पावर कंपनी में सुबोध कुमार सिंह ने किया ध्वजारोहण

० विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को दे रहे गति-अध्यक्ष रायपुर।   स्वतंत्रता  दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के अध्यक्ष सुबोध कुमार सिंह (आई.ए.एस.) ने पॉवर कंपनी मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उन्होंने परेड की सलामी ली। सुरक्षा एवं सतर्कता विभाग ने मार्चपास्ट की प्रस्तुति दी। उसमें परेड कमांडर सुरक्षा निरीक्षक प्रभुशरण सिंह के साथ चार प्लाटून ने सहभागिता की। सुरक्षा उपनिरीक्षक ताराचंद बेन के साथ टीम ने बैंड पर सुमधुर राष्ट्रीय गीतों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर प्रबंध निदेशकगण (जनरेशन) एस.के. कटियार (ट्रांसमिशन) राजेश कुमार शुक्ला (डिस्ट्रीब्यूशन) भीम सिंह कंवर, मुख्य अभियंता (मा.सं.) श्रीमती रश्मि वर्मा एवं मुख्य सुरक्षा अधिकारी विंग कमांडर ए. श्री निवास राव विशेष […]

विधान सभा सचिवालय में स्वतंत्रता दिवस उत्साह, उमंग एवं उल्लास के साथ मनाया गया

रायपुर। विधान सभा सचिवालय में स्वतंत्रता दिवस उत्साह, उमंग एवं उल्लास के साथ समारोह पूर्वक मनाया गया । विधान सभा परिसर में विधान सभा के सचिव श्री दिनेश शर्मा ने प्रातः 8.30 बजे ध्वजारोहण किया एवं परेड की सलामी ली । ध्वजारोहण पश्चात् सचिव श्री दिनेश शर्मा ने विधान सभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह का सचिवालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए संदेश का वाचन किया । विधान सभा अध्यक्ष डाॅ. रमन सिंह ने प्रेषित अपने संदेश में कहा कि-आज का यह पुनीत दिवस हमारे असंख्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को स्मरण करने, उनके व्यक्तित्व और कृतित्व से प्रेरणा लेने तथा हम देशवासियों के लिए आत्म अवलोकन का दिवस है । […]

देश को कृषि उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दें कृषि वैज्ञानिक और विद्यार्थी: डाॅ. चंदेल

  ० स्वतंत्रता दिवस पर कुलपति डॉ. चंदेल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली रायपुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कुलपति डॉ. (कर्नल) गिरीश चंदेल ने कृषि महाविद्यालय, रायपुर में आयोजित विश्वविद्यालय स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रध्वज का आरोहण किया एवं परेड की सलामी ली। कुलपति डाॅ. चंदेल ने इस अवसर पर देश की आजादी में योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों एवं अमर वीर बलिदानियों को नमन किया। डाॅ. चंदेल ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी को आजाद हुए आठ दशक हो रहे हैं। इस दौरान भारत ने काफी प्रगति की है और विभिन्न क्षेत्रों में तीव्र विकास […]

ग्रीन स्टील एवं माइनिंग समिट में जिंदल स्टील की प्रभावी भागीदारी

  ० सीआईआई के दो दिवसीय समिट में प्राइम स्पॉन्सर के रूप में शामिल हुई कंपनी, ग्रीन स्टील और सस्टेनेबल भविष्य की योजनाओं का प्रदर्शन रायपुर। भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) द्वारा रायपुर में आयोजित 5वें ग्रीन स्टील एवं माइनिंग समिट में जिंदल स्टील लिमिटेड प्राइम स्पॉन्सर के रूप में सहभागी है। दो दिवसीय समिट का शुभारंभ आज छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव एवं उद्योग मंत्री श्री लखनलाल देवांगन की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ। समिट के एग्जीबिशन एरिया में जिंदल स्टील द्वारा स्थापित आकर्षक स्टॉल प्रमुख आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। स्टॉल में जिंदल समूह का परिचय, कंपनी की उत्पादन क्षमताओं, वर्तमान परियोजनाओं तथा भविष्य की विस्तार योजनाओं को […]

मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार आत्मसमर्पित नक्सलियों के हाथों में अब हुनर और रोजगार, हाथकरघा उद्योग से जुड़ेंगे 160 हितग्राही…

० ग्रामोद्योग मंत्री गजेंद्र यादव जी के मार्गदर्शन में सचिव राजेश सिंह राणा द्वारा बस्तर संभाग के 8 नक्सल पुनर्वास केंद्रों में प्रशिक्षण एवं नई बुनाई के लिए 54.40 लाख रुपये की परियोजना को स्वीकृत… रायपुर। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार तथा गजेन्द्र यादव ,ग्रामोद्योग मंत्री के मार्गदर्शन पर ग्रामोद्योग विभाग के सचिव एवं प्रबंध संचालक राजेश सिंह राणा (आई.ए.एस.) के द्वारा बस्तर संभाग अपनी समृद्ध जनजाति संस्कृति, प्राकृतिक संपदा, लोक परंपराओं, वन उत्पादों, हस्तशिल्प एवं हाथकरघा तथा पर्यटन के  लिए प्रसिद्ध है। विगत् वर्षों में बस्तर संभाग नक्सल प्रभावित होने के कारण विकास कार्यों को अपेक्षित गति प्राप्त नही हो सकी थी, किन्तु शासन के प्रयासो से संभाग में नक्सली गतिविधि […]

राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन में फहराया तिरंगा, 6 मोबाइल एम्बुलेंस को भी दिखाई हरी झंडी

० परेड की सलामी लेकर किया निरीक्षण, लोकभवन के कर्मचारियों और उनके परिवारों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं रायपुर । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने आज सुबह लोकभवन में राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने परेड का निरीक्षण भी किया। कार्यक्रम में राज्य की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी मौजूद रहीं।   ध्वजारोहण के बाद राज्यपाल ने लोकभवन सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कर्मचारियों के परिजनों और बच्चों से आत्मीय मुलाकात की तथा बच्चों को टॉफी और मिठाई वितरित की। कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, विधिक सलाहकार श्रीमती […]

CM विष्णुदेव साय का बड़ा ऐलान—‘नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर’

० स्वतंत्रता दिवस पर रायपुर में CM का बड़ा संबोधन, ‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान की घोषणा; 6,671 सरकारी स्कूलों में बेटियों के लिए बनेंगे शौचालय रायपुर। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए विकसित छत्तीसगढ़ के रोडमैप को सामने रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में विकसित छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। ‘बस्तर के नवनिर्माण का स्वर्णिम समय’ मुख्यमंत्री ने कहा […]

रेशम पालक कृषकों और समूहों की बढ़ेगी आय, पीस सिल्क को मिलेगा बढ़ावा

० रेशम धागाकरण समूहों को सीधे व्यापारियों से जोड़कर आय बढ़ाने के लिए ‘सिल्क एक्सचेंज’ शुरू करने के लिए सचिव ग्रामोद्योग राजेश सिंह राणा ने दिए निर्देश रायपुर। सचिव सह-संचालक ग्रामोद्योग विभाग रेशम प्रभाग की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर मे आयोजित किया गया। राजेश सिंह राणा, सचिव, सह-संचालक द्वारा रेशम गतिविधियों से जुड़े हितग्राहियों की आय मे वृद्धि करने पर विशेष जोर दिया. गया । हितग्राहियों की आय मे वृद्धि करने के लिए सभी रेशम केंद्रों मे मौसम अनुरूप अंतर्वर्ती फसलों एवं फलदार पौधों के रोपण के निर्देश दिए गये। साथ ही प्रति DFL ककून उत्पादन को भी बढ़ाने के निर्देश दिए गये। टसर ककून […]

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल डेका ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

  रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों तथा देश की सीमाओं की रक्षा में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। राज्यपाल ने कहा कि 15 अगस्त 2026 को भारत गौरवशाली 80 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। यह दिन हमें उन असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिनके अथक प्रयासों से देश को पराधीनता से मुक्ति मिली। महात्मा गांधी, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद सहित अनेक ज्ञात-अज्ञात सेनानियों का योगदान देश सदैव स्मरण रखेगा। […]

छत्तीसगढ़ पॉवर कंपनी मुख्यालय में 15 अगस्त को होगा भव्य समारोह, प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह करेंगे ध्वजारोहण

  रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज के डंगनिया स्थित मुख्यालय परिसर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह की शुरुआत सुबह 7:15 बजे होगी। इस दौरान मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव एवं पॉवर कंपनीज के चेयरमैन सुबोध कुमार सिंह ध्वजारोहण करेंगे। समारोह में पॉवर कंपनी के प्रबंध निदेशक एसके कटियार, राजेश कुमार शुक्ला और भीम सिंह कंवर विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। ध्वजारोहण के बाद सुरक्षा एवं सतर्कता विभाग के जवानों द्वारा मार्च पास्ट की प्रस्तुति दी जाएगी। समारोह में देशभक्ति और अनुशासन का संदेश देते हुए जवानों की परेड आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहेगी। उत्कृष्ट विद्युतकर्मियों का होगा सम्मान स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान विद्युत […]