सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक ,तीन युवकों की मौत,गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक फूंका
० प्रतापपुर क्षेत्र में हुआ हादसा, एक युवक की हालत गंभीर; ट्रक चालक मौके से फरार सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह दर्दनाक घटना प्रतापपुर थाना क्षेत्र में हुई, जहां सड़क पर खड़े ट्रक से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, चार युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी बाइक सड़क पर खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चौथा युवक गंभीर रूप से […]



