जहरीली शराब से बुंदेलखंड में हाहाकार : 28 मौतों की खबर, 90 मरीज अस्पताल में; 5 वेंटिलेटर पर

  बंडा/सागर। बुंदेलखंड के बंडा और आसपास के इलाकों में कथित नकली और जहरीली शराब का मामला लगातार गंभीर होता जा रहा है। इस त्रासदी में अब तक 28 लोगों की मौत होने की बात सामने आई है, जबकि प्रशासन ने फिलहाल 15 मौतों की आधिकारिक पुष्टि की है। दूसरी ओर अस्पतालों में लगातार पहुंच रहे मरीजों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। BMC में कोविड जैसे इंतजाम, 90 मरीजों का इलाज बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (BMC) में करीब 90 मरीजों का उपचार चल रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने कोविड काल की तरह अतिरिक्त व्यवस्थाएं लागू की हैं। आईसीयू में भर्ती 9 मरीजों […]

भारी बारिश से MP-UP बॉर्डर पर बिगड़े हालात, मंदाकिनी उफान पर; चित्रकूट में बाढ़ का खतरा

  चित्रकूट। मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के सीमावर्ती इलाकों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। नदी-नाले उफान पर हैं और कई जगहों पर सड़क संपर्क बाधित हो गया है। चित्रकूट में हालात सबसे ज्यादा गंभीर बताए जा रहे हैं, जहां मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से रामघाट और आसपास के निचले इलाकों में पानी पहुंच गया है। मंदाकिनी ने दिखाया रौद्र रूप, रामघाट में बढ़ी मुश्किलें चित्रकूट में मंदाकिनी नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण रामघाट क्षेत्र में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। नदी के करीब 30 फीट तक उफान पर होने की जानकारी सामने आ रही है। पानी तेजी से निचले इलाकों में […]

Bhind Road Accident: मवेशियों को बचाने में पिकअप डंपर से टकराई, 8 मजदूरों की मौत; 25 घायल, NH-719 की बदहाली पर फिर उठे सवाल

  भिंड। मध्य प्रदेश के भिंड में नेशनल हाईवे-719 पर सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। गोहद के छीमका गांव के पास तेज रफ्तार पिकअप सामने से आ रहे डंपर से टकरा गई। पिकअप में ग्वालियर क्षेत्र से धान की रोपाई का काम पूरा कर उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी लौट रहे मजदूर सवार थे। हादसे में 8 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 25 लोग घायल हुए हैं। गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। मवेशियों को बचाने में हुआ भीषण हादसा हादसा रात करीब एक बजे छीमका गांव के पास हुआ। पुलिस के अनुसार पिकअप की रफ्तार […]

त्विषा शर्मा मौत मामले में CBI का बड़ा कदम, 636 पन्नों का चालान पेश; रिटायर्ड जज और बेटे को बनाया आरोपी

  भोपाल। बहुचर्चित त्विषा शर्मा मौत मामले में जांच अब न्यायिक प्रक्रिया के अगले चरण में पहुंच गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने भोपाल जिला अदालत की न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी शोभना भलावे की अदालत में 636 पन्नों का चालान पेश किया है। मामले में रिटायर्ड जिला न्यायाधीश गिरीबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को आरोपी बनाया गया है। CBI की ओर से पेश किए गए चालान में जांच के दौरान जुटाए गए दस्तावेज, बयान और अन्य साक्ष्यों को शामिल किया गया है। अदालत इन तथ्यों और दस्तावेजों का अध्ययन कर रही है, जबकि दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने भी चालान की प्रतियों और साक्ष्यों का परीक्षण शुरू […]

मध्य प्रदेश में भी एनालॉग पनीर पर लगेगा बैन : CM मोहन यादव का बड़ा फैसला, जानिए क्यों बढ़ी सख्ती

  भोपाल। महाराष्ट्र, गुजरात और छत्तीसगढ़ के बाद अब मध्य प्रदेश में भी एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को अधिकारियों के साथ बैठक में एनालॉग पनीर पर पूर्ण रोक लगाने के निर्देश दिए। सरकार का फोकस प्राकृतिक तरीके से दूध उत्पादन और दूध से बने असली पनीर को बढ़ावा देने पर रहेगा। क्या है एनालॉग पनीर और क्यों सरकार ले रही है एक्शन? एनालॉग पनीर दिखने और इस्तेमाल में सामान्य पनीर जैसा होता है, लेकिन इसे पूरी तरह दूध से तैयार नहीं किया जाता। इसमें वनस्पति वसा, तेल और अन्य सामग्री का इस्तेमाल किया जा सकता है। कम […]

छिंदवाड़ा एयर स्ट्रिप पर टला बड़ा विमान हादसा : तकनीकी खराबी के कारण नहीं भर सका उड़ान; विमान में सवार थे नकुलनाथ और हरीश चौधरी

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा एयर स्ट्रिप पर मंगलवार सुबह बड़ा विमान हादसा टल गया। पूर्व सांसद नकुलनाथ और प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी को लेकर भोपाल के लिए उड़ान भरने वाला विमान इंजन में तकनीकी खराबी आने के कारण टेकऑफ नहीं कर सका। समय रहते पायलट की सतर्कता से सभी यात्री सुरक्षित बच गए। उड़ान से पहले सामने आई तकनीकी खराबी जानकारी के अनुसार, नकुलनाथ और हरीश चौधरी भोपाल में आयोजित कांग्रेस की अहम बैठक में शामिल होने के लिए मंगलवार सुबह छिंदवाड़ा एयर स्ट्रिप पहुंचे थे। दोनों नेता विमान में सवार हो चुके थे और उड़ान की तैयारी पूरी हो चुकी थी। इंजन स्टार्ट होने के दौरान तकनीकी […]

जबलपुर रेलवे स्टेशन पर मचा हड़कंप: खाली बोगी से निकला धुआं, मौके पर पहुंची RPF; जांच के लिए समिति गठित

० प्लेटफॉर्म नंबर-6 के पास रेलवे साइडिंग में खड़ी थी बोगी, रेलवे ने आग लगने से किया इनकार जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब प्लेटफॉर्म नंबर-6 के पास रेलवे साइडिंग में खड़ी एक खाली विभागीय बोगी से धुआं निकलता दिखाई दिया। धुआं नजर आते ही रेलवे अधिकारियों और RPF की टीम को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया। रेलवे अधिकारियों ने फिलहाल बोगी में आग लगने की बात से इनकार किया है। बताया गया कि जिस कोच से धुआं निकलता दिखाई दिया, वह सामान्य यात्रियों के लिए इस्तेमाल नहीं होता था। यह विभागीय […]

मानसून में पिकनिक बनी काल, इंदौर-महेश्वर में डूबने से दो किशोरों की मौत; नर्मदा में युवक लापता

० लोधिया कुंड और चोरल डैम में नहाते समय हादसा, सहस्रधारा में तेज बहाव में बहा युवक; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी इंदौर। मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच पर्यटन स्थलों पर लापरवाही जानलेवा साबित हो रही है। रविवार को इंदौर और महेश्वर में पानी में डूबने की तीन अलग-अलग घटनाओं में दो किशोरों की मौत हो गई, जबकि एक युवक नर्मदा नदी के तेज बहाव में बह गया। उसकी तलाश के लिए देर शाम तक राहत एवं बचाव अभियान जारी रहा। पहला हादसा इंदौर के महू स्थित लोधिया कुंड में हुआ, जहां दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने पहुंचे 17 वर्षीय किशोर की नहाने के दौरान गहरे पानी में […]

PM मोदी कल करेंगे सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण, छत्तीसगढ़ को मिलेगी आधुनिक रेल सुविधाओं की सौगात

रायपुर। छत्तीसगढ़ को आधुनिक रेल अधोसंरचना की बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को वर्चुअल माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित सरोना और बालोद रेलवे स्टेशन का लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे प्रदेश के विकास का नया अध्याय बताते हुए कहा कि रेलवे के आधुनिकीकरण से विकास, व्यापार और पर्यटन को नई रफ्तार मिलेगी। डीआरएम ने मुख्यमंत्री को दिया निमंत्रण राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में रायपुर मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) दयानंद ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव की ओर से उद्घाटन समारोह में शामिल […]

15 साल बाद तैयार हुई देश की सबसे लंबी भूमिगत जल सुरंग, अब बिना पंप विंध्य तक पहुंचेगा नर्मदा का पानी

  कटनी। मध्य प्रदेश के कटनी जिले के स्लीमनाबाद में बन रही देश की सबसे लंबी भूमिगत जल सुरंग का निर्माण आखिरकार पूरा हो गया है। करीब 15 वर्षों तक चली इस महत्वाकांक्षी परियोजना के ब्रेकथ्रू के साथ अब पहली बार बरगी बांध का पानी बिना किसी पंप या लिफ्ट के सीधे विंध्य क्षेत्र तक पहुंचेगा। इसे विंध्य की सिंचाई व्यवस्था में ऐतिहासिक बदलाव लाने वाली परियोजना माना जा रहा है। 15 साल का संघर्ष, कई चुनौतियों के बाद मिली सफलता नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण (NVDA) की इस परियोजना को वर्ष 2008 में मंजूरी मिली थी और 2011 में निर्माण कार्य शुरू हुआ। करीब 30 मीटर गहराई में जर्मनी की […]