नकटी विवाद पर कांग्रेस पर बरसे मंत्री केदार कश्यप, बोले— जमीन आवंटन की प्रक्रिया कांग्रेस सरकार में हुई शुरू
० भाजपा का पलटवार— कांग्रेस लोगों को भड़का रही, साय सरकार ने प्रभावित परिवारों को नया रायपुर में आवास दिया रायपुर। नकटी गांव भूमि विवाद को लेकर जारी राजनीतिक बयानबाजी के बीच छत्तीसगढ़ सरकार के वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। भाजपा प्रदेश कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि नकटी गांव में भूमि आवंटन की पूरी प्रक्रिया कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शुरू हुई थी, जबकि वर्तमान सरकार पर बेबुनियाद आरोप लगाकर लोगों को भड़काने की कोशिश की जा रही है। मंत्री केदार कश्यप ने भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी और पार्टी प्रवक्ता गौरीशंकर श्रीवास के साथ पत्रकारों से […]



