राहुल गांधी रायपुर पहुंचे, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत,अभनपुर के संगठन शिविर में जिलाध्यक्षों को देंगे जीत का मंत्र

० बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर रहेगा फोकस रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रविवार को एक दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों, फूल-मालाओं और उत्साहपूर्ण नारों के बीच राहुल गांधी का अभिनंदन किया गया। एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, प्रदेश प्रभारी Sachin Pilot, पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel सहित कई वरिष्ठ नेता और विधायक मौजूद रहे। स्वागत के बाद राहुल गांधी सीधे अभनपुर के लिए रवाना हो गए। ‘संगठन सृजन’ शिविर में नेताओं को देंगे राजनीतिक मार्गदर्शन अभनपुर में आयोजित कांग्रेस के 10 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी जिला और […]

विश्व योग दिवस कार्यक्रम में नहीं पहुंचे विधायक ईश्वर साहू, अधिकारियों के मनाने की तस्वीरें वायरल,जानें किस बात पर हुए नाराज

बेमेतरा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर साजा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा विधायक ईश्वर साहू की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी रही। कार्यक्रम में विधायक के शामिल नहीं होने को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं होती रहीं। सूत्रों के अनुसार, कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार से जुड़े पोस्टर और बैनर में फोटो को लेकर नाराजगी की बात सामने आई है। हालांकि इस संबंध में विधायक ईश्वर साहू की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अधिकारियों ने उनसे संपर्क भी किया, लेकिन वे कार्यक्रम में नहीं पहुंचे। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने इस पूरे मामले पर […]

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय में हुआ योगाभ्यास

रायपुर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर महंत लक्ष्मीनारायण दास महाविद्यालय में योग विभाग, राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी), राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं खेल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एनसीसी गर्ल्स बटालियन की अधिकारी महुआ भट्टाचार्य रहीं। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. देवाशीष मुखर्जी ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, संतुलित मन और सकारात्मक जीवनशैली का आधार है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से योग को अपनी दिनचर्या […]

बुनकर परिवारों को बड़ी सौगात: मेधावी विद्यार्थियों के खातों में 69.39 लाख की प्रोत्साहन राशि ट्रांसफर

  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशन और ग्रामोद्योग मंत्री  गजेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में प्रदेश के बुनकर परिवारों के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि जारी की गई है। ग्रामोद्योग विभाग के सचिव सह प्रबंध संचालक श्री राजेश सिंह राणा (आईएएस) द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए कुल 69.39 लाख रुपये की राशि सीधे विद्यार्थियों के खातों में आरटीजीएस के माध्यम से हस्तांतरित की गई। इस योजना के तहत कक्षा 10वीं के 430 विद्यार्थियों को 35.27 लाख रुपये, कक्षा 12वीं के 359 विद्यार्थियों को 32.40 लाख रुपये तथा उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे दो विद्यार्थियों को 40 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई। इसके अलावा 12 जिलों के चयनित […]

बस्तर मॉडल की पूरे देश को सीख: 8241 परिवारों को मिला जमीन पर वैध हक, प्रशासन खुद पहुंचा लोगों तक

  ० जमीन का मालिकाना हक स्पष्ट, अब शिक्षा, बैंक और योजनाओं तक पहुंच होगी सरल जगदलपुर । सोचिए, किसी परिवार के मुखिया की मृत्यु हो जाए और वर्षों बाद भी जमीन के सरकारी कागजों में उनका ही नाम दर्ज रहे। ऐसे में परिवार को हर छोटे-बड़े काम के लिए परेशानी उठानी पड़ती है। बस्तर में हजारों परिवारों की यही समस्या थी। अब प्रशासन ने खुद आगे बढ़कर इस परेशानी को दूर करने का काम किया है। बस्तर जिले में पिछले चार वर्षों के लंबित फौती नामांतरण मामलों को निपटाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य था कि जिन लोगों की मृत्यु हो चुकी है, उनकी […]

धमतरी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 90 हजार की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक और नकदी भी जब्त

धमतरी। नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत धमतरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सिटी कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हेरोइन (चिट्टा), नकदी और बाइक बरामद की है। जब्त मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 90 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पीजी कॉलेज ग्राउंड के पास एक व्यक्ति हेरोइन बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ लिया। 4.76 ग्राम हेरोइन बरामद पुलिस ने आरोपी मुकेश कुमार साहू उर्फ बोनसी (40 वर्ष) निवासी रायपुर, […]

भाजपा नेता हत्याकांड में बड़ा एक्शन : मुख्य आरोपी समेत 4 ने किया सरेंडर, 8 आरोपी गिरफ्तार

  मनेंद्रगढ़। कोरिया जिले के चर्चित भाजपा नेता हत्याकांड में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। ग्राम कटगोड़ी में भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह और उनके साथियों को जिंदा जलाकर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी समेत चार आरोपियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, फरार चल रहे मुख्य आरोपी मनोज त्रिपाठी के साथ अमन त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी और निशांत त्रिपाठी ने मनेंद्रगढ़ कोतवाली पहुंचकर सरेंडर किया। इससे पहले पुलिस अक्षय त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और मन्नू त्रिपाठी को गिरफ्तार कर चुकी है। मामले में अब […]

सूरजपुर में दर्दनाक हादसा : जंगल में एक साथ मिले तीन भालुओं के शव, करंट से मौत की आशंका,वन विभाग में हड़कंप

  सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र स्थित झिंगरामाड़ा जंगल में एक साथ तीन भालुओं की मौत से वन विभाग में हड़कंप मच गया है। जंगल से एक मादा भालू, एक नर भालू और एक शावक का शव बरामद होने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वन विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तीनों भालुओं की मौत करंट लगने से होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि हाल ही में आए आंधी-तूफान के दौरान हाईटेंशन बिजली लाइन का तार टूटकर जंगल में गिर गया था। संभावना है कि उसी की चपेट में आने से तीनों वन्यजीवों की […]

Big News : बलौदाबाजार में ACB-EOW की बड़ी दबिश, शराब कारोबारी के ठिकानों पर छापेमारी, अहम दस्तावेज जब्त

  बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले की जांच के बीच एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शराब कारोबारी के ठिकानों पर छापा मारा। अधिकारियों ने कई घंटों तक दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच की तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त कर अपने कब्जे में ले लिए। जानकारी के अनुसार ACB और EOW की संयुक्त टीम ने शहर के कान्हा विहार स्थित कारोबारी अहिंदर के निवास समेत उससे जुड़े अन्य ठिकानों पर दबिश दी। सुबह शुरू हुई कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने कारोबारी से पूछताछ की और उसके वित्तीय लेनदेन, व्यवसायिक गतिविधियों तथा आय-व्यय से संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच की। […]

दुष्कर्म के आरोपी ‘चावल वाले बाबा’ को गोपनीय तरीके से रायपुर लाया गया, मेकाहारा में होगी स्वास्थ्य जांच

  ० महासमुंद सेंट्रल जेल में बंद आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री की बिगड़ी तबीयत, पुलिस सुरक्षा में रायपुर लाकर कराया जाएगा उपचार रायपुर। दुष्कर्म के आरोप में महासमुंद सेंट्रल जेल में बंद चर्चित कथावाचक और ज्योतिषाचार्य आचार्य नरेंद्र नयन शास्त्री उर्फ ‘चावल वाले बाबा’ को शनिवार को गोपनीय तरीके से रायपुर लाया गया। पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें पहले रायपुर केंद्रीय जेल पहुंचाया गया, जहां आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मेकाहारा भेजने की तैयारी की गई। सूत्रों के अनुसार, जेल में बंद रहने के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने के बाद चिकित्सकीय जांच कराने का निर्णय लिया गया। विशेष सुरक्षा व्यवस्था के तहत […]