ब्रेकिंग न्यूज़: छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट 29 अप्रैल को, दोपहर 2:30 बजे होगा जारी
रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम 29 अप्रैल, बुधवार को दोपहर 2:30 बजे घोषित किए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) द्वारा परिणाम जारी किए जाएंगे। इसकी जानकारी शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने एक्स (X) पर पोस्ट के माध्यम से दी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का लंबे समय से चल रहा इंतजार अब समाप्त होने जा रहा है। मंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह परिणाम केवल अंकों की घोषणा नहीं है, बल्कि यह छात्रों की वर्षों की मेहनत, अनुशासन तथा शिक्षकों और अभिभावकों के मार्गदर्शन का प्रतिफल है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए धैर्य बनाए रखने और परिणाम को सकारात्मक रूप से स्वीकार […]



