर जुटी रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे आरंग क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब मंदिर हसौद स्थित मिवान स्टील लिमिटेड प्लांट में जोरदार ब्लास्ट के बाद भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि काले धुएं का विशाल गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई देने लगा, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 5:30 बजे प्लांट में आग लगने की सूचना मिली। शुरुआती जानकारी में ब्लास्ट के बाद आग भड़कने की बात सामने आई है। देखते ही देखते लपटों ने प्लांट […]

CG Railway News : रायपुर-कोरबा यात्रियों के लिए खुशखबरी, अब रोज दौड़ेगी हसदेव एक्सप्रेस

० रेलवे का बड़ा फैसला, 1 अगस्त से सप्ताह के सातों दिन मिलेगी ट्रेन सेवा; एलएचबी कोचों से सफर होगा अधिक सुरक्षित और आरामदायक रायपुर। रायपुर और कोरबा के बीच सफर करने वाले हजारों रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। यात्रियों की बढ़ती संख्या और मांग को देखते हुए रेलवे ने हसदेव एक्सप्रेस को प्रतिदिन चलाने का निर्णय लिया है। इसके तहत वर्तमान में अलग-अलग दिनों में संचालित हो रही दो ट्रेनों को एकीकृत कर एक ही ट्रेन के रूप में रोजाना संचालित किया जाएगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार फिलहाल गाड़ी संख्या 18249/18250 रायपुर-कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन चलती है, जबकि 18251/18252 हसदेव एक्सप्रेस सप्ताह […]

अवैध शराब कारोबारियों पर बड़ा प्रहार: 168 लीटर महुआ शराब और 620 किलो लाहन जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

  ० जंगलों और नालों के किनारे चल रही अवैध भट्टियों पर आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई रायपुर। छत्तीसगढ़ में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ आबकारी विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के सुशासन और नशामुक्त समाज के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए आबकारी विभाग ने रायगढ़ जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 168 लीटर महुआ कच्ची शराब और 620 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया है। इस दौरान अवैध शराब का परिवहन कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आबकारी मंत्री ओ.पी. चौधरी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत विभाग की टीमों ने जंगलों और नाला किनारे […]

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में ED का बड़ा प्रहार: 1000 करोड़ से ज्यादा की संपत्तियां अटैच, ढेबर सिटी से गोवा के लग्जरी होटल तक कार्रवाई

0 अनवर ढेबर और पूर्व IAS अनिल टुटेजा से जुड़े नेटवर्क पर शिकंजा, 2883 करोड़ की अवैध कमाई का दावा रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित घोटाले से जुड़ी 1000 करोड़ रुपये से अधिक बाजार मूल्य की संपत्तियों को अटैच कर दिया है। कार्रवाई के दायरे में कारोबारी अनवर ढेबर, पूर्व आईएएस अनिल टुटेजा और उनसे जुड़े लोगों की संपत्तियां आई हैं। ईडी का आरोप है कि वर्ष 2019 से 2023 के बीच शराब सिंडिकेट ने आबकारी व्यवस्था में कथित हेरफेर कर 2883 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध कमाई की। ईडी द्वारा जारी जानकारी के अनुसार धन शोधन […]

जांजगीर में धधका पद्मिनी मल्टीप्लेक्स, आग से मचा हड़कंप; लाखों का नुकसान

  ० स्क्रीन तक पहुंचीं लपटें, नर्सिंग होम खाली कराया गया; दमकल की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू जांजगीर-चांपा। शहर के कोरवा पारा स्थित पद्मिनी मल्टीप्लेक्स में सोमवार को अचानक भीषण आग लगने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में मल्टीप्लेक्स का बड़ा हिस्सा इसकी चपेट में आ गया और लपटें स्क्रीन नंबर-1 तक पहुंच गईं। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मल्टीप्लेक्स से उठते घने धुएं ने आसपास के क्षेत्र […]

IPL फाइनल पर सट्टे का खेल! रायगढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, 32 लाख कैश के साथ दो सटोरिये गिरफ्तार

० ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत छापा, ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़; तीन आरोपी फरार रायगढ़। आईपीएल फाइनल मैच की आड़ में चल रहे करोड़ों के ऑनलाइन सट्टा कारोबार पर रायगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 31 लाख 99 हजार 700 रुपये नकद, मोबाइल फोन और नोट गिनने की मशीन बरामद की है। मामले में तीन अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। GT Vs RCB मैच पर लग रहा था ऑनलाइन सट्टा पुलिस को सूचना मिली थी कि खरसिया के गंज बाजार क्षेत्र में कुछ लोग आईपीएल फाइनल मुकाबले पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर […]

‘सिर्फ पाने नहीं, समाज को कुछ लौटाने का भी रखें संकल्प’ : राज्यपाल रमेन डेका

० राजभवन में बालिका गृह की बेटियों से आत्मीय संवाद, अंगदान-देहदान का संकल्प लेने वाले 75 नागरिक सम्मानित रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि जीवन का उद्देश्य केवल सफलता हासिल करना नहीं होना चाहिए, बल्कि ऐसा कार्य करना चाहिए जिससे समाज और मानवता का भी कल्याण हो। उन्होंने युवाओं और बालिकाओं से आह्वान किया कि वे बड़े सपने देखें, शिक्षा और आत्मविश्वास के बल पर आगे बढ़ें तथा समाज को कुछ लौटाने की भावना विकसित करें। राजभवन (लोक भवन) में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में राज्यपाल ने एसओएस बालिका गृह, माना की बालिकाओं से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि […]

पीडब्ल्यूडी सचिव का सख्त अल्टीमेटम: 30 जून तक टेंडर, 31 जुलाई तक वर्क ऑर्डर जारी करें अधिकारी

  ० भारतमाला से जुड़ेंगी प्रदेश की सड़कें, पहुंचविहीन गांवों और द्रुतगामी मार्गों पर रहेगा विशेष फोकस रायपुर। छत्तीसगढ़ में सड़क और पुल निर्माण कार्यों को गति देने के लिए लोक निर्माण विभाग (PWD) ने सख्त समय-सीमा तय कर दी है। विभागीय सचिव मुकेश कुमार बंसल ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मार्च 2026 तक स्वीकृत सभी कार्यों के लिए 30 जून तक निविदाएं आमंत्रित कर ली जाएं और 31 जुलाई तक कार्यादेश (वर्क ऑर्डर) जारी कर दिए जाएं, ताकि बारिश के बाद निर्माण कार्यों को तेजी से शुरू किया जा सके। नवा रायपुर स्थित निर्माण भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में सचिव ने सभी मुख्य अभियंताओं, अधीक्षण अभियंताओं […]

तुषार मानिक मामले में बढ़ा प्रशासनिक संग्राम: आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर आज से प्रदेशभर के तहसीलदार-नायब तहसीलदार ने किया कामबंद

रायपुर। सरगुजा जिले में नायब तहसीलदार एवं कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तुषार मानिक के साथ मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर छत्तीसगढ़ के राजस्व अधिकारियों ने बड़ा आंदोलन छेड़ने का ऐलान किया है। छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने चेतावनी दी है कि यदि मुख्य आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी नहीं होने पर आज 1 जून 2026 से प्रदेशभर के तहसीलदार, नायब तहसीलदार और कार्यपालिक मजिस्ट्रेट अनिश्चितकालीन कलमबंद, कामबंद और सामूहिक अवकाश पर हैं। संघ के अनुसार 27 मई को सरगुजा जिले की राजापुर उप तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार तुषार मानिक अपने न्यायालयीन एवं राजस्व दायित्वों का निर्वहन कर रहे थे। इसी […]

रायगढ़ में फिर गई हाथी शावक की जान: मांड नदी में डूबा मासूम, 5 महीने में 9वीं मौत से वन विभाग पर उठे सवाल

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक बार फिर हाथी शावक की मौत ने वन विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खरसिया वन परिक्षेत्र के गुर्दा गांव के पास मांड नदी में एक हाथी शावक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। जनवरी 2026 से अब तक जिले में 9 हाथी शावकों की मौत हो चुकी है, जिससे वन्यजीव संरक्षण व्यवस्था पर चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने मांड नदी में शावक का शव तैरता देख इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही विभागीय टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में […]