BJP ने 4 राज्यों में बदले प्रदेश अध्यक्ष: दिल्ली की कमान हर्ष मल्होत्रा को, हरियाणा में पहली बार महिला प्रदेश अध्यक्ष बनीं अर्चना गुप्ता

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और त्रिपुरा में नए प्रदेश अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। पार्टी नेतृत्व के इस फैसले को आगामी राजनीतिक रणनीति और संगठन विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है। दिल्ली भाजपा की कमान अब हर्ष मल्होत्रा को सौंपी गई है। हर्ष मल्होत्रा केंद्र सरकार में राज्यमंत्री भी हैं और सड़क परिवहन मंत्रालय में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वहीं पंजाब भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों को बनाया गया है। त्रिपुरा में पार्टी ने अभिषेक देबरॉय को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। हरियाणा BJP में इतिहास, पहली महिला प्रदेश अध्यक्ष बनीं अर्चना गुप्ता […]

रायपुर नगर निगम में भाजपा में अंदरूनी घमासान! जोन-10 अध्यक्ष को हटाने की मांग तेज

  रायपुर। रायपुर नगर निगम में भाजपा के भीतर ही असंतोष खुलकर सामने आ गया है। भाजपा पार्षदों ने नगर निगम के जोन क्रमांक-10 के अध्यक्ष को हटाने के लिए मोर्चा खोल दिया है। जानकारी के मुताबिक, कई भाजपा पार्षदों ने एकजुट होकर महापौर और सभापति को लिखित ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में जोन-10 अध्यक्ष को पद से हटाने की मांग की गई है। महापौर और सभापति को सौंपा ज्ञापन सूत्रों के अनुसार, पार्षदों ने भाजपा संगठन और नगर निगम नेतृत्व के सामने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कार्रवाई की मांग की है।ज्ञापन रायपुर नगर निगम की महापौर मीनल चौबे और निगम सभापति को सौंपा गया है। भाजपा में बढ़ी […]

दिल्ली में सीएम साय ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से की मुलाकात,संगठनात्मक मुद्दों और छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों पर हुई चर्चा

  रायपुर। दो दिवसीय दिल्ली प्रवास के दौरान विष्णु देव साय ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक विषयों और छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति देने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए जानकारी दी कि बैठक में प्रदेश में विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाने, गरीब कल्याण, किसानों के हित, युवाओं को रोजगार और मातृशक्ति से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू करने पर भी चर्चा […]

रायपुर में 12-13 मई को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बड़ी बैठक, आगामी रणनीति पर होगा मंथन

  रायपुर। Bharatiya Janata Party की छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 12 और 13 मई को राजधानी Raipur में आयोजित की जाएगी। बैठक में प्रदेश प्रभारी, जिला अध्यक्षों और कोर ग्रुप के सदस्यों की मौजूदगी रहेगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए Kedar Kashyap ने बताया कि बैठक में संगठन के मंडल एवं जिला प्रशिक्षण वर्ग की समीक्षा की जाएगी। साथ ही आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा भी तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यसमिति बैठक के दौरान एक राजनीतिक प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा, जिसमें Narendra Modi के नेतृत्व में पार्टी की चुनावी सफलताओं पर मतदाताओं का आभार व्यक्त किया जाएगा। साथ ही पश्चिम बंगाल और असम […]

राहुल गांधी का भाजपा पर तीखा हमला, बोले– “जनादेश की चोरी से लोकतंत्र खतरे में”, अपनी ही पार्टी के नेताओं पर जताई नाराजगी

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव परिणामों को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा की जीत को “लोकतंत्र पर हमला” और “जनादेश की चोरी” करार दिया है। राहुल गांधी ने अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं और अन्य विपक्षी नेताओं पर भी नाराज़गी जताई। उन्होंने कहा कि “कुछ कांग्रेसी और अन्य लोग टीएमसी की हार पर खुशी मना रहे हैं”, जो गलत है। भाजपा पर गंभीर आरोप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि भाजपा असम और बंगाल में लोकतांत्रिक प्रक्रिया को कमजोर कर रही है। उन्होंने लिखा कि यह सिर्फ किसी पार्टी […]

Assembly Election Result Live 2026: पश्चिम बंगाल में BJP–TMC के बीच कांटे की टक्कर, शुरुआती रुझानों में BJP 117 और TMC 108 सीटों पर आगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों में सियासी मुकाबला बेहद रोमांचक होता दिख रहा है। इस बार का चुनाव अब तक का सबसे आक्रामक चुनाव माना जा रहा है, जिसमें तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूरी ताकत झोंक दी है। राज्य के 23 जिलों में 77 मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा के बीच 293 विधानसभा सीटों की गिनती जारी है। कुल 2,926 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है। शुरुआती रुझानों में भाजपा थोड़ी बढ़त के साथ आगे है, लेकिन टीएमसी भी बराबरी की टक्कर दे रही है।अंतिम नतीजों तक स्थिति बदल सकती है, क्योंकि मतगणना अभी जारी है […]

आवास विवाद पर आमने-सामने AAP–BJP, आतिशी का परवेश साहिब सिंह वर्मा को सीधा जवाब

दिल्ली। दिल्ली की राजनीति में यह विवाद अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास को लेकर फिर गरमा गया है, जिसमें आम आदमी पार्टी (AAP) और बीजेपी आमने-सामने हैं। आतिशी ने बीजेपी नेता परवेश साहिब सिंह वर्मा के आरोपों को पूरी तरह “फर्जी” बताया। उनका कहना है कि जो तस्वीरें जारी की गई हैं, वे केजरीवाल के घर की नहीं हैं।उन्होंने रेखा गुप्ता और दिल्ली के उपराज्यपाल को चुनौती दी कि वे अपने घर जनता के लिए खोलें—AAP भी ऐसा ही करेगी, ताकि लोग खुद सच्चाई देख सकें। बीजेपी का आरोप क्या है परवेश वर्मा का दावा है कि केजरीवाल ने साधारण जीवन का वादा किया था, लेकिन अब वे 95 लोधी […]

राघव चड्ढा के इस्तीफे के साथ AAP में बड़ा सियासी भूचाल, इन 7 सांसदों के साथ बीजेपी में होंगे शामिल ,जानिए सबको

  दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। यह फैसला केवल व्यक्तिगत नहीं बल्कि राज्यसभा में AAP के लिए एक बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। उनके साथ अशोक कुमार मित्तल और संदीप पाठक ने भी पार्टी छोड़ने का फैसला किया है। दो-तिहाई सांसदों के विलय का दावा राघव चड्ढा ने दावा किया है कि राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई सांसद उनके संपर्क में हैं और जल्द ही BJP में शामिल हो सकते हैं। अगर यह दावा सही साबित होता है तो यह दल-बदल विरोधी कानून के तहत एक कानूनी विलय माना जा सकता है। इस […]

Big Breaking: राघव चड्ढा का बड़ा फैसला, AAP छोड़ BJP में शामिल होने का ऐलान

  दिल्ली। दिल्ली से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। इसके साथ ही उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होने का भी ऐलान किया। उनके साथ अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने भी पार्टी छोड़कर BJP का दामन थामने का निर्णय लिया है। दो-तिहाई सांसदों के साथ BJP में विलय का दावा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राघव चड्ढा ने कहा कि उन्होंने और राज्यसभा में AAP के दो-तिहाई सांसदों ने संविधान के प्रावधानों के तहत BJP में विलय का फैसला किया है। उन्होंने यह भी संकेत […]

सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश में आक्रोश फैला हुआ है : दीपक बैज

  रायपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कल आरंग के विधायक गुरू खुशवंत के वाहन पर पथराव हुआ। दो दिन पहले केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का काफिला जनता ने रोक कर आक्रोश प्रकट किया, नारेबाजी किया। उसके तीन दिन पहले प्रदेश के उपमुख्यमंत्री के काफिले को जनता ने घंटो रोक रखा। यह घटनाये बताती है कि सरकार जनता में पूरी तरह अलोकप्रिय हो चुकी है। जनता सरकार खिलाफ सड़को पर उतर रही है। यह घटना यह भी बताती है कि प्रदेश की कानून व्यवस्था कितनी जर्जर हो चुकी है कि विधायक मंत्री भी सुरक्षित नहीं है। कृषि मंत्री खाद की उपलब्धता के […]