CG Cabinet Decision: राज्य योजनाओं में लागू होगा S-SNA मॉडल, सरकारी धन के इस्तेमाल पर होगी रियल-टाइम निगरानी
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की वित्तीय व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य योजनाओं के लिए State Single Nodal Agency (S-SNA) मॉडल लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। नई व्यवस्था में योजनाओं की राशि पहले से अलग-अलग बैंक खातों में रखने के बजाय जरूरत के मुताबिक जारी की जाएगी और वास्तविक भुगतान के समय ही हितग्राही या वेंडर तक पहुंचेगी। एक योजना के लिए एक केंद्रीकृत खाता S-SNA व्यवस्था के तहत चिन्हित प्रत्येक योजना के लिए एक केंद्रीकृत S-SNA Mother Account बनाया जाएगा। वर्तमान व्यवस्था […]



