कांकेर सांसद भोजराज नाग का अजीबोगरीब दावा: “नींबू काटकर रोक दी बारिश”, मंच से कही बात पर जमकर ठहाके
बालोद। कांकेर से भाजपा सांसद भोजराज नाग अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं। डौंडीलोहारा में महतारी वंदन योजना के कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मंच से दावा किया कि पूजा-अर्चना और नींबू काटकर उन्होंने बारिश रोक दी। इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत मंच पर मौजूद अन्य नेता भी हंसते नजर आए। सांसद बोले- प्रार्थना की और नींबू काटा कार्यक्रम में भाषण के दौरान भोजराज नाग ने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से एक दिन पहले और रात में मौसम खराब था। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री के आने का प्रोटोकॉल रात करीब 12 बजे जारी हुआ था। इसके बाद उन्होंने अपने आराध्यों से प्रार्थना की और नींबू काटकर […]



