CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का दौर जारी, 28 जिलों में अलर्ट; कोरबा में 17 सेमी बारिश, रायपुर में भी बरसेंगे बादल

  रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर लगातार जारी है। कई इलाकों में नदी-नालों का जलस्तर बढ़ गया है। सोमवार को कोरबा में 17 सेमी बारिश दर्ज की गई। राजधानी रायपुर में भी अधिकतम तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। मौसम विभाग ने मंगलवार को प्रदेश के कई जिलों में बारिश, तेज हवाओं और आकाशीय बिजली को लेकर अलर्ट जारी किया है। रायपुर में आज कैसा रहेगा मौसम? राजधानी रायपुर में मंगलवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं और हल्की फुहारें पड़ रही हैं। मौसम विभाग ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश […]

CM Sai: खेत में हल लेकर उतरे मुख्यमंत्री साय, बैलों के साथ की बियासी; बोले- ‘किसानी मेरे जीवन का संस्कार’

  जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सोमवार को एक अलग और सहज अंदाज देखने को मिला। अपने गृहग्राम बगिया पहुंचे मुख्यमंत्री मंगलवार सुबह खुद हल लेकर खेत में उतर गए। बैलों की जोड़ी के साथ उन्होंने खेत में हल चलाया और बियासी की। इस दौरान वे पूरी तरह किसान की भूमिका में नजर आए। सुरक्षा घेरे से दूर, खेत में परिवार और ग्रामीणों के बीच बिताया समय मुख्यमंत्री साय ने सुबह से ही अपने खेत में खेती-किसानी की। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था से दूरी रखते हुए परिवार और गांव के लोगों के साथ खेत में समय बिताया।हरे-भरे खेतों के बीच हल की मूठ थामे मुख्यमंत्री ने कहा कि खेतों […]

Udanti-Sitanadi Tiger Reserve: गांव छोड़ने के दबाव का ग्रामीणों ने किया विरोध, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन; बोले- पुश्तैनी जमीन नहीं छोड़ेंगे

  धमतरी। उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में कथित विस्थापन के दबाव को लेकर ग्रामीणों का विरोध सामने आया है। प्रभावित गांवों के ग्रामीणों और जल, जंगल, जमीन संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों ने सोमवार को जिला कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने गांव छोड़ने के लिए बनाए जा रहे कथित दबाव को तत्काल रोकने और गांव में ही मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप- गांव छोड़ने के लिए बनाया जा रहा दबाव ग्रामीणों का कहना है कि उनके पूर्वज पीढ़ियों से इन गांवों में रहते आए हैं। जल, जंगल और जमीन से उनका सामाजिक, सांस्कृतिक और पारंपरिक जुड़ाव है। ऐसे में वे अपनी पुश्तैनी […]

चेयरमेन सुबोध कुमार सिंह ने आंधी-बारिश में बिजली बहाल करने वाले कर्मियों को किया पुरस्कृत

० छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज में राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरण ० डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी को ई-आफिस के क्रियान्वयन के लिए मिला रनिंग शील्ड रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर कंपनीज़ के चेयरमेन सुबोध कुमार सिंह ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले बिजलीकर्मियों को मैडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इसमें आंधी-बारिश, बाढ़ एवं अन्य आपात परिस्थितियों में विद्युत आपूर्ति बहाल करने वाले कर्मियों को सम्मानित किया गया, वहीं कंपनी को संभावित क्षतिपूर्ति एवं आर्थिक पेनल्टी से बचाने की पहल करने वालों से लेकर विद्युत उपकेंद्रों में महत्वपूर्ण तकनीकी कार्य समय पर पूर्ण करने वाले तक को पुरस्कार प्रदान किया गया। साथ ही ई-आफिस के क्रियान्वयन के लिए डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी के मुख्य अभियंता (मानव […]

योगगुरु बाबा रामदेव से भाजपा नेता छगनलाल मुंदड़ा ने की मुलाकात, परिवार संग लिया आशीर्वाद

  रायपुर। पतंजलि योगपीठ के संस्थापक एवं योगगुरु आचार्य स्वामी बाबा रामदेव जी से नगर के प्रतिष्ठित ईस्टा चिकित्सालय में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता छगनलाल मुंदड़ा ने परिवार सहित मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान बाबा रामदेव जी से विभिन्न विषयों पर आत्मीय चर्चा भी हुई। मुलाकात के लिए ईस्टा हॉस्पिटल के संचालक सुनील बलानी का आभार व्यक्त किया गया।

नक्सलवाद का सबसे बड़ा दंश झेलने वाले छत्तीसगढ़ के जख्मों पर कांग्रेस का नमक छिड़कना बेहद शर्मनाक”: नरेश चंद्र गुप्ता

​रायपुर।पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री पी. चिदंबरम द्वारा “वैचारिक नक्सलियों” के समर्थन में दिए गए बयान पर भारतीय जनता पार्टी के नरेश चंद्र गुप्ता ने तीखा हमला बोलते हुए इसे छत्तीसगढ़ की जनता और देश के वीर शहीदों का सीधा अपमान करार दिया है नरेश गुप्ता ने कहा कि छत्तीसगढ़ की पावन धरा ने दशकों तक नक्सली हिंसा, निर्दोष आदिवासियों की हत्याओं, और सुरक्षाबलों के बलिदान का अत्यंत दर्दनाक दौर देखा है। ऐसे में देश के पूर्व गृह मंत्री का यह कहना कि वे ‘वैचारिक नक्सलियों’ का समर्थन करने पर गर्व महसूस करते हैं, कांग्रेस की उस घिनौनी मानसिकता को उजागर करता है जिसने हमेशा राष्ट्रविरोधी ताकतों को खाद-पानी देने का […]

बलरामपुर में दर्दनाक हादसा: पति को बचाने तालाब में कूदी पत्नी, दोनों की डूबने से मौत; शव वाहन नहीं मिला

  बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। कुसमी थाना क्षेत्र के अमरपुर के बड़का जोभी में वन विभाग के तालाब में पति के डूबने के बाद उसे बचाने के लिए पत्नी ने भी पानी में छलांग लगा दी। दोनों तालाब से बाहर नहीं निकल सके और डूबने से उनकी मौत हो गई।मृतकों की पहचान मुनेश्वर नाग और उनकी पत्नी घुघरी नाग के रूप में हुई है। पति को डूबता देख पत्नी ने लगाई छलांग जानकारी के अनुसार, मुनेश्वर नाग अचानक तालाब में गिर गए और पानी में डूबने लगे। उन्हें बचाने के लिए उनकी पत्नी घुघरी नाग भी तालाब […]

छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद बड़ी कार्रवाई, महासमुंद में फैक्ट्री पर छापा; 300 किलो पनीर सील

  महासमुंद। छत्तीसगढ़ में एनालॉग पनीर पर प्रतिबंध के बाद खाद्य विभाग ने महासमुंद में बड़ी कार्रवाई की है। शिकायत मिलने के बाद खाद्य विभाग की टीम ने भलेसर रोड स्थित वैद्य फूड प्रोडक्ट फैक्ट्री में देर रात छापा मारा और करीब 300 किलोग्राम तैयार पनीर सील किया। जानकारी के मुताबिक, शिकायत के आधार पर खाद्य विभाग की टीम रात करीब 12 बजे फैक्ट्री पहुंची। इसके बाद करीब तीन घंटे तक फैक्ट्री में जांच और कार्रवाई की गई। इस दौरान तैयार पनीर के सैंपल लिए गए और करीब 300 किलो पनीर को सील कर दिया गया। जांच रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई खाद्य विभाग द्वारा जब्त किए गए […]

सिरकट्टी आश्रम आवासीय विद्यालय कुटेना में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

  कुटेना, पांडुका। सिरकट्टी आश्रम आवासीय विद्यालय कुटेना, पांडुका (जिला गरियाबंद) में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण एवं विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संत गोवर्धन शरण जी महाराज तथा विशेष आमंत्रित अतिथि देव नारायण सिन्हा, सदस्य चाइल्ड वेलफेयर कमेटी, छत्तीसगढ़ शासन रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के व्यवस्थापक एवं सचिव भुनेश्वर साहू ने की। कार्यक्रम में आश्रम के पूर्णकालिक कार्यकर्ता, संतजन, विद्यालय के शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट से हुआ। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों एवं गणमान्यजनों द्वारा सामूहिक रूप से राष्ट्रध्वज फहराया गया। विद्यार्थियों की विशेष […]

घोर नक्सल प्रभावित भालूडिग्गी में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

  मैनपुर। विकासखंड मैनपुर के घोर नक्सल प्रभावित एवं दूरस्थ वनांचल क्षेत्र भालूडिग्गी में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। दुर्गम क्षेत्र होने के बावजूद ग्रामीणों, बच्चों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों ने समारोह में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति का माहौल नजर आया और भारत माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण के साथ हुई। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराए जाने के बाद उपस्थित लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। सभी ने तिरंगे के सम्मान में देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश की आजादी के […]