श्री जैतू साव मठ में श्रावण झूला महोत्सव का भव्य शुभारंभ

  रायपुर। रायपुर पुरानी बस्ती स्थित श्री जैतू साव मठ में शुक्रवार को श्रावण झूला महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। श्रावण शुक्ल पक्ष द्वितीया के पावन अवसर पर सायं 4 बजे भगवान श्री राधाकृष्ण को सोने-चांदी से निर्मित लगभग 6 फीट ऊंचे आकर्षक झूले में विराजमान कर विधिवत हिंडोला उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर राजेश्री महंत रामसुंदर दास जी महाराज द्वारा विशेष सवैया आरती की गई। भगवान श्री राधाकृष्ण को 11 प्रकार के भोग अर्पित किए गए। इसके पश्चात श्रद्धालुओं द्वारा भगवान को झूला झुलाया गया। मातृ मंडली द्वारा प्रस्तुत भक्ति गीतों से पूरे मठ परिसर का वातावरण भक्तिमय हो गया। सचिव महेंद्र अग्रवाल, अजय तिवारी, पुजारी सुमित तिवारी, […]

स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ पुलिस का दबदबा :141 जवानों को वीरता पुरस्कार, नक्सल ऑपरेशन में शौर्य को मिला बड़ा सम्मान

नई दिल्ली। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से घोषित पुलिस वीरता और सेवा पदकों में छत्तीसगढ़ पुलिस का शानदार प्रदर्शन सामने आया है। इस बार पुरस्कार पाने वालों की सूची में छत्तीसगढ़ पुलिस के 141 जवानों और अधिकारियों के नाम शामिल हैं। बड़ी संख्या में मिले इन पदकों को राज्य में चलाए गए नक्सल विरोधी अभियानों में सुरक्षा बलों की भूमिका और सफलता से जोड़कर देखा जा रहा है। वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर जवानों तक को सम्मान वीरता पुरस्कार पाने वालों में तत्कालीन बस्तर आईजी आईपीएस पी. सुंदरराज, एसएसपी आईपीएस इंदिरा कल्याण एलेसेला, आईपीएस संदीप पटेल, आईपीएस स्मृतिक राजनाला और आईपीएस राबिन्सन गुरिया समेत 141 […]

Raipur Tiranga Yatra: हजारों बाइक के साथ निकलेगी विशाल तिरंगा यात्रा, युवाओं और मातृशक्ति की होगी भागीदारी

  रायपुर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को राजधानी रायपुर में राष्ट्रभक्ति का भव्य नजारा देखने को मिलेगा। रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में हजारों मोटरसाइकिलों के साथ विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। दोपहर 3 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम से शुरू होने वाली यात्रा में बड़ी संख्या में युवा, महिलाएं और शहरवासी शामिल होंगे। जनप्रतिनिधि दिखाएंगे हरी झंडी आयोजकों के अनुसार यात्रा को सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहू और पुरंदर मिश्रा, महापौर मीनल चौबे तथा भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाएंगे। रायपुर पश्चिम विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में युवा और […]

हरेली पर एसएस वूमेन क्लब और नारी शक्ति संवाद का शुभारंभ, कुलपति बोले- राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की भूमिका अहम

रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर के एस एस वूमेन क्लब और नारी शक्ति संवाद का शुभारंभ प्रो. डॉ. मनोज दयाल कुलपति ने किया। हरेली त्योहार के अवसर पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. दयाल ने शिक्षकों, स्टाफ एवं छात्र छात्राओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा दिखाई। अपने उद्बोधन में कुलपति प्रो दयाल ने कहा कि हमें विश्वविद्यालय को केवल एक देश नहीं, बल्कि एक राष्ट्र के रूप में विकसित करना है। राष्ट्र बनता है संस्कार, कर्तव्य एवं एकता से। उन्होंने महिलाओं का आह्वान किया कि वे अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का निर्वहन भी करें। नारी शक्ति ही समाज की धुरी है। आप सामाजिक समरसता की संवाहक […]

Chamoli Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, 22 सुरक्षित बाहर; 6 अब भी लापता

  चमोली। उत्तराखंड के चमोली जिले में निर्माणाधीन मायापुर-पीपलकोटी टनल में गुरुवार शाम अचानक पानी और मलबा भरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे के बाद जिला प्रशासन ने तत्काल राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। अब तक 22 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, जबकि छत्तीसगढ़ और झारखंड के 7 श्रमिकों की मौत की जानकारी सामने आई है। 11 मजदूर घायल, 6 अब भी लापता हादसे में 11 श्रमिक घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में झारखंड के 5, बिहार के 2, छत्तीसगढ़ के 2 और पंजाब व हिमाचल प्रदेश का एक-एक श्रमिक शामिल है। वहीं, टनल में काम कर रहे 6 मजदूरों के अब भी लापता […]

CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, अगले 3 दिन सक्रिय रहेगा मानसून,कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। नए मौसम तंत्र के प्रभाव से अगले तीन दिनों तक प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ के अधिकांश इलाकों में अगले 48 घंटे के दौरान बारिश हो सकती है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश के साथ तेज हवाएं और आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। इन इलाकों में हुई अच्छी बारिश गुरुवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान दुर्ग में 32.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं रायपुर के तापमान में करीब 2 डिग्री की […]

राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर रायपुर में ‘छत्तीसगढ़ी हथकरघा परिधान’ फैशन शो का आयोजन

  रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राजधानी रायपुर में ‘छत्तीसगढ़ी हथकरघा परिधान’ फैशन शो का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य प्रदेश की पारंपरिक हथकरघा कला, बुनकरों की रचनात्मकता तथा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करना रहा। फैशन शो में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक हथकरघा परिधानों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में सुकमा स्थित पुनर्वास केंद्र की आत्मसमर्पित महिलाओं ने भी रैंप वॉक में सहभागिता की। उन्होंने पारंपरिक छत्तीसगढ़ी परिधान धारण कर अपनी प्रस्तुति दी। इस अवसर पर फिल्मकार एवं निर्देशक आकाश आदित्य लामा ने महिलाओं की प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक बदलाव […]

एमएसएमई के लिए निर्यात प्रक्रियाओं एवं योजनाओं पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSMEs) को निर्यात के अवसरों, आवश्यक प्रक्रियाओं तथा केंद्र एवं राज्य शासन की विभिन्न सहायता योजनाओं की जानकारी प्रदान करने और उद्यमियों को वैश्विक बाजार से जोड़ने के उद्देश्य से उद्योग संचालनालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र (DIC), रायपुर एवं छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन (CSIDC), DGFT रायपुर की पहल पर भारत सरकार की रैम्प (RAMP) योजना के अंतर्गत Choice Consultancy Services Pvt. Ltd. द्वारा “Export Procedures & Schemes for MSMEs” विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विमतारा, शांति नगर, इंद्रावती कॉलोनी, रायपुर में किया गया। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह; CEO, जिला पंचायत, […]

स्वतंत्रता दिवस पर छत्तीसगढ़ की जेलों से 100 कैदियों की रिहाई, हाथ में गीता लेकर बाहर निकले बंदी

  रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ की जेलों में सजा काट रहे ऐसे कैदियों को नई जिंदगी की शुरुआत का मौका दिया जा रहा है, जिनका जेल में आचरण और व्यवहार अच्छा रहा है। प्रदेश की पांच केंद्रीय जेलों से कुल 100 सजायाफ्ता कैदियों की रिहाई की प्रक्रिया शुरू की गई है। रायपुर जेल से 9 कैदी हुए रिहा रायपुर सेंट्रल जेल से गुरुवार को 9 कैदियों को रिहा किया गया। जेल से बाहर निकलते वक्त कई कैदियों के हाथों में श्रीमद्भगवद्गीता नजर आई। रिहाई के बाद कैदियों ने समाज की मुख्यधारा में लौटकर नई शुरुआत करने की उम्मीद जताई। किस जेल से कितने कैदी होंगे रिहा? बिलासपुर […]

पुस्तकों और ज्ञान के उत्सव में सराबोर हुआ महंत लक्ष्मीनारायण दास कॉलेज, मनाया गया लाइब्रेरियन डे

रायपुर। महंत लक्ष्मीनारायण दास कॉलेज में लाइब्रेरियन डे के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवाशीष मुखर्जी थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ. देवाशीष मुखर्जी ने महाविद्यालय की लाइब्रेरी में उपलब्ध सुविधाओं एवं उसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से पुस्तकालय आने, उपलब्ध संसाधनों का अधिकतम उपयोग करने तथा अध्ययन-अनुसंधान के लिए लाइब्रेरी को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। महाविद्यालय की लाइब्रेरियन सुश्री निकिता प्रधान ने महान पुस्तकालय वैज्ञानिक डॉ. एस. आर. रंगनाथन के […]