उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दिखी दुर्लभ उड़न गिलहरी, वन संरक्षण की बड़ी सफलता

  रायपुर। छत्तीसगढ़ के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व से वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में एक उत्साहजनक खबर सामने आई है। हाल ही में रिजर्व क्षेत्र में वन भ्रमण के दौरान दुर्लभ इंडियन जायंट फ्लाइंग स्क्विरल (भारतीय उड़न गिलहरी) दिखाई दी है। वन विशेषज्ञ इसे क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता और सफल संरक्षण प्रयासों का सकारात्मक संकेत मान रहे हैं। घने जंगलों की पहचान है उड़न गिलहरी भारतीय उड़न गिलहरी एक दुर्लभ और निशाचर वन्यजीव है, जो मुख्य रूप से घने एवं प्राकृतिक रूप से सुरक्षित जंगलों में पाई जाती है। यह पक्षियों की तरह उड़ती नहीं है, बल्कि इसके आगे और पीछे के पैरों के बीच मौजूद विशेष झिल्ली की मदद […]

छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री: दंतेवाड़ा से हुई दस्तक, कई जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट जारी

  रायपुर। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दक्षिण-पश्चिम मानसून ने छत्तीसगढ़ में प्रवेश कर लिया है। मौसम विभाग ने सोमवार को दंतेवाड़ा जिले से मानसून के प्रदेश में पहुंचने की आधिकारिक पुष्टि की। मानसून की दस्तक के साथ ही राज्य में मौसम का मिजाज बदलने लगा है और अगले 24 से 48 घंटों में कई जिलों में बारिश की गतिविधियां तेज होने की संभावना जताई गई है।   मौसम विभाग के अनुसार 22 जून 2026 को दक्षिण-पश्चिम मानसून दंतेवाड़ा जिले तक पहुंच गया है। मानसून की उत्तरी सीमा अलीबाग, पुणे, निजामाबाद, दंतेवाड़ा, बलांगीर, सुंदरगढ़, चतरा, गया और मुजफ्फरपुर से होकर गुजर रही है। अनुकूल परिस्थितियों के चलते आने वाले दिनों […]

छत्तीसगढ़ में संदिग्ध जासूसी नेटवर्क का खुलासा: पंजाब का युवक जांजगीर से गिरफ्तार, ISI से संपर्क के आरोप

  जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में किरायेदार सत्यापन अभियान के दौरान एक बड़ी कार्रवाई में पंजाब के तरनतारन निवासी 23 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक पर पाकिस्तान समर्थित आईएसआई नेटवर्क से जुड़े लोगों के संपर्क में रहने और संवेदनशील सूचनाएं साझा करने का आरोप है। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान सेवक सिंह के रूप में हुई है। वह अकलतरा कस्बे के मिनीमाता चौक के पास किराए के मकान में रह रहा था। किरायेदार सत्यापन के दौरान उसकी गतिविधियां संदिग्ध पाए जाने पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। मोबाइल जांच में मिले अहम डिजिटल साक्ष्य पुलिस […]

स्टार हेल्थ इंश्योरेंस के विरुद्ध उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में बड़ी सफलता, अधिवक्ता ठाकुर निश्चय सिंह ने पिता को दिलाया ₹5.57 लाख का बीमा दावा

  रायपुर। उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय में उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (Consumer Disputes Redressal Commission) ने ठाकुर महेन्द्र सिंह के पक्ष में फैसला सुनाते हुए स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी को अस्पताल उपचार से संबंधित ₹5,57,000 के बीमा दावे का भुगतान करने का निर्देश दिया है। साथ ही आयोग ने वाद व्यय (लीगल फीस) एवं मानसिक प्रताड़ना के लिए भी क्षतिपूर्ति प्रदान करने का आदेश दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, ठाकुर महेन्द्र सिंह द्वारा अस्पताल में उपचार हेतु हुए खर्च की प्रतिपूर्ति के लिए बीमा दावा प्रस्तुत किया गया था, जिसे बीमा कंपनी द्वारा अस्वीकार कर दिया गया। इसके बाद उनके पुत्र एवं अधिवक्ता ठाकुर […]

बोधघाट परियोजना पर बढ़ा आदिवासी विरोध, भाजपा नेताओं की गैरमौजूदगी पर उठे सवाल

  जगदलपुर। बस्तर संभाग की बहुप्रतीक्षित लेकिन विवादों में घिरी बोधघाट परियोजना को लेकर आदिवासियों का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। परियोजना के लिए चल रहे सर्वे कार्य के बीच प्रभावित गांवों के ग्रामीणों ने 21 जून को एक बड़ी बैठक आयोजित की, जिसमें दावा किया गया कि परियोजना से लगभग 56 गांवों के 50 हजार से अधिक आदिवासी प्रभावित होंगे। बैठक में क्षेत्र के भाजपा और कांग्रेस नेताओं, सांसदों तथा विधायकों को आमंत्रित किया गया था। हालांकि, ग्रामीणों के अनुसार भाजपा का कोई भी विधायक, सांसद या वरिष्ठ नेता बैठक में शामिल नहीं हुआ। वहीं कांग्रेस की ओर से बीजापुर विधायक विक्रम मंडावी, जगदलपुर के पूर्व विधायक […]

मानसून की रफ्तार सुस्त : छत्तीसगढ़ में गर्मी का सितम जारी; कई जिलों में बारिश और बिजली गिरने का अलर्ट

  रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की एंट्री के बावजूद मौसम का मिजाज पूरी तरह नहीं बदला है। जहां इस समय बारिश की गतिविधियां तेज होने की उम्मीद थी, वहीं प्रदेश के मध्य हिस्सों में गर्मी और लू जैसी स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक प्रदेश में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई है, लेकिन व्यापक बारिश के आसार फिलहाल कम नजर आ रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में मजबूत सिस्टम विकसित नहीं होने के कारण मानसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। यही वजह है कि प्रदेश के कई इलाकों में अब भी उमस और […]

राहुल गांधी ने नया रायपुर के मैगी पॉइंट पर लिया चाय-मैगी का स्वाद, काफिला अचानक रुकने से लोग हुए उत्साहित

  ० संगठन शिविर से लौटते वक्त किया अनौपचारिक पड़ाव, कांग्रेस नेताओं के साथ बिताए कुछ पल रायपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान एक दिलचस्प तस्वीर सामने आई। अभनपुर में आयोजित कांग्रेस के संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के बाद एयरपोर्ट लौटते समय उनका काफिला अचानक नया रायपुर स्थित मैगी पॉइंट पर रुक गया, जहां उन्होंने चाय और मैगी का आनंद लिया। राहुल गांधी दिनभर कांग्रेस के 10 दिवसीय संगठनात्मक प्रशिक्षण शिविर में पदाधिकारियों और नेताओं के साथ चर्चा करने के बाद रायपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान उन्होंने कुछ समय के लिए मैगी पॉइंट पर रुककर सहज और […]

कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई री-नीट 2026 परीक्षा, रायपुर में 9 हजार से अधिक अभ्यर्थी हुए शामिल

  ० 25 परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा, 882 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित; जेल में बंद छात्र ने भी दिया एग्जाम रायपुर। राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET-UG 2026) की पुनः परीक्षा रविवार को रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुई। दोपहर 2 बजे शुरू हुई परीक्षा शाम 5:15 बजे समाप्त हुई। रायपुर में इसके लिए 25 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जहां 9,050 अभ्यर्थियों के परीक्षा में शामिल होने की व्यवस्था की गई थी। परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी केंद्रों पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई थी। सीसीटीवी निगरानी, जैमर और बायोमेट्रिक सत्यापन जैसी व्यवस्थाओं के बीच परीक्षा […]

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधानसभा सचिवालय में हुआ योगाभ्यास, अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

रायपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा सचिवालय परिसर में रविवार सुबह अधिकारियों और कर्मचारियों ने सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ एवं निरोग जीवन का संकल्प लिया। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 8 बजे से किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में सचिवालय कर्मियों ने भाग लिया। योग सत्र का संचालन छत्तीसगढ़ योग आयोग के योग गुरु लच्छू राम निषाद एवं उनकी टीम ने किया। इस दौरान प्रतिभागियों को सामान्य योग, प्राणायाम और विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया तथा नियमित योग के लाभों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों को संदेश देते हुए कहा कि योग शारीरिक और मानसिक […]

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पावर कंपनी में सामूहिक योगाभ्यास, शीर्षासन और सेतुबंधासन ने बटोरीं सुर्खियां

रायपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज़ मुख्यालय में रविवार को सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और उनके परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए योग और प्राणायाम के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। पावर कंपनी मुख्यालय स्थित लोड डिस्पेच सेंटर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग के सदस्य विवेक गनोदवाले, प्रबंध निदेशक एस.के. कटियार और राजेश कुमार शुक्ला सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। योग प्रशिक्षक डॉ. आनंद भारतीय ने कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार सभी को योगाभ्यास कराया। कार्यक्रम के दौरान कार्यपालक निदेशक संजय पटेल ने शीर्षासन और मयूरासन का प्रदर्शन कर […]