दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने भरा नामांकन, मंच पर भावुक हुए नरोत्तम मिश्रा

  दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी अभियान तेज कर दिया है। सोमवार को भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान मंच पर एक भावुक पल देखने को मिला, जब पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भावुक हो गए। उनका गला भर आया, जिसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने उन्हें संभाला। नामांकन में जुटे भाजपा के दिग्गज नामांकन दाखिल करने के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा सहित कई वरिष्ठ […]

दतिया उपचुनाव: भाजपा ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को सौंपी चुनावी कमान, मुख्य चुनाव प्रभारी बनाए

दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बड़ा राजनीतिक फैसला लिया है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को दतिया विधानसभा उपचुनाव का मुख्य चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनके जिम्मेदारी संभालने के साथ ही प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। इससे पहले भाजपा ने दतिया सीट पर पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी बनाकर सभी को चौंका दिया था। अब चुनावी रणनीति को और मजबूत करने के लिए पार्टी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया पर बड़ा भरोसा जताया है। ग्वालियर-चंबल अंचल में मजबूत राजनीतिक प्रभाव रखने वाले सिंधिया अब दतिया उपचुनाव में संगठन, बूथ प्रबंधन और चुनाव प्रचार […]

दतिया में भाजपा में बगावत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटते ही हाईवे जाम, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

  दतिया। मध्यप्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा द्वारा उम्मीदवार बदलने के फैसले के बाद जिले में सियासी बवाल खड़ा हो गया। पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से नाराज समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने दतिया-झांसी हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। पूरी रात चले प्रदर्शन को हटाने के लिए शनिवार तड़के पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प और पथराव भी हुआ। रातभर हाईवे पर डटे रहे समर्थक भाजपा की उम्मीदवार सूची जारी होने के बाद सैकड़ों कार्यकर्ता दतिया-झांसी हाईवे पर जुट गए। प्रदर्शनकारियों ने ‘नरोत्तम मिश्रा जिंदाबाद’ और ‘टिकट वापस लो’ के नारे लगाए और साफ […]

बालाघाट में दर्दनाक हादसा: कुएं में जहरीली गैस से दम घुटने पर दो किसानों की मौत, मोटरपंप सुधारने उतरे थे दोनों

  बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में खेत के कुएं में मोटरपंप ठीक करने उतरे दो किसानों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। लंबे समय से बंद पड़े कुएं में ऑक्सीजन की कमी और जहरीली गैस के कारण दोनों बेहोश होकर गिर पड़े। देर रात तक चले एसडीआरएफ के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव बाहर निकाले गए। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के किरनापुर थाना क्षेत्र स्थित पिपरटोला गांव में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत के कुएं में खराब मोटरपंप ठीक करने उतरे दो किसानों की जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे […]

मैहर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक से टकराई तेज रफ्तार XUV, एक ही परिवार के 5 युवकों की मौत, एक की हालत गंभीर

  मैहर। मध्य प्रदेश के मैहर जिले में सोमवार देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग-30 (NH-30) पर एक भीषण सड़क हादसे में पांच युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देहात थाना क्षेत्र के रिगरा गांव के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार XUV कार सामने चल रहे ट्रक के पीछे जा घुसी। जन्मदिन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी युवक किसी रिश्तेदार के यहां आयोजित जन्मदिन समारोह में शामिल होकर मैहर लौट रहे थे। देर रात रिगरा गांव के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर […]

सीहोर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक-बोलेरो की आमने-सामने टक्कर, 5 की मौत, 4 गंभीर घायल

  सीहोर। मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में सोमवार दोपहर आष्टा-शुजालपुर मार्ग पर ग्राम मेना गोदी के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। वाहन में सवार कई लोग उसके भीतर ही फंस गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल भेजा। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार का माहौल बन गया। […]

बंद घर से उठी दुर्गंध तो खुला दर्दनाक राज, रिटायर्ड दंपति के शव मिलने से सनसनी

  भोपाल। भोपाल में एक रिटायर्ड दंपति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। दो दिन तक घर से बाहर नहीं निकलने के बाद जब मकान से दुर्गंध आने लगी तो किरायेदार छात्रों ने पुलिस को सूचना दी। दरवाजा खुलते ही अंदर का नजारा देखकर सभी सन्न रह गए। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के ऐशबाग थाना क्षेत्र स्थित सुदामा नगर में एक रिटायर्ड दंपति अपने ही घर में मृत पाए गए। घटना का खुलासा तब हुआ, जब घर से तेज दुर्गंध आने पर मकान में किराये से रह रहे छात्रों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर […]

मोहर्रम जुलूस में बड़ा हादसा: हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकराया, करंट लगने से 2 की मौत, 15 झुलसे

रतलाम। मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में मोहर्रम के जुलूस के दौरान गुरुवार रात बड़ा हादसा हो गया। पिपलौदा थाना क्षेत्र के ग्राम हतनारा में ताजिया हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गया, जिससे पूरे ताजिए में करंट फैल गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 15 लोग झुलस गए। कई अन्य लोग भगदड़ और अफरा-तफरी में घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात करीब 10:30 बजे गांव में मोहर्रम का ताजिया जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान करीब 15 फीट ऊंचाई पर गुजर रही हाईटेंशन लाइन से ताजिया टकरा गया। बिजली का तेज करंट पूरे ताजिए में फैल गया और उसे उठा रहे […]

त्विषा शर्मा केस: आरोपी पति समर्थ सिंह को 7 दिन की पुलिस रिमांड, पासपोर्ट जब्त करने के आदेश

  ० भोपाल जिला कोर्ट में पेशी के बाद पुलिस रिमांड मंजूर, जबलपुर में सरेंडर की कोशिश के बाद हिरासत में लिया गया था आरोपी भोपाल। त्विषा शर्मा मामले में आरोपी पति समर्थ सिंह को शनिवार को भोपाल जिला अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के दौरान अदालत ने पुलिस की मांग पर समर्थ सिंह की 7 दिन की पुलिस रिमांड मंजूर कर ली। साथ ही त्विषा के परिजनों द्वारा दिए गए आवेदन पर अदालत ने आरोपी का पासपोर्ट जब्त करने के भी आदेश दिए हैं। पुलिस द्वारा अदालत में बताया गया कि आरोपी से मामले के विभिन्न पहलुओं, आरोपों और जांच से जुड़े बिंदुओं पर गहन पूछताछ की आवश्यकता […]

त्विषा शर्मा मौत मामला: हाईकोर्ट के आदेश पर होगा दोबारा पोस्टमार्टम, दिल्ली AIIMS की टीम करेगी जांच

  जबलपुर। जबलपुर हाईकोर्ट ने त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए दोबारा पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए हैं। कोर्ट ने साफ कहा कि पोस्टमार्टम मृत देह के सम्मान को ध्यान में रखते हुए किया जाए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि नई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही तय होगा कि शव किसे सौंपा जाएगा। भोपाल AIIMS की रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं था परिवार इससे पहले भोपाल के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में रहने वाली त्विषा शर्मा की मौत के मामले में परिवार ने भोपाल AIIMS में हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सवाल उठाए थे। परिवार का आरोप था कि रिपोर्ट पूरी तरह […]